SUBJECT : FOOD PRODCUTION
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 333
रोल नं. / Roll No.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 25 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
-
Please check that this question paper contains 7 printed pages.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 25 questions.
-
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
खाद्य उत्पादन / FOOD PRODUCTION
निर्धारित समय : $1\frac{1}{2}$ घण्टे / Time allowed: $1\frac{1}{2}$ hours
अधिकतम अंक : 30 / Maximum Marks: 30
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
(ii) यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड क, खण्ड ख और खण्ड ग।
(iii) खण्ड क - 5 अंकों का है और इसमें रोज़गार कौशल पर 6 प्रश्न हैं।
(क) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ख) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंकों के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(iv) खण्ड ख - 17 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशल पर 16 प्रश्न हैं।
(क) प्रश्न संख्या 7 से 13 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ख) प्रश्न संख्या 14 से 18 तक दो अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ग) प्रश्न संख्या 19 से 22 तक तीन अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(v) खण्ड ग - 8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता-आधारित प्रश्न हैं।
प्रश्न संख्या 23 से 25 तक चार अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(vi) संबंधित खण्डों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए।
(vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक खण्ड/प्रश्न के सामने किया गया है।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper is divided into three sections, viz. Section A, Section B and Section C.
(iii) Section A is of 5 marks and has 6 questions on Employability Skills.
(a) Questions number 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions.
(b) Questions number 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question.
(iv) Section B is of 17 marks and has 16 questions on Subject Specific Skills.
(a) Questions number 7 to 13 are one mark questions. Attempt any five questions.
(b) Questions number 14 to 18 are two marks questions. Attempt any three questions.
(c) Questions number 19 to 22 are three marks questions. Attempt any two questions.
(v) Section C is of 8 marks and has 3 Competency-Based Questions.
Questions number 23 to 25 are four marks questions. Attempt any two questions.
(vi) Do as per the instructions given in the respective sections.
(vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
खण्ड क / SECTION A
(रोज़गार कौशल / Employability Skills)
(3 + 2 = 5 अंक / 5 marks)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (3 × 1 = 3 अंक) / Answer any 3 questions out of the given 4 questions (3 × 1 = 3 marks):
1. उद्यमशीलता की क्षमता को परिभाषित कीजिए
Define entrepreneurial competence. (1)
2. एक सफल उद्यमी को अपने उद्यम के समर्पित, प्रतिबद्ध और वफ़ादार कर्मचारियों के हितों को बढ़ावा देने का प्रयास क्यों करना चाहिए ?
Why should a successful entrepreneur try to promote interest of dedicated, committed and loyal employees of his enterprise? (1)
3. ईको-टूरिज़्म क्या है ?
What is Eco-tourism? (1)
4. जैविक भोजन की माँग में वृद्धि का क्या कारण है ?
What causes increase in demand of organic food? (1)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए (1 × 2 = 2 अंक) / Answer any 1 question out of the given 2 questions (1 × 2 = 2 marks):
5. उद्यमिता की प्रक्रिया में भय की एक बाधा के रूप में व्याख्या कीजिए
Explain fear as a barrier in the process of entrepreneurship. (2)
6. ऊर्जा की गुणवत्ता में सुधार लाने में हरित कार्यों (जॉब) की भूमिका का उल्लेख कीजिए
Mention the roles of green jobs in improving the quality of energy. (2)
खण्ड ख / SECTION B
(विषय विशिष्ट कौशल / Subject Specific Skills)
(5 + 6 + 6 = 17 अंक / 17 marks)
दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (5 × 1 = 5 अंक) / Answer any 5 questions out of the given 7 questions (5 × 1 = 5 marks):
7. रसोई को धूल से मुक्त और साफ रखना क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
Why is it important to keep the kitchen free of dust and clean ? (1)
8. सामग्री लागत (मैटेरियल कॉस्ट) में किस प्रकार के सामग्री (मैटेरियल) शामिल हैं ?
What types of materials are included in material cost? (1)
9. परिवर्ती लागत (वैरिएबल कॉस्ट) क्या है ?
What is variable cost? (1)
10. फिक्स्ड मेन्यू किससे संबंधित है ?
What does fixed menu refer to ? (1)
11. बेकिंग में खमीर गतिविधि का क्या होगा, यदि/जब उपयोग की गई चीनी सामग्री अधिक मात्रा में है ?
