ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
CBSE Class 10 Previous Year Question Paper Subject - ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
SUBJECT : ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
Please check that this question paper contains 15 printed pages.
Please check that this question paper contains 30 questions.
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
15 minutes time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
बहीखाता एवं लेखांकन के तत्त्व (वाणिज्य)
ELEMENTS OF BOOK-KEEPING AND ACCOUNTANCY (Commerce)
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक: 70 / Maximum Marks: 70
सामान्य निर्देश :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं।
(ii) प्रश्न 1-18 तक प्रत्येक एक अंक का है।
(iii) प्रश्न 19-22 तक प्रत्येक तीन अंक का है।
(iv) प्रश्न 23-26 तक प्रत्येक चार अंक का है।
(v) प्रश्न 27-30 तक प्रत्येक छः अंक का है।
General Instructions:
(i) This question paper contains 30 questions.
(ii) Question 1 to 18 are of one mark each.
(iii) Question 19 to 22 are of three marks each.
(iv) Question 23 to 26 are of four marks each.
(v) Question 27 to 30 are of six marks each.
1. (A) पूँजीगत व्यय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नहीं है ?
(a) भविष्य के लाभ सृजन करता है।
(b) अचल संपत्ति अधिग्रहण करने के लिए खर्च किया जाता है।
(c) मौजूदा अचल संपत्तियों के आर्थिक जीवन को बढ़ाने के लिए खर्च किया जाता है।
(d) संस्था का लाभ कम करता है।
अथवा
(B) एक कंपनी ने अपने भवन की पेंटिंग पर ₹ 20,000 खर्च किए है। इसे इस रूप में दर्ज किया जाना चाहिए :
(a) आयगत व्यय
(b) पूँजीगत व्यय
(c) व्यक्तिगत व्यय
(d) आस्थगित व्यय
1. (A) Which of the following is not true about Capital Expenditure?
(a) Creates future benefits
(b) Incurred to acquire fixed assets
(c) Incurred to increase the economic life of existing fixed assets.
(d) Reduces the profit of the concern.
OR
(B) A company spent ₹ 20,000 on painting of its building. It should be recorded as:
(a) Revenue Expenditure
(b) Capital Expenditure
(c) Personal Expenditure
(d) Deferred Expenditure
2. दुकान के रखरखाव पर होने वाली लागत को ________ माना जाता है।
(a) हानि
(b) लाभ
(c) पूँजीगत व्यय
(d) आयगत व्यय
2. Cost incurred for the maintenance of shop is considered as ________
(a) Loss
(b) Gain
(c) Capital Expenditure
(d) Revenue Expenditure
3. (A) निम्नलिखित में से किस पर मूल्यह्रास लगाया जाएगा ?
(a) स्थायी संपत्तियाँ
(b) पूँजी
(c) चालू संपत्तियाँ
(d) तरल संपत्तियाँ
अथवा
(B) ऐतिहासिक लागत से मूल्यह्रास घटाने के पश्चात् एक स्थायी संपत्ति का मूल्य कहा जाता है
(a) उचित मूल्य
(b) पुस्तक मूल्य
(c) बाजार मूल्य
(d) शुद्ध वसूली योग्य मूल्य
3. (A) Depreciation will be charged on which of the following?
(a) Fixed assets
(b) Capital
(c) Current assets
(d) Liquid assets
OR
(B) The value of a fixed asset after deducting depreciation from the historical cost is called
(a) Fair value
(b) Book value
(c) Market value
(d) Net realisable value
4. (A) 1 अप्रैल, 2022 को एस. लिमिटेड ने एक ट्रक ₹ 16,00,000 में खरीदा। जिस पर घटती दर की मूल्य विधि द्वारा 12% प्रति वर्ष की दर से मूल्यह्रास लगाया जायेगा । 31 मार्च, 2023 को ट्रक का पुस्तक मूल्य क्या होगा ?
(a) ₹ 14,08,000
(b) ₹ 12,00,000
(c) ₹ 15,00,000
(d) ₹ 8,00,000
अथवा
(B) 1 सितम्बर, 2022 को क लिमिटेड ने ₹ 8,00,000 की लागत से एक मशीन खरीदी जिस पर सीधी रेखा मूल्यह्रास विधि द्वारा 15% प्रति वर्ष की दर से मूल्यह्रास लगाया जायेगा । 31 मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए मूल्यह्रास राशि क्या है ?
(a) ₹ 80,000
(b) ₹ 70,000
(c) ₹ 60,000
(d) ₹ 90,000
4. (A) On 1st April, 2022 S. Ltd. purchased a Truck costing ₹ 16,00,000. Depreciation was to be charged @ 12% p.a. by written down value method. What will be the book value of Truck on 31st March 2023?
(a) ₹ 14,08,000
(b) ₹ 12,00,000
(c) ₹ 15,00,000
(d) ₹ 8,00,000
OR
(B) On 1st September 2022 A Ltd. purchased a machine costing ₹ 8,00,000. Depreciation was to be charged @ 15% p.a. by straight line method. What amount of depreciation will be charged for the year ending on March 31, 2023?
(a) ₹ 80,000
(b) ₹ 70,000
(c) ₹ 60,000
(d) ₹ 90,000
5. (A) सीधी रेखा मूल्यह्रास विधि में मूल्यह्रास ________ की लागत पर प्रदान किया जाता है।
(a) चालू संपत्तियाँ
(b) तरल संपत्तियाँ
(c) स्थायी संपत्तियाँ
(d) काल्पनिक संपत्तियाँ
अथवा
(B) किसी परिसंपत्ति के कामकाजी जीवन के बाद उसके अनुमानित बिक्री मूल्य को ________ कहा जाता है।
(a) वास्तविक मूल्य
(b) रद्दी (स्क्रैप) मूल्य
(c) बाजार मूल्य
(d) पुस्तक मूल्य
5. (A) Depreciation is provided in S.L.M. on cost of ________
(a) Current Assets
(b) Liquid Assets
(c) Fixed Assets
(d) Fictitious Assets
OR
(B) Estimated sale value of an asset after its working life is called ________
(a) Original value
(b) Scrap value
(c) Market value
(d) Book value
6. (A) कथन-I : बैंक विवरण के अनुसार रोकड़ बही शेष राशि का मिलान करने के लिए वार्षिक रूप से बैंक समाधान विवरण तैयार किया जाता है।
कथन-II : बैंक समाधान विवरण बैंक द्वारा और खाताधारक द्वारा भी तैयार किया जाता है।
(a) दोनों कथन गलत हैं।
(b) दोनों कथन सत्य हैं।
(c) केवल कथन-II सही है।
(d) केवल कथन-I सही है।
अथवा
(B) निम्नलिखित में से कौन सा लेन-देन बैंक समाधान विवरण तैयार करते समय जोड़ा जाएगा जब रोकड़ बही का नाम शेष दिया है ?
(a) चेक जारी किया गया लेकिन अभी तक भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया है।
(b) चेक जारी किया गया लेकिन रोकड़ बही में भूलवश दर्ज नहीं किया गया ।
(c) बैंक द्वारा पासबुक में की गयी कोई गलत नामे खतौनी ।
(d) बैंक शुल्क और बैंक द्वारा लिया जाने वाला कमीशन
6. (A) Statement-I: Bank Reconciliation Statement is prepared annually to reconcile balance as per Cash Book with balance as per bank Statement.
Statement-II: Bank Reconciliation statement is prepared by the bank and also the account holder.
(a) Both the statements are false.
(b) Both the statements are true.
(c) Only statement-II is true.
(d) Only statement-I is true.
OR
(B) Which of the following transaction will be added while preparing Bank Reconciliation statement when debit balance as per Cash Book is given ?
(a) cheque issued but not yet presented for payment
(b) cheque issued but omitted to be recorded in the Cash Book.
(c) Any wrong debit given by bank in the Pass Book.
(d) Bank charges and commission charged by bank.
7. 1 फरवरी, 2023 का बिल उस तिथि के दो महीने के बाद देय होगा, बिल की परिपक्वता तिथि होगी :
(a) 4 अप्रैल, 2023
(b) 10 अप्रैल, 2023
(c) 8 अप्रैल, 2023
(d) 11 अप्रैल, 2023
7. A bill dated 1st February, 2023 is payable two months after date. The maturity date of the bill will be :
(a) 4th April, 2023
(b) 10th April, 2023
(c) 8th April, 2023
(d) 11th April, 2023
8. बिल प्राप्य खाता है
(a) व्यक्तिगत खाता
(b) संपत्ति खाता
(c) वास्तविक खाता
(d) नाममात्र खाता
8. The Bill receivable account is a/an
(a) Personal Account
(b) Asset Account
(c) Real Account
(d) Nominal Account
9. रोकड़ बही के अनुसार क्रेडिट शेष ₹ 30,000 है। ₹ 5,000 का चेक बैंक में जमा किया गया जो बैंक द्वारा खाते में क्रेडिट नहीं किया गया और ₹ 7,000 के जारी किए गए चेक को भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया है। बैंक विवरण के अनुसार शेष राशि क्या होगी ?
(a) ₹ 42,000
(b) ₹ 28,000
(c) ₹ 27,000
(d) ₹ 32,000
9. Credit balance as per Cash Book was ₹ 30,000, cheque deposited ₹ 5,000 were not credited by bank and cheque issued ₹ 7,000 were not presented for payment. What will be the resulting balance as per Bank Statement?
(a) ₹ 42,000
(b) ₹ 28,000
(c) ₹ 27,000
(d) ₹ 32,000
10. (A) एक बैंक समाधान विवरण है
(a) रोकड़ बही का एक भाग
(b) बैंक पासबुक का एक भाग
(c) बैंक द्वारा तैयार किया गया एक विवरण
(d) ग्राहक द्वारा तैयार किया गया एक विवरण
अथवा
(B) पासबुक एक प्रति होती है
(a) बैंक बुक में ग्राहक खाता
(b) बैंक स्तंभ से संबंधित रोकड़ बही
(c) रोकड़ स्तंभ से संबंधित रोकड़ बही
(d) फर्म की प्राप्तियाँ
10. (A) A bank reconciliation statement is
(a) A part of Cash Book
(b) A part of Bank Pass Book
(c) A statement prepared by the bank
(d) A statement prepared by a customer
OR
(B) A Pass Book is a copy of
(a) A customer's account in the bank's books
(b) Cash book relating to bank column
(c) Cash book relating to cash column
(d) Firm's receipts
11. (A) फर्म का सकल लाभ ₹ 1,20,000 है। कर्मचारियों का वेतन ₹ 50,000 है तथा ब्याज की प्राप्ति ₹ 40,000 है। शुद्ध लाभ ________ होगा ।
(a) ₹ 2,10,000
(b) ₹ 1,10,000
(c) ₹ 90,000
(d) ₹ 1,30,000
अथवा
(B) फर्म का सकल लाभ ₹ 5,00,000 था। निम्नलिखित में से किसके परिणामस्वरूप शुद्ध लाभ में वृद्धि होगी ?
(a) विज्ञापन
(b) किराया
(c) कमीशन प्राप्त हुआ
(d) मरम्मत
11. (A) Gross profit of the firm was ₹ 1,20,000. There were salary of staff ₹ 50,000 and interest received ₹ 40,000. Net Profit will be ________
(a) ₹ 2,10,000
(b) ₹ 1,10,000
(c) ₹ 90,000
(d) ₹ 1,30,000
OR
(B) Gross Profit of the firm was ₹ 5,00,000. Which of the following will result in increase of Net Profit?
(a) Advertisement
(b) Rent
(c) Commission received
(d) Repairs
12. जब बैंक समाधान विवरण पासबुक के अनुसार क्रेडिट शेष के साथ तैयार किया जाता है तो प्राप्त शेष होगा :
(a) रोकड़ बही के अनुसार डेबिट शेष
(b) पासबुक के अनुसार डेबिट शेष
(c) रोकड़ बही के अनुसार क्रेडिट शेष
(d) (a) अथवा (b) दोनों में से कोई एक संभव
12. When Bank Reconciliation statement is prepared with credit balance as per Pass Book, the balance derived will be :
(a) Debit Balance as per Cash Book
(b) Debit Balance as per Pass Book
(c) Credit Balance as per Cash Book
(d) Either (a) or (b) is possible
13. विनिमय बिल में शामिल है
(a) भुगतान का आदेश
(b) भुगतान करने का अनुरोध
(c) भुगतान करने का वादा
(d) आहर्ता द्वारा स्वीकार किया गया
13. A bill of exchange consists of
(a) An order to pay
(b) A request to pay
(c) A promise to pay
(d) Acceptance by the drawer
14. (A) सामान्यतः अपूर्ण अभिलेखों का रखरखाव ________ द्वारा किया जाता है।
(a) व्यापारी
(b) समाज
(c) कम्पनी
(d) सरकार
अथवा
(B) यदि वर्ष के अंत में ₹ 40,000 पूँजी है, वर्ष के दौरान अतिरिक्त पूँजी निवेश ₹ 30,000 हुआ आहरण राशि ₹ 20,000 है और ₹ 60,000 साल की हानि है, तो वर्ष की शुरुआत में पूँजी थी
(a) ₹ 90,000
(b) ₹ 80,000
(c) ₹ 70,000
(d) ₹ 10,000
14. (A) Generally, incomplete records are maintained by
(a) Trader
(b) Society
(c) Company
(d) Government
OR
(B) If capital at the end of the year is ₹ 40,000; Additional Capital introduced during the year ₹ 30,000; drawing for the year ₹ 20,000 and loss for the year is ₹ 60,000, then capital at the beginning of the year was:
(a) ₹ 90,000
(b) ₹ 80,000
(c) ₹ 70,000
(d) ₹ 10,000
15. स्थिति विवरण दर्शाता है
(a) लाभ या हानि
(b) वित्तीय स्थिति
(c) खातों की त्रुटियाँ
(d) कुल देनदार
15. Balance Sheet shows
(a) Profit or Loss
(b) Financial Position
(c) Errors of Accounts
(d) Total Debtors
16. लाभ और हानि खाते में डेबिट की अधिकता को ________ कहा जाता है।
(a) शुद्ध लाभ
(b) शुद्ध हानि
(c) सकल लाभ
(d) सकल हानि
16. Excess of debit in Profit and Loss Account is called:
(a) Net profit
(b) Net loss
(c) Gross profit
(d) Gross loss
17. (A) अंतिम स्टॉक को दर्शाया जाता है
(a) व्यापार खाते के नामे पक्ष में
(b) लाभ-हानि खाते के नामे पक्ष में
(c) लाभ-हानि खाते के जमा पक्ष में
(d) व्यापार खाते के जमा पक्ष में
अथवा
(B) किरायेदार से प्राप्त किराया दर्शाया जाता है
(a) व्यापार खाते के नामे पक्ष में
(b) लाभ-हानि खाते के जमा पक्ष में
(c) स्थिति विवरण की देनदारीयों की तरफ
(d) स्थिति विवरण की संपत्तियों की तरफ
17. (A) Closing Stock is shown on the
(a) Debit side of trading account
(b) Debit side of Profit & Loss account
(c) Credit side of Profit & Loss account
(d) Credit side of trading account
OR
(B) Rent from Tenant is shown on the
(a) Debit side of trading account
(b) Credit side of Profit & Loss account
(c) Liabilities side of balance sheet
(d) Assets side of balance sheet
18. एकल प्रविष्टि प्रणाली में ________ का लेखा किया जाता है।
(a) नगद प्राप्तियाँ
(b) नगद भुगतान
(c) दोनों नगद प्राप्तियाँ तथा नगद भुगतान
(d) उधार लेनदेन
18. In single entry system ________ are recorded.
(a) cash receipts
(b) cash payments
(c) Both cash receipts and cash payments
(d) Credit transactions
19. पूँजीगत व्यय के कोई तीन उदाहरण दीजिए । [3]
Give any three examples of Capital expenditure. [3]
20. 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष में रीता ने विभिन्न मदों पर निम्नलिखित व्यय किया। व्यय का नाम / प्रकार पहचानें । [3]
(a) नई मशीन की स्थापना के लिए ₹ 25,000 का भुगतान किया गया ।
(b) लापरवाही के कारण ₹ 5,000 मरम्मत की आवश्यकता पड़ी ।
(c) महा-प्रबंधक के कार्यालय के एयर कंडीशनिंग की लागत ।
Rita incurred the following expenditure on various items during the year ended 31st March, 2023. Identify the name/type of expenditure. [3]
(a) ₹ 25,000 paid for the installation of a new machine.
