SOCIAL SCIENCE CBSE CLASS 10 QUESTION PAPER
Class 10 Previous Year Question Paper Social Scince
Previous Year Question Paper Class 10 Social Science
सामाजिक विज्ञान / SOCIAL SCIENCE निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80
सामान्य निर्देश : निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 37 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
(ii) प्रश्न-पत्र 6 खण्डों में विभाजित है - खण्ड क, ख, ग, घ, ङ एवं च ।
(iii) खण्ड क - प्रश्न संख्या 1 से 20 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख - प्रश्न संख्या 21 से 24 अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए ।
(v) खण्ड ग - प्रश्न संख्या 25 से 29 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है । इन प्रश्नों का उत्तर 60 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए ।
(vi) खण्ड घ - प्रश्न संख्या 30 से 33 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए ।
(vii) खण्ड ङ - प्रश्न संख्या 34 से 36 केस-आधारित/स्रोत-आधारित प्रश्न हैं जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है ।
(viii) खण्ड च - प्रश्न संख्या 37 मानचित्र कौशल-आधारित प्रश्न है जिसमें दो भाग हैं - 37(a) इतिहास (2 अंक) और 37(b) भूगोल (3 अंक) । इस प्रश्न के कुल 5 अंक हैं।
(ix) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए फोटो तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है । इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें ।
General Instructions: Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 37 questions. All questions are compulsory.
(ii) Question paper is divided into six sections - Section A, B, C, D, E and F.
(iii) Section A - Questions no. 1 to 20 are Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - Questions no. 21 to 24 are Very Short Answer type questions. Each question carries 2 marks. Answer to these questions should not exceed 40 words.
(v) Section C - Questions no. 25 to 29 are Short Answer type questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions should not exceed 60 words.
(vi) Section D - Questions no. 30 to 33 are Long Answer (LA) type questions. Each question carries 5 marks. Answer to these questions should not exceed 120 words. (vii) Section E - Questions no. 34 to 36 are Case-based/Source-based questions with three sub-questions. Each question carries 4 marks.
(viii) Section F - Question no. 37 is Map skill-based question with two parts - 37
(a) from History (2 marks) and
37(b) from Geography (3 marks).
This question carries total 5 marks.
(ix) In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only.
खण्ड क / SECTION A
(बहुविकल्पीय प्रश्न / Multiple Choice Questions) (20×1=20)
'बाँस ड्रिप सिंचाई प्रणाली' निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रचलित है ?
(A) तमिलनाडु (B) पश्चिम बंगाल (C) मेघालय (D) ओडिशा
In which one of the following states is 'bamboo drip irrigation system' prevalent ?
(A) Tamil Nadu (B) West Bengal (C) Meghalaya (D) Odisha
स्तंभ I का मिलान स्तंभ II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए ।
स्तंभ I (राष्ट्रीय उद्यान) | स्तंभ II (राज्य) i. काज़ीरंगा |
a. मध्य प्रदेश ii. जिम कॉर्बेट |
b. असम iii. सुंदरबन |
c. उत्तराखंड iv. बाँधवगढ़ |
d. पश्चिम बंगाल
विकल्प :
(A) i-a, ii-b, iii-c, iv-d
(B) i-d, ii-c, iii-b, iv-a
(C) i-c, ii-b, iii-d, iv-a
(D) i-b, ii-c, iii-d, iv-a
Match Column I with Column II and choose the correct option. Column I (National Park) | Column II (State) i. Kaziranga |
a. Madhya Pradesh ii. Jim Corbett |
b. Assam iii. Sunderbans |
c. Uttarakhand iv. Bandhavgarh |
d. West Bengal
Options:
(A) i-a, ii-b, iii-c, iv-d
(B) i-d, ii-c, iii-b, iv-a
(C) i-c, ii-b, iii-d, iv-a
(D) i-b, ii-c, iii-d, iv-a
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए । 19वीं सदी के आरंभ में, कट्टर रूढ़िवादी परिवार में ब्याही कन्या ______ ने 'आमार जीबन' नामक आत्मकथा लिखी ।
(A) पंडिता रमाबाई
(B) रशसुंदरी देवी
(C) ताराबाई शिंदे
(D) कैलाशबाशिनी देवी
Choose the correct option to fill in the blank. In the beginning of the 19th century, ______ a girl married in a very orthodox household wrote an autobiography called 'Amar Jiban'.
(A) Pandita Ramabai
(B) Rashsundari Devi
(C) Tarabai Shinde
(D) Kailashbashini Debi
निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए ।
I. बंबई में खिलाफत समिति का गठन
II. जलियाँवाला बाग हत्याकांड
III. बारदौली सत्याग्रह
IV. असहयोग आंदोलन को वापस लेना
विकल्प :
(A) I, II, III, IV
(B) II, I, IV, III
(C) I, II, IV, III
(D) III, IV, II, I
Arrange the following events in chronological order and choose the correct option.
I. Formation of Khilafat Committee in Bombay
II. Jallianwala Bagh Massacre
III. Bardoli Satyagraha
IV. Withdrawal of Non-Cooperation Movement Options:
(A) I, II, III, IV
(B) II, I, IV, III
(C) I, II, IV, III
(D) III, IV, II, I
-
निम्नलिखित में से कौन-सा धर्म पूर्वी भारत में उपजा तथा 'रेशम मार्ग' (सिल्क रूट) की विविध शाखाओं से अनेक दिशाओं में फैला ?
(A) हिंदू धर्म
(B) ईसाई धर्म
(C) बौद्ध धर्म
(D) जैन धर्म
Which one of the following religions emerged from eastern India and spread in several directions through intersecting points on the 'silk routes'? (A) Hinduism (B) Christianity (C) Buddhism (D) Jainism
-
1815 में 'वियना सम्मेलन' की मेजबानी निम्नलिखित में से किसने की थी ? (A) चांसलर ड्यूक मेटरनिख (B) अर्नेस्ट रेनन (C) विलियम-प्रथम (D) ऑटो वॉन बिस्मार्क
-
Who among the following hosted the 'Vienna Congress' in 1815? (A) Chancellor Duke Metternich (B) Ernst Renan (C) William I (D) Otto von Bismarck
-
दिए गए स्रोतों में से ऋण के औपचारिक स्रोतों को चुनिए और सही विकल्प का चयन कीजिए । I. बैंक II. साहूकार III. सहकारी समितियाँ IV. व्यापारी विकल्प : (A) केवल I व II (B) केवल II व III (C) केवल I व III (D) केवल I व IV
-
Select the formal sources of credit from the given sources and choose the correct option. I. Bank II. Moneylender III. Cooperatives IV. Businessman Options: (A) Only I and II (B) Only II and III (C) Only I and III (D) Only I and IV
-
निम्नलिखित में से किस क्षेत्रक की भारत में रोज़गार में हिस्सेदारी सर्वाधिक है ? (A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक
-
Which one of the following sectors has the highest share in employment in India? (A) Primary (B) Secondary (C) Tertiary (D) Quaternary
-
निम्नलिखित में से कौन-सा 'उदारीकरण' में शामिल है ? (A) व्यापार अवरोधों को बढ़ाना (B) व्यापार अवरोधों को हटाना (C) व्यापार द्वारा दूसरे देश पर नियंत्रण करना (D) वस्तुओं पर आयात, निर्यात शुल्क बढ़ाना
-
Which one of the following is included in 'liberalization'? (A) Promoting trade barriers (B) Removing trade barriers (C) Controlling the other country through trade (D) Increasing import, export duty on goods
-
नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । अभिकथन (A) : ग्रामीण निर्धन परिवार ऋण के लिए अब भी अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भर हैं। कारण (R) : बैंकों से कर्ज लेने के लिए ऋणाधार और विशेष कागज़ातों की ज़रूरत पड़ती है । विकल्प : (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है । (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है । (C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है। (D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है ।
-
Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements and choose the correct option. Assertion (A) : Rural poor families are still dependent on informal sources of credit. Reason (R) : For obtaining loan from banks, collateral and special documents are required. Options: (A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) is true, but (R) is false. (D) (A) is false, but (R) is true.
-
एक छोटे से गाँव में एक किसान गाँव के साहूकार से उच्च मासिक ब्याज दर पर ऋण लेता है, लेकिन वह उसे वापस चुकाने में सक्षम नहीं होता । अगली बार वह बैंक से कम ब्याज दर पर ऋण लेता है । वह धीरे-धीरे कमाकर साहूकार और बैंक दोनों को ऋण चुकाता है । इस ऋण व्यवस्था में बैंक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा है ? (A) बैंक एक सहकारी ऋणदाता के रूप में कार्य करता है। (B) बैंक ऋण-जाल की स्थिति को सुविधाजनक बनाता है । (C) बैंक वस्तुओं का उचित आदान-प्रदान सुनिश्चित करता है । (D) बैंक किसान को ऋण-जाल से बचाता है ।
-
In one of the small villages, a farmer borrows money from the village moneylender at a high monthly interest rate but is not able to repay it back. Next, he borrows it from a bank at a lower interest rate. Gradually he earns and pays back the loan to the moneylender and the bank. Which of the following best describes the role of the bank in this credit situation? (A) The bank acts as a cooperative lender. (B) The bank facilitates a debt-trap situation. (C) The bank ensures a fair exchange of goods. (D) The bank saves the farmer from debt-trap.
-
नीचे दो कथन I व II दिए गए हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । कथन I : महिलाएँ अब विभिन्न व्यवसायों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रबंधक तथा विश्वविद्यालयी शिक्षक की भूमिकाएँ निभा रही हैं। कथन II : लैंगिक विभाजन की राजनीतिक अभिव्यक्ति और राजनीतिक गोलबंदी ने सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने में सहायता की है। विकल्प : (A) कथन I सही है, लेकिन II ग़लत है । (B) कथन I ग़लत है, लेकिन II सही है । (C) कथन I व II दोनों सही हैं और II, I की सही व्याख्या है । (D) कथन I व II दोनों सही हैं, लेकिन II, I की सही व्याख्या नहीं है।
-
Two statements, I and II are given below. Read both the statements and choose the correct option. Statement I : Women are now actively contributing to various professions including roles as doctors, engineers, lawyers, managers and university teachers. Statement II : Political expression of gender division and political mobilization helped to improve women's role in public life. Options: (A) Statement I is true, but II is false. (B) Statement I is false, but II is true. (C) Statements I and II are true and II is the correct explanation of I. (D) Statements I and II are true, but II is not the correct explanation of I.
-
भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी एक अनुसूचित भाषा है ? (A) भोजपुरी (B) गढ़वाली (C) नेपाली (D) राजस्थानी
-
Which one of the following is a scheduled language as per the Constitution of India? (A) Bhojpuri (B) Garhwali (C) Nepali (D) Rajasthani
-
नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । अभिकथन (A) : भारत में बहुदलीय व्यवस्था को अपनाया है । कारण (R) : यह भारत की सारी सामाजिक और भौगोलिक विषमताओं को समेट पाने में सक्षम है । विकल्प : (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है । (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है । (C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है । (D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है।
-
Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements and choose the correct option. Assertion (A) : Multi-party system has been adopted in India. Reason (R) : It is capable of accommodating all the social and geographical differences in India. Options: (A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) is true, but (R) is false. (D) (A) is false, but (R) is true.
-
भारत के चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के सुधार के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कदम उठाया ? (A) दल-बदल को रोकने के लिए संविधान संशोधन किया । (B) उम्मीदवारों को शपथ-पत्र के द्वारा आपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होगा । (C) उम्मीदवारों को शपथ-पत्र के द्वारा अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा । (D) सभी दलों को सांगठनिक चुनाव कराना और आयकर रिटर्न भरना अनिवार्य बना दिया ।
-
Which one of the following steps has been taken by the Election Commission of India to reform political parties ? (A) Amended the Constitution to prevent defection. (B) Candidates will have to give the details of criminal cases on affidavit. (C) Candidates will have to give details of their property on affidavit. (D) It has been made mandatory for all parties to conduct organizational elections and file income tax returns.
-
दिए गए चित्र को देखिए। चित्र में किया जाने वाला कार्य निम्नलिखित में से किस आर्थिक क्षेत्रक के अंतर्गत आता है ? (A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 16 के स्थान पर है । 'फूल की खेती' अर्थव्यवस्था के निम्नलिखित में से किस क्षेत्रक के अंतर्गत आती है ? (A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक
Look at the given picture. The work being done in the picture comes under which one of the following economic sectors ?
(A) Primary (B) Secondary (C) Tertiary (D) Quaternary
Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 16. 'Floriculture' comes under which one of the following sectors of the economy?
(A) Primary (B) Secondary (C) Tertiary (D) Quaternary
भारतीय संविधान में पंथ-निरपेक्षता से संबंधित निम्नलिखित प्रावधानों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । I. भारतीय राज्य ने किसी भी धर्म को राजकीय धर्म अंगीकार नहीं किया है । II. संविधान सभी नागरिकों को किसी भी धर्म का पालन करने और प्रचार करने की आज़ादी देता है । III. संविधान धर्म के आधार पर किए जाने वाले किसी तरह के भेदभाव को वैधानिक घोषित करता है । IV. यह धार्मिक समुदायों में समानता सुनिश्चित करने के लिए शासन को धार्मिक मामलों में दखल देने का अधिकार देता है । विकल्प :
(A) केवल I, II व III सही हैं ।
(B) केवल I, II व IV सही हैं ।
(C) केवल I, III व IV सही हैं।
(D) केवल II, III व IV सही हैं ।
Read the following provisions regarding Secularism in the Indian Constitution and choose the correct option. I. The Indian State has not adopted any religion as its official religion. II. The Constitution gives freedom to all the citizens to practice and propagate any religion. III. The Constitution declares any kind of discrimination done on the basis of religion to be legal. IV. It gives the government the right to intervene in religious matters for ensuring equality within religious communities. Options:
(A) Only I, II and III are correct.
(B) Only I, II and IV are correct.
(C) Only I, III and IV are correct.
(D) Only II, III and IV are correct.
भारत में विधायी अधिकारों के बँटवारे से संबंधित सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । भारतीय संविधान में विषयों की सूची | विषय
(A) संघ सूची | प्रतिरक्षा व वाणिज्य
(B) राज्य सूची | पुलिस व कृषि
(C) समवर्ती सूची | वन व संचार
(D) बाकी बचे विषय | कंप्यूटर सॉफ्टवेयर व व्यापार
Choose the most appropriate option regarding the division of legislative rights in India. Subject list in Indian Constitution | Subjects
(A) Union List | Defence and Commerce
(B) State List | Police and Agriculture
(C) Concurrent List | Forest and Communication
(D) Residuary Subjects | Computer Software and Trade
नीचे दो कथन I व II दिए गए हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए । कथन I : सत्ता का बँटवारा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए ठीक है । कथन II : इससे विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव की संभावना को कम करने में सहायता मिलती है। विकल्प :
(A) कथन I सही है, लेकिन II ग़लत है ।
(B) कथन I ग़लत है, लेकिन II सही है ।
(C) कथन I व II दोनों सही हैं और II, I की सही व्याख्या है ।
(D) कथन I व II दोनों सही हैं लेकिन II, I की सही व्याख्या नहीं है ।
Two statements, I and II are given below. Read both the statements and choose the correct option. Statement I : Division of power is good for democratic systems. Statement II : It helps to reduce the possibility of conflict between social groups. Options:
(A) Statement I is true, but II is false.
(B) Statement I is false, but II is true.
(C) Statements I and II are true and II is the correct explanation of I.
(D) Statements I and II are true, but II is not the correct explanation of I.
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे बड़ा 'बॉक्साइट' उत्पादक राज्य है ?
(A) महाराष्ट्र (B) झारखंड (C) गुजरात (D) ओडिशा
Which one of the following is the highest 'bauxite' producing state of India?
(A) Maharashtra (B) Jharkhand (C) Gujarat (D) Odisha
खण्ड ख / SECTION B
(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न / Very Short Answer Type Questions) (4×2=8)
-
उन्नीसवीं सदी में लोग यूरोप से भागकर अमेरिका क्यों जाने लगे ? स्पष्ट कीजिए । (2 अंक)
-
Why did people flee Europe for America in the nineteenth century ? Explain. (2 marks)
-
वैश्वीकरण को संभव बनाने में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में विकास एक मुख्य कारक कैसे रहा ? स्पष्ट कीजिए । (2 अंक)
-
How have the developments in information and communication technology been the major factor to enable globalisation? Explain. (2 marks)
-
ज़िला परिषद के गठन का उल्लेख कीजिए । (2 अंक)
-
Mention the formation of Zilla Parishad. (2 marks)
-
(a) "खनिज प्रायः आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में मिलते हैं ।" उदाहरण सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए । (2 अंक) अथवा (b) "महासागरीय जल में भी विशाल मात्रा में खनिज पाए जाते हैं।" उदाहरण सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए । (2 अंक)
-
(a) "Minerals occur in igneous and metamorphic rocks." Explain the statement with example. (2 marks) OR (b) "The ocean waters contain vast quantities of minerals." Explain the statement with example. (2 marks)
खण्ड ग / SECTION C
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions) (5×3=15)
-
भारत की संघात्मक शासन व्यवस्था की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए । (3 अंक)
-
Describe any three characteristics of the Indian federal system. (3 marks)
-
रबी फसल ऋतु की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए । (3 अंक)
-
Describe any three features of Rabi crop season. (3 marks)
-
लोकतंत्र के परिणामों को आकार देने में राजनीतिक दलों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए । (3 अंक)
-
Analyse the role of political parties in shaping the outcomes of democracy. (3 marks)
-
(a) सविनय अवज्ञा आंदोलन में महिलाओं की भूमिका की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए । (3 अंक) अथवा
-
(b) बीसवीं शताब्दी के दौरान भारतीय लोक कथाओं और प्रतीकों ने राष्ट्रवाद के विचार को किस प्रकार मज़बूत किया ? उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए । (3 अंक)
-
(a) Explain the role of women in the Civil Disobedience Movement, with examples. (3 marks) OR
-
(b) How did the Indian folklore and symbols strengthen the idea of nationalism during the twentieth century? Explain with examples. (3 marks)
-
साक्षरता के आधार पर पंजाब, केरल एवं बिहार राज्यों के विकास का विश्लेषण कीजिए । (3 अंक)
-
Analyse the development of Punjab, Kerala and Bihar states on the basis of literacy. (3 marks)
खण्ड घ / SECTION D
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions) (4×5=20)
-
(a) "राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई ।" इस कथन का मूल्यांकन कीजिए । (5 अंक) अथवा
-
(b) "1815 में नेपोलियन की हार के बाद यूरोपीय सरकारें रूढ़िवाद की भावना से प्रेरित थीं ।" इस कथन का मूल्यांकन कीजिए । (5 अंक)
-
(a) "The first clear expression of nationalism came with the French Revolution in 1789." Evaluate the statement. (5 marks) OR (b) "Following the defeat of Napoleon in 1815, European governments were driven by a spirit of conservatism." Evaluate the statement. (5 marks)
-
(a) असमानता और गरीबी को कम करने में लोकतंत्र की भूमिका की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए । (5 अंक) अथवा
-
(b) लोकतंत्र किस प्रकार एक वैध शासन है ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए । (5 अंक)
-
(a) Explain with examples the role of democracy in the reduction of inequality and poverty. (5 marks) OR
-
(b) How is democracy a legitimate government? Explain with examples. (5 marks)
-
(a) "विनिर्माण उद्योग देश के विकास की रीढ़ समझे जाते हैं।" इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए । (5 अंक) अथवा
-
(b) "कृषि एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।" इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए । (5 अंक)
(a) "Manufacturing sector is considered the backbone of development of the country." Justify the statement. (5 marks)
OR
(b) "Agriculture and Industry move hand in hand." Justify the statement. (5 marks)
-
(a) भारतीय अर्थव्यवस्था में तृतीयक क्षेत्रक के महत्त्व की परख कीजिए । (5 अंक) अथवा (b) भारत में रोज़गार के संदर्भ में प्राथमिक क्षेत्रक के योगदान की व्याख्या कीजिए । (5 अंक)
-
(a) Examine the significance of the tertiary sector in the Indian economy. (5 marks) OR
-
(b) Explain the contribution of the primary sector in the context of employment in India. (5 marks)
खण्ड ङ / SECTION E
(केस-आधारित/स्रोत-आधारित प्रश्न / Case-Based/Source-Based Questions) (3×4=12)
-
दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
सहकारी समितियों से ऋण
बैंकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते ऋण का एक अन्य स्रोत सहकारी समितियाँ हैं । सहकारी समिति के सदस्य अपने संसाधनों को कुछ क्षेत्रों में सहयोग के लिए एकत्र करते हैं । कई प्रकार की सहकारी समितियाँ संभव हैं, जैसे किसानों, बुनकरों एवं औद्योगिक मज़दूरों इत्यादि की सहकारी समितियाँ । कृषक सहकारी समिति सोनपुर के नज़दीक एक गाँव में काम करती है । इसके 2300 किसान सदस्य हैं। यह अपने सदस्यों से जमा प्राप्त करती हैं। इस जमा पूँजी को ऋणाधार मानते हुए, इस सहकारी समिति ने बैंक से बड़ा ऋण प्राप्त किया है। इस पूँजी का इस्तेमाल सदस्यों को कर्ज़ देने के लिए किया जाता है । यह ऋण लौटाने के बाद कर्ज़ का दूसरा दौर शुरू किया जा सकता है । कृषक सहकारी समिति कृषि उपकरण खरीदने, खेती तथा कृषि व्यापार करने, मछली पकड़ने, घर बनाने और अन्य विभिन्न प्रकार के ख़र्चों के लिए ऋण मुहैया कराती है ।
(34.1) 'कृषक सहकारी समितियाँ' अपने सदस्यों को ऋण प्रदान करने के लिए धन कैसे उपलब्ध कराती हैं ? (1 अंक)
(34.2) 'कृषक सहकारी समितियाँ' अपने सदस्यों को किस प्रकार के ऋण प्रदान करती हैं ? (1 अंक) (
34.3) ऐसी सहकारी समितियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में क्यों वांछनीय हैं ? (2 अंक)
-
Read the given source and answer the questions that follow :
Loans from Cooperatives
Besides banks, the other major source of cheap credit in rural areas are the cooperative societies (or cooperatives). Members of a cooperative pool their resources for cooperation in certain areas. There are several types of cooperatives possible such as farmers cooperatives, weavers cooperatives, industrial workers cooperatives, etc. Krishak Cooperative functions in a village not very far away from Sonpur. It has 2300 farmers as members. It accepts deposits from its members. With these deposits as collateral, the Cooperative has obtained a large loan from the bank. These funds are used to provide loans to members. Once these loans are repaid, another round of lending can take place. Krishak Cooperative provides loans for the purchase of agricultural implements, loans for cultivation and agricultural trade, fishery loans, loans for construction of houses and for a variety of other expenses.