What will happen to yeast activity in baking, if/when sugar content used is in higher concentration? (1)
12. कुछ कुकीज़ में स्प्रेड वांछनीय है। स्प्रेड में योगदान देने वाले दो कारकों की सूची बनाइए
Spread is desirable in some cookies. List two factors that contribute to spread. (1)
13. दो फास्ट फूड के नाम बताइए जिन्हें "चलते-फिरते खाने या on-the-go" के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Name two fast foods that are designed to be eaten "on-the-go". (1)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (3 × 2 = 6 अंक) / Answer any 3 questions out of the given 5 questions (3 × 2 = 6 marks):
14. फास्ट फूड आउटलेट का संक्षिप्त विवरण दीजिए
Give a brief account of a fast food outlet. (2)
15. बेक्ड प्रोडक्ट्स में बटर और मार्जरीन के उपयोग के फायदे लिखिए
Write the advantages of using butter and margarine in baked products. (2)
16. मेन्यू नियोजन के लिए पोषण का सिद्धांत एक महत्त्वपूर्ण कारक है। विस्तार से बताइए
Principle of Nutrition is an important factor to be considered for menu planning. Elaborate. (2)
17. लागत लेखांकन के लाभों को सूचीबद्ध कीजिए
Enlist advantages of cost accounting. (2)
18. क्रॉस-संदूषण को रोकने के लिए क्या सावधानियाँ बरती जानी चाहिए ?
What precautions should be taken to prevent cross-contamination? (2)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (2 × 3 = 6 अंक) / Answer any 2 questions out of the given 4 questions (2 × 3 = 6 marks):
19. बेकिंग में प्रयुक्त होने वाले प्राथमिक प्रकार के गेहूँ के आटे की सूची बनाइए। ब्रेड बनाने के लिए कौन-सा प्रकार बेहतर है और क्यों ?
List primary types of wheat flour used in baking. Which type is better for bread making and why? (3)
20. फास्ट फूड के बारे में उपभोक्ता की क्या धारणा है, इसके बारे में समझाइए
Explain about the consumer perception of fast food. (3)
21. छात्रावास के मेस में आमतौर पर किस प्रकार के मेन्यू का पालन किया जाता है ? उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से इसके विशिष्ट लक्षणों की व्याख्या कीजिए
Which type of menu is generally followed in a Hostel's mess? Explain characteristic features of the same with the help of suitable examples. (3)
22. खाद्य लागत और कुल (सकल) लाभ ज्ञात कीजिए, जबकि खाद्य लागत 25% (प्रतिशत) है और कुल बिक्री ₹ 75,000 है
Find the Food Cost and Gross Profit when food cost percentage is 25% and total sale is 75,000. (3)
खण्ड ग / SECTION C
(योग्यता-आधारित प्रश्न / Competency-Based Questions)
(2 × 4 = 8 अंक / 8 marks)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (2 × 4 = 8 अंक) / Answer any 2 questions out of the given 3 questions (2 × 4 = 8 marks):
23. कुछ धातुएँ जब हमारे शरीर में जमा हो जाती हैं तो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। ऐसी चार धातुओं का वर्णन कीजिए जो दूषित भोजन के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करती हैं। उनके हानिकारक प्रभावों का भी उल्लेख कीजिए।
Few metals when they get accumulated in our body cause ill effects on health. Describe four such metals which enter our body through contaminated food. Also mention their harmful effects. (4)
24. श्रीमती शर्मा अपने पति की सेवा-निवृत्ति के अवसर पर उनके परिवार और दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित करने की योजना बना रही है। वह खाने की वेराइटी जोड़ना चाहती है लेकिन भोजन की बर्बादी के सख़्त ख़िलाफ़ है। उन्हें मेन्यू की योजना बनाने में चार महत्त्वपूर्ण कारकों को समझाने में मदद करें।
Mrs. Sharma is planning to organize a party for their family and friends on the occasion of her husband's retirement. She wants to add variety but is strongly against food wastage. Help her to plan the menu explaining four important factors to be considered. (4)
25. "सुविधाजनक भोजन उन लोगों के लिए उपहार है जो अपने काम की ज़रूरतों और व्यक्तिगत जीवन (लाइफ) की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उतावले हैं।" समझाइए। सुविधाजनक भोजन की विभिन्न श्रेणियों को भी सूचीबद्ध कीजिए।
"Convenience food is a gift for those who are bustling to make work needs and personal life needs meet." Explain. Also list various categories of convenience foods. (4)
FINANCIAL MARKET MANAGEMENT PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER