SUBJECT : FINANCIAL MARKETS MANAGEMENT
QUESTION PAPER
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 329
रोल नं. / Roll No.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 25 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
-
Please check that this question paper contains 7 printed pages.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 25 questions.
-
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
वित्तीय बाज़ार प्रबंधन / FINANCIAL MARKETS MANAGEMENT
निर्धारित समय : $1\frac{1}{2}$ घण्टे / Time allowed: $1\frac{1}{2}$ hours
अधिकतम अंक : 30 / Maximum Marks: 30
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। (ii) यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड क, खण्ड ख और खण्ड ग। (iii) खण्ड क - 5 अंकों का है और इसमें रोज़गार कौशल पर 6 प्रश्न हैं। (क) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (ख) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंकों के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (iv) खण्ड ख - 17 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशल पर 16 प्रश्न हैं। (क) प्रश्न संख्या 7 से 13 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (ख) प्रश्न संख्या 14 से 18 तक दो अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (ग) प्रश्न संख्या 19 से 22 तक तीन अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (v) खण्ड ग - 8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता-आधारित प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 23 से 25 तक चार अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (vi) संबंधित खण्डों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। (vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक खण्ड/प्रश्न के सामने किया गया है।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully. (ii) This question paper is divided into three sections, viz. Section A, Section B and Section C. (iii) Section A is of 5 marks and has 6 questions on Employability Skills. (a) Question number 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions. (b) Question number 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question. (iv) Section B is of 17 marks and has 16 questions on Subject Specific Skills. (a) Question number 7 to 13 are one mark questions. Attempt any five questions. (b) Question number 14 to 18 are two marks questions. Attempt any three questions. (c) Question number 19 to 22 are three marks questions. Attempt any two questions. (v) Section C is of 8 marks and has 3 Competency-Based Questions. Questions number 23 to 25 are four marks questions. Attempt any two questions. (vi) Do as per the instructions given in the respective sections. (vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
खण्ड क / SECTION A
(रोज़गार कौशल / Employability Skills)
(3 + 2 = 5 अंक / 5 marks)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (3 × 1 = 3 अंक) / Answer any 3 questions out of the given 4 questions (3 × 1 = 3 marks):
1. सामाजिक उद्यमी किसे कहते हैं ?
Who is called a Social Entrepreneur ? (1)
2. पारस्परिक (इंटरपर्सनल) कौशलों से आप क्या समझते हैं ?
What do you mean by Interpersonal Skills ? (1)
3. भारत सरकार ने किस उद्देश्य के लिए जून 2008 में एन.ए.पी.सी.सी. (NAPCC) की शुरुआत की ?
For which purpose did the Government of India launch the NAPCC in June 2008? (1)
4. अच्छे स्वास्थ्य के लिए जैविक फल और सब्ज़ियाँ क्यों महत्त्वपूर्ण हैं ?
Why are organic fruits and vegetables important for good health? (1)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए (1 × 2 = 2 अंक) / Answer any 1 question out of the given 2 questions (1 × 2 = 2 marks):
5. कोई दो गुण लिखिए जो एक उद्यमी को प्रेरित करते हैं।
Write any two qualities that motivate an entrepreneur. (2)
6. हरित कार्यों के कोई दो लाभ लिखिए।
Write any two benefits of green jobs. (2)
खण्ड ख / SECTION B
(विषय विशिष्ट कौशल / Subject Specific Skills)
(5 + 6 + 6 = 17 अंक / 17 marks)
दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (5 × 1 = 5 अंक) / Answer any 5 questions out of the given 7 questions (5 × 1 = 5 marks):
7. समाशोधन (क्लियरिंग) बैंक क्या है ?
What is a Clearing Bank ? (1)
8. प्रत्येक सदस्य के संचयी दायित्वों का निर्धारण कौन करता है ?
Who determines the cumulative obligations of each member? (1)
9. अनुबंध किसे कहते हैं ?
What is a Contract ? (1)
10. सूचकांक (इंडेक्स) व्युत्पन्नों से क्या तात्पर्य है ?
What is meant by Index Derivatives ? (1)
11. अनुबंध विकल्प में कितने प्रकार के विकल्प होते हैं ? उनके नाम लिखिए।
How many types of options are there in Option Contract ? Write their names. (1)
12. "व्युत्पन्न" (डेरिवेटिव) शब्द को परिभाषित कीजिए।
Define the term 'Derivative'. (1)
13. हाज़िर भाव (स्पॉट प्राइस) से आप क्या समझते हैं ?
What do you mean by Spot Price? (1)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (3 × 2 = 6 अंक) / Answer any 3 questions out of the given 5 questions (3 × 2 = 6 marks):
14. समाशोधन निगम (NSCCL) और समाशोधन सदस्य की एक-एक भूमिका लिखिए।
Write one role each of Clearing Corporation (NSCCL) and Clearing Member. (2)
15. मार्जिन में कोई कमी होने की स्थिति में, ट्रेडिंग सदस्य पर होने वाले किन्हीं दो प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
State any two effects on the trading member in case of any shortfall in margin. (2)
16. ब्याज दर स्वैप और करेंसी स्वैप को संक्षेप में समझाइए।
Explain briefly Interest rate swaps and Currency swaps. (2)
17. हेजर्स कौन होते हैं ? कोई एक उदाहरण दीजिए।
Who are Hedgers? Give any one example. (2)
18. पेऑफ (payoff) से आप क्या समझते हैं ? इसे कब धनात्मक और ऋणात्मक कहा जाएगा ?
What do you understand by Payoff? When would it be called positive and negative? (2)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (2 × 3 = 6 अंक) / Answer any 2 questions out of the given 4 questions (2 × 3 = 6 marks):
19. प्रतिभूतियों के निपटान से संबंधित निपटान समस्याओं के प्रकारों को समझाइए।
Explain the types of settlement problems pertaining to securities settlement. (3)
20. विभिन्न पक्षों की उप-एजेंट के प्रति क्या ज़िम्मेदारियाँ होती हैं ? समझाइए।
What are the responsibilities of various parties towards sub-agent ? Explain. (3)
21. व्युत्पन्न बाज़ार में किस प्रकार के निवेशक व्यापार करते हैं ? समझाइए।
Which types of investors trade in the derivatives market ? Explain. (3)
22. निम्नलिखित को संक्षेप में समझाइए :
(क) लघु स्थिति
(ख) लंबी स्थिति
(ग) अनुबंध का आकार
Briefly explain the following:
(a) Short position
(b) Long position
(c) Contract size (3)
खण्ड ग / SECTION C
(योग्यता-आधारित प्रश्न / Competency-Based Questions)
(2 × 4 = 8 अंक / 8 marks)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए (2 × 4 = 8 अंक) / Answer any 2 questions out of the given 3 questions (2 × 4 = 8 marks):
23. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए :
(क) समाशोधन निगम
(ख) समाशोधन सदस्य
(ग) संरक्षक
(घ) डिपोजिटरी
Define the following:
(a) Clearing Corporation
(b) Clearing Member
(c) Custodian
(d) Depository (4)
24. व्युत्पन्न बाज़ार के किन्हीं चार प्रतिभागियों को समझाइए।
Explain any four participants of Derivative Market. (4)
25. 'वायदा अनुबंधों' की किन्हीं चार मुख्य विशेषताओं को समझाइए।
Explain any four salient features of 'Forward Contracts'. (4)