(b) Repairs of ₹ 5,000 necessitated by negligence.
(c) Cost of air-conditioning of the office of the General Manager.
21. मूल्यह्रास लगाने की किस विधि के अंतर्गत प्रारंभिक वर्षों में मूल्यह्रास इसके जीवन के आखिरी के वर्षों की तुलना में अधिक राशि लगाई जाती है ? इस विधि के कोई दो गुण बताइये । [3]
Under which method of charging depreciation more amount is charged in the initial years as compared to the later years of its life? Give any two merits of this method. [3]
22. (A) 1 जनवरी, 2023 को 'X' ने 'Y' को ₹ 50,000 का माल बेचा। उसी तिथि को 'X' ने 'Y' पर तीन महीने का ₹ 50,000 का बिल लिखा जिसे 'Y' ने स्वीकार कर लिया और 'X' को वापिस कर दिया । 'X' ने देय तिथि तक बिल को अपने पास रखा तथा बिल का भुगतान देय तिथि पर कर दिया गया । 'X' की पुस्तकों में उपरोक्त लेनदेनों की रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । [3]
अथवा
(B) 1 दिसम्बर, 2023 को जेड़ ने आर से ₹ 35,000 का माल खरीदा और 2 महीने के लिए एक बिल स्वीकार किया । बिल का भुगतान देय तिथि पर कर दिया गया। उपरोक्त लेनदेनों के लिए जैड़ की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । [3]
22. (A) On 1st January, 2023 X sold goods to Y for ₹ 50,000. On the same date X drew a bill on Y for ₹ 50,000 due after three months, Y accepted the bill and returned it to X. X retained the bill till the due date and Y met the bill on due date. Pass journal entries for the above transactions in the books of X. [3]
OR
(B) On 1st December, 2023 Z purchased goods from R ₹ 35,000 and accepted a bill for two months. The bill was met on due date. Pass Journal entries for the above transactions in the books of Z. [3]
23. 15 मार्च, 2023 को 'X' को 'Y' से 4 महीने के लिए ₹ 10,000 की स्वीकृति प्राप्त हुई । 'X' ने इस स्वीकृति को 15 अप्रैल, 2023 को अपने बैंक में 18% प्रति वर्ष दर से बट्टे पर भुना लिया। देय तिथि पर 'Y' ने बिल का भुगतान कर दिया। 'X' और 'Y' की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए । [4]
On 15th March, 2023 Y accepted a bill drawn upon him by X for four months for ₹ 10,000. X discounted the bill on 15th April, 2023 at 18% p.a. from his bank and Y met the bill on maturity. Give the Journal Entries in the books of X and Y. [4]
24. (A) निम्नलिखित जानकारी से 31 मार्च, 2023 को सोहन का बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए : [4]
(a) रोकड़ बही के अनुसार डेबिट शेष ₹ 3,72,000.
(b) ₹ 72,000 का चेक जारी किया गया लेकिन भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया ।
(c) बैंक द्वारा ₹ 5,000 का लाभांश प्राप्त हुआ जो रोकड़ बही में दर्ज नहीं किया गया ।
(d) ₹ 1,250 बैंक के द्वारा ब्याज रूप में दिये गए ।
अथवा
(B) 31 मार्च, 2024 को कुमार का बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए : [4]
(a) इस तिथि को पासबुक क्रेडिट शेष ₹ 15,000 दिखाया गया ।
(b) ₹ 4,800 के चेक जारी किये गए पर भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किये गए ।
(c) बैंक द्वारा जमा की गई ब्याज की राशि ₹ 150 थी।
(d) ₹ 25 की बैंक शुल्क राशि को रोकड़ बही में दर्ज नहीं किया गया था ।
24. (A) From the following information, prepare Bank Reconciliation Statement of Sohan as on 31st March, 2023 : [4]
(a) Cash Book showed a debit balance of ₹ 3,72,000.
