10th Exam Previous Year Question Papers
Previous Year Question Paper-Cbse 10th HINDI B exam paper , class 10th CBSE Exam Paper PDF Free Download
Previous Year Question Paper-Cbse 10th HINDI B exam paper , class 10th CBSE Exam Paper PDF Free Download
CBSC Class 10th HINDI B Previous year question Ppaper
Hindi B cbse class 10
HINDI B ALL SETS PDF download
Previous Year Question Papers, Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE HINDI B exam,
QUESTION PAPER
Series APRPR/1
रोल नं.
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड: 4/1/1
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
नोट :
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 4 हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 8 प्रश्न हैं।
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
हिन्दी (ब) / HINDI (B)
निर्धारित समय : 2 घण्टे
अधिकतम अंक : 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 8 प्रश्न हैं।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल दो खण्ड हैं- खण्ड क और खण्ड ख।
(iii) खण्ड क में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उत्तर दीजिए।
(iv) खण्ड ख में कुल 5 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उत्तर दीजिए।
(v) प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए यथासंभव क्रमानुसार उत्तर लिखिए।
खण्ड क
1. निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 25- 30 शब्दों में लिखिए :
-
(क) 'विचार लो कि मर्त्य हो, न मृत्यु से डरो कभी' - 'मनुष्यता' कविता से उद्धृत प्रस्तुत पंक्ति का भाव कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
-
(ख) 'पावस ऋतु' किसे कहते हैं ? इस ऋतु में पर्वत पर कैसा दृश्य होता है ? 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए।
-
(ग) 'कर चले हम फ़िदा' कविता में धरती की तुलना दुलहन से क्यों की गई है ? दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
2. निम्नलिखित दो प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 60-70 शब्दों में लिखिए :
(क) लेखक का जापानी मित्र उसे कहाँ ले गया ? वहाँ के वातावरण से लेखक क्यों प्रभावित हुआ ? 'झेन की देन' पाठ के आधार पर लिखिए।
3. पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' के निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
-
(क) हरिहर काका भाइयों पर गुस्सा करके घर से बाहर जा रहे थे, तब उनकी भेंट महंत से हुई और वे उन्हें ठाकुरबारी ले गए। हरिहर काका को ठाकुरबारी ले जाकर महंत ने उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार किया ? 'हरिहर काका' कहानी के आधार पर लिखिए।
-
(ख) ''सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक ने बताया है कि कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती।' अपने आस-पास के जीवन से कोई उदाहरण देकर इस कथन की पुष्टि कीजिए।
-
(ग) आपका घनिष्ठ मित्र दूसरे मज़हब का है, आपके घर पर उसका आदर-सत्कार किस प्रकार होता है ? 'टोपी शुक्ला' पाठ के संदर्भ में विस्तार से उत्तर दीजिए।
खण्ड ख (लेखन)
4. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
5.
(क) आप ओज/रमायेरा हैं। अपनी पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों पर एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा प्रकाशित 'वीर-गाथा' नामक पुस्तक मँगवाने का अनुरोध कीजिए।
अथवा
6.
-
(i) (क) आप सृष्टि/विपुल हैं। आप 'निवासी कल्याण संघ' के सचिव हैं। आपकी सोसायटी में कोरोना-रोधी टीकाकरण का शिविर लगाया जाएगा, उसकी जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) आप परमजीत/सिमरन हैं। आप 'साहित्य अकादमी' के सचिव हैं। गर्मी की छुट्टियों में अकादमी द्वारा नाट्य-शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए एक सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
-
(ii) (क) आप मैरी/ज़ैफ़ हैं। आपको विद्यालय के खेल के मैदान में कुछ पैसे मिले हैं। इससे संबंधित जानकारी विद्यालय के सूचनापट्ट पर लगाने के लिए एक सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) आप यूनुस/अमीना हैं। कल मध्यांतर में विद्यालय की दसवीं कक्षा का फुटबॉल मैच है। जिसे देखने के लिए दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र आमंत्रित हैं। इसके लिए एक सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
7.
-
(i) (क) शॉपिंग मॉल में आपकी दुकान है, जिसे आप किराए पर देना चाहते हैं। उसके लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) आपको अपने कारोबार के लिए ऑफिस खरीदना है। उसके लिए लगभग 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।
-
(ii) (क) किसी कंपनी के लिए रंगीन पेंसिलों की बिक्री हेतु विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम लगाने के लिए भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से लगभग 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।
8. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए :