HINDI Question Paper -2014 UP Board
हिन्दी (Hindi)
1. (क) निम्नलिखित में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए—
(i) आचार्य रामचंद्र शुक्ल प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं।
(ii) 'अथाह सागर' के लेखक जयप्रकाश भारती हैं।
(iii) 'विश्व को एशिया की देन' डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की प्रमुख रचना है।
(iv) 'गोदान' प्रेमचन्द का काव्य संग्रह है।
(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए—
(i) प्रबन्ध-पारिजात
(ii) भारतीय शिक्षा
(iii) चिन्तामणि
(iv) त्यागपत्र
(ग) किसी एक एकांकी नाटक के लेखक का नाम लिखिए।
(घ) जयशंकर प्रसाद के किसी एक नाटक का नाम लिखिए।
(ङ) किसी एक संस्मरण लेखक का नाम लिखिए।
2. (क) रीतिकाल की किन्हीं दो प्रवृतियों का उल्लेख कीजिए।
(ख) 'साकेत' तथा 'उर्वशी' के रचयिताओं के नाम लिखिए।
(ग) 'भारत-भारती' किसकी रचना है?
3. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) "जब एक बार मनुष्य अपना पैर कीचड़ में डाल देता है, तब फिर यह नहीं देखता कि वह कहाँ और कैसी जगह पैर रखता है। धीरे-धीरे बुरी बातों में अभ्यस्त होते-होते तुम्हारी घृणा कम हो जाएगी..."
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।
(iii) बुरी बातों का क्या प्रभाव पड़ता है?
(ख) "अजन्ता संसार की चित्रकलाओं में अपना अद्वितीय स्थान रखता है..."
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) अजन्ता की चित्रकला का बाहर के देशों पर क्या प्रभाव पड़ा?
4. निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए तथा काव्य सौन्दर्य भी लिखिए:
(क)
मेरी भव-बाधा हरो, राधा नागरि सोइ।
जा तन की झाँई परै, स्याम हरित दुति होई।।
(ख)
विश्व जीवन मूक दिन दिन का प्राणमय स्वर
सांद्र पर्वत श्रृंग पर अभिराम निर्झर...
5. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन परिचय दीजिए एवं उनकी एक रचना लिखिए:
(i) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ii) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(iii) जयप्रकाश भारती
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन-परिचय दीजिए और उनकी एक रचना लिखिए:
(i) तुलसीदास
(ii) रसखान
(iii) सुभद्रा कुमारी चौहान
6. निम्नलिखित का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:
"वाराणसी सुविख्याता प्राचीना नगरी। इयं विमल सलिल तरङ्गायाः गङ्गायाः कूले स्थिता..."
अथवा
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।|
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्।|
7. (क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया गया कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए:
(i) धर्मः केन वर्धते?
(ii) विश्वस्य स्रष्टा कः?
(iii) वातात् शीघ्रतरं किम् अस्ति?
(iv) गृहे सत् किम् मित्रम् अस्ति?
8. (क) करुण रस की परिभाषा लिखकर उसका एक उदाहरण दीजिए।
अथवा
"सीस पर गंगा हसै, लट में भुजंगा हसै..." उपर्युक्त पद्यांश में रस का नाम तथा स्थायी भाव लिखिए।
(ख) रूपक अथवा उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(ग) रोला छन्द का लक्षण तथा उदाहरण लिखिए।
9. (क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए:
(i) सु (ii) निर (iii) अभि (iv) अन (v) परि (vi) अप
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए:
(i) पन (ii) हट (iii) वट (iv) आई
(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए:
(i) हानि-लाभ (ii) लम्बोदर (iii) नीलाम्बर (iv) सप्ताह
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के तत्सम रूप लिखिए:
(i) अनजान (ii) धरम (iii) कोयल (iv) बरखा
(ङ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:
(i) बादल (ii) सागर (iii) चन्द्रमा (iv) पृथ्वी
10. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए तथा सन्धि का नाम लिखिए:
(i) अभि + उदय (ii) यदि + अपि (iii) तथा + एव (iv) वन + ओषधम्
(ख) 'नदी' अथवा 'युष्मद्' शब्द के रूप सप्तमी विभक्ति बहुवचन में लिखिए।
(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए:
(i) हससि (ii) द्रक्ष्यसि (iii) पचति
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए:
(i) अभ्यास से विद्या बढ़ती है।
(ii) वह घर जाएगी।
(iii) पेड़ से पत्ते गिरते हैं।
(iv) वह किताब पढ़ती है।
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए:
(i) विद्यार्थी जीवन
(ii) हमारा प्रिय कवि
(iii) नारी शिक्षा का महत्त्व
(iv) कम्प्यूटर : आज की आवश्यकता
12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
(मुक्ति दूत / ज्योति जवाहर / अग्रपूजा / मेवाड़ मुकुट / जय सुभाष / तुमुल / कर्ण / कर्मवीर भरत / मातृभूमि के लिए)
Previous Year Question Paper UP Board Class 10
SCIENCE QUESTION PAPER CLASS 10 UP BOARD 2014
Social Science Up Board Class 10 Question Paper
Mathematics Question Paper 2014 UP Board