(b) Cheque issued but not yet presented for payment amounted to ₹ 72,000.
(c) Dividend received by the bank, but not entered in the Cash Book ₹ 5,000.
(d) Interest allowed by the Bank ₹ 1,250.
OR
(B) Prepare Bank Reconciliation statement of Kumar as on 31st March, 2024: [4]
(a) Pass Book showed a credit balance as on the date ₹ 15,000.
(b) Cheques issued but not presented for payment ₹ 4,800.
(c) Interest credited by bank amounted to ₹ 150.
(d) Bank charges amounted to ₹ 25 were not entered in the Cash Book.
25. 1 जून, 2023 को मनु ने ₹ 4,00,000 की पूँजी से व्यापार आरंभ किया, उसने ₹ 75,000 की अतिरिक्त पूँजी लगाई । वर्ष के दौरान उसने ₹ 8,000 प्रति माह निकाले, यदि 31 दिसम्बर, 2023 को अंतिम पूँजी ₹ 4,50,000 है तो 31 दिसम्बर, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए लाभ और हानि की गणना करें। [4]
Manu started business with a capital of ₹ 4,00,000 on 1st June, 2023. He introduced additional capital of ₹ 75,000. He withdrew ₹ 8,000 per month during this period. If the closing capital as on 31st December, 2023 was ₹ 4,50,000, calculate profit & loss for the year ended 31st December, 2023. [4]
26. (A) व्यापार खाता क्यों तैयार किया जाता है ? किन्हीं दो वस्तुओं के नाम बताइए जिन्हें व्यापार खाता के जमा में स्थानांतरित किया जाता है। [4]
अथवा
(B) प्रत्यक्ष व्यय क्या है ? प्रत्यक्ष व्यय के कोई दो उदाहरण दीजिए । [4]
26. (A) Why is Trading Account prepared? Name any two items that are transferred to the credit of Trading Account. [4]
OR
(B) What are Direct Expenses? Give any two examples of Direct Expenses. [4]
27. निम्नलिखित मामलों का विवरण राकेश का है जो अपना खाता अपूर्ण प्रणाली में रखता है, निम्न जानकारी 31 मार्च, 2022 और 31 मार्च, 2023 की है :
| विशिष्ट |
31 मार्च, 2022 (₹) |
31 मार्च, 2023 (₹) |
| मशीन |
16,000 |
16,000 |
| फर्नीचर |
4,000 |
4,000 |
| भंडारण |
14,000 |
10,000 |
| विविध देनदार |
8,000 |
9,000 |
| बैंक |
400 |
3,600 |
| विविध लेनदार |
10,000 |
7,000 |
वर्ष 2022-23 के दौरान उन्होंने नई पूँजी के रूप में ₹ 600 निवेश किए और अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए वर्ष के दौरान ₹ 4,100 का आहरण किया। 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वर्ष का लाभ ज्ञात कीजिए । [6]
Following is the position statement of Rakesh who maintains his accounts in incomplete system as on 31st March, 2022 and 31st March, 2023:
| Particulars |
31st March, 2022 (₹) |
31st March, 2023 (₹) |
| Machinery |
16,000 |
16,000 |
| Furniture |
4,000 |
4,000 |
| Stock |
14,000 |
10,000 |
| Sundry Debtors |
8,000 |
9,000 |
| Bank |
400 |
3,600 |
| Sundry Creditors |
10,000 |
7,000 |
During the year 2022-23 he introduced ₹ 600 as fresh capital and withdrew ₹ 4,100 during the year for his personal use. Ascertain his profit for the year ending 31st March, 2023. [6]
28. श्याम लिमिटेड की रोकड़ बही द्वारा ₹ 3,92,000 का नामे शेष दर्शाया गया ।
(a) ₹ 92,000 के चेक जारी किये गए पर भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं हुए ।
(b) बैंक द्वारा प्राप्त लाभांश ₹ 5,000 को रोकड़ बही में दर्ज नहीं किया गया ।
(c) बैंक ने ब्याज के रूप में ₹ 1,250 जमा किये थे जिसे रोकड़ बही में दर्ज नहीं किया गया था ।
(d) ₹ 200 बैंक शुल्क नामे किया गया ।
(e) ₹ 320 का चेक बैंक में जमा किया गया जो अनादरित हो गया ।
बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए । [6]
Debit balance shown by the Cash Book of Shyam Limited was ₹ 3,92,000.
(a) Cheques issued for ₹ 92,000 was not presented for payment.
(b) Dividend received by the bank, ₹ 5,000 not entered in the Cash Book.
(c) Bank had credited ₹ 1,250 as Interest which was not recorded in Cash Book.
(d) Bank charges debited ₹ 200.
(e) Cheque deposited into bank ₹ 320 but it is dishonoured.
Prepare Bank Reconciliation statement. [6]
29. चंद्रा लिमिटेड ने 1 जुलाई, 2020 को एक पुरानी मशीन को ₹ 80,000 में खरीदा जिस पर उसे स्थापित और उसके जीर्णोद्धार पर ₹ 30,000 खर्च किये। घटती मूल्य विधि के द्वारा 10% प्रति वर्ष की दर से मूल्यह्रास लगाया गया। यह मानते हुए कि पुस्तकें प्रति वर्ष 31 मार्च को बंद की जाती हैं, 3 वर्षों के लिए मशीनरी खाता तैयार कीजिए । [6]
Chandra Ltd. purchased a second hand machine for ₹ 80,000 on 1st July, 2020 and spent ₹ 30,000 on its overhaul and installation. Depreciation was to be provided @ 10% p.a. by written down value method. Prepare machinery account for 3 years assuming the books are closed on 31st March every year. [6]
30. मैसर्स शर्मा एण्ड सन्स का व्यापारिक खाता, लाभ-हानि खाता और स्थिति विवरण तैयार कीजिए । निम्नलिखित जानकारी 31 मार्च, 2023 के वर्षांत पर उपलब्ध है। अंतिम भंडार का मूल्य ₹ 20,000 है :
संतुलन परीक्षण यथावत 31-3-2023
| खाते का नाम |
नामे शेष (₹) |
जमा शेष (₹) |
| आरंभिक स्टॉक |
19,400 |
|
| खरीद और बिक्री |
6,50,000 |
7,80,000 |
| वापसी |
20,000 |
20,000 |
| देनदार और लेनदार |
38,000 |
87,200 |
| देय बिल |
|
25,200 |
| मशीनरी |
1,00,000 |
|
| भवन |
2,50,000 |
|
| बैंक |
1,00,000 |
|
| मज़दूरी |
40,000 |
|
| वेतन |
40,000 |
|
| ब्याज |
15,000 |
|
| पूँजी |
|
3,60,000 |
| कुल |
12,72,400 |
12,72,400 |
[6]
Prepare Trading Account, Profit and Loss Account and Balance Sheet of M/s Sharma and Sons from the following information for the year ending 31st March, 2023 when closing stock was valued at ₹ 20,000.
Trial Balance as on 31-3-2023
| Name of Account |
Debit Balance (₹) |
Credit Balance (₹) |
| Opening Stock |
19,400 |
|
| Purchase and Sale |
6,50,000 |
7,80,000 |
| Returns |
20,000 |
20,000 |
| Debtors and Creditors |
38,000 |
87,200 |
| Bills Payable |
|
25,200 |
| Machinery |
1,00,000 |
|
| Building |
2,50,000 |
|
| Bank |
1,00,000 |
|
| Wages |
40,000 |
|
| Salaries |
40,000 |
|
| Interest |
15,000 |
|
| Capital |
|
3,60,000 |
| Total |
12,72,400 |
12,72,400 |
CBSE CLASS 10 HINDI B QUESTION PAPER
CBSE CLASS 10 AGRICULTURE QUESTION PAPER