(34.1) How do 'Krishak Cooperatives' secure funds for providing loans to their members ? (1 mark)
(34.2) What are the different types of loans that 'Krishak Cooperatives' offer to their members ? (1 mark)
(34.3) Why are such cooperatives desirable in the rural areas ? (2 marks)
-
दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
छपाई भारत आई
जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने 1780 से बंगाल गज़ट नामक एक साप्ताहिक पत्रिका का संपादन शुरू किया, जिसने ख़ुद को यूँ परिभाषित किया, 'हर किसी के लिए उपलब्ध एक व्यावसायिक पत्रिका, जो किसी के प्रभाव में नहीं है'। यानी यह पत्रिका भारत में प्रेस चलाने वाले औपनिवेशिक शासन से आज़ाद, निजी अंग्रेज़ी उद्यम थी, और इसे अपनी स्वतंत्रता पर अभिमान था । हिक्की ढेर सारे विज्ञापन छापता था जिनमें दासों की बिक्री से जुड़े इश्तेहार भी शामिल थे । लेकिन साथ ही वह भारत में कार्यरत वरिष्ठ अंग्रेज़ अधिकारियों से जुड़ी गपबाज़ी भी छापता था । इससे नाराज़ होकर गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स ने हिक्की पर मुक़दमा कर दिया, और ऐसे सरकारी आश्रय-प्राप्त अख़बारों के प्रकाशन को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया जो औपनिवेशिक राज की छवि पर होते हमलों से इसकी रक्षा कर सकें । अठारहवीं सदी के अंत तक कई सारी पत्र-पत्रिकाएँ छपने लगीं। कुछ हिंदुस्तानी भी अपने अख़बार छापने लगे थे । ऐसे प्रयासों में पहला था राजा राममोहन रॉय के क़रीबी रहे गंगाधर भट्टाचार्य द्वारा प्रकाशित बंगाल गज़ट ।
(35.1) जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा संपादित पत्रिका 'बंगाल गज़ट' किस भाषा में प्रकाशित हुई ? (1 अंक)
(35.2) जेम्स ऑगस्टस हिक्की पर मुक़दमा क्यों किया गया ? (1 अंक)
(35.3) 1780 के दशक के दौरान किन अख़बारों को प्रोत्साहित किया गया ? उन्हें क्यों प्रोत्साहित किया गया ? (1+1=2 अंक)
-
Read the given source and answer the questions that follow :
Print Comes to India
From 1780, James Augustus Hickey began to edit the Bengal Gazette, a weekly magazine that described itself as 'a commercial paper open to all, but influenced by none'. So it was private English enterprise, proud of its independence from colonial influence, that began English printing in India. Hickey published a lot of advertisements, including those that related to the import and sale of slaves. But he also published a lot of gossip about the Company's senior officials in India. Enraged by this, Governor-General Warren Hastings persecuted Hickey, and encouraged the publication of officially sanctioned newspapers that could counter the flow of information that damaged the image of the colonial government. By the close of the eighteenth century, a number of newspapers and journals appeared in print. There were Indians, too, who began to publish Indian newspapers. The first to appear was the weekly Bengal Gazette, brought out by Gangadhar Bhattacharya, who was close to Raja Rammohan Roy.
(35.1) In which language was 'Bengal Gazette' edited by James Augustus Hickey published ? (1 mark)
(35.2) Why was James Augustus Hickey persecuted? (1 mark)
(35.3) Which newspapers were encouraged during the 1780s? Why were they encouraged ? (1+1=2 marks)
-
दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
संसाधनों का संरक्षण
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित तरीके से संसाधन संरक्षण की वकालत 1968 में क्लब ऑफ रोम ने की । तत्पश्चात् 1974 में शुमेसर ने अपनी पुस्तक स्माल इज ब्यूटीफुल में इस विषय पर गाँधीजी के दर्शन की एक बार फिर से प्रस्तुति की है। 1987 में ब्रुन्ड्टलैंड आयोग रिपोर्ट द्वारा वैश्विक स्तर पर संसाधन संरक्षण में मूलाधार योगदान किया गया । इस रिपोर्ट ने 'सतत पोषणीय विकास' (Sustainable Development) की संकल्पना प्रस्तुत की और संसाधन संरक्षण की वकालत की। यह रिपोर्ट बाद में हमारा साझा भविष्य (Our Common Future) शीर्षक से पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुई । इस संदर्भ में एक और महत्त्वपूर्ण योगदान रियो डी जेनेरो, ब्राज़ील में 1992 में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन द्वारा किया गया ।
(36.1) सतत पोषणीय विकास का अर्थ स्पष्ट कीजिए । (1 अंक)
(36.2) 'एजेंडा-21' को किस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वीकृत किया गया ? (1 अंक)
(36.3) सम्मेलन के किन्हीं दो परिणामों की व्याख्या कीजिए । (2×1=2 अंक)
-
Read the given source and answer the questions that follow :
Conservation of Resources
At the international level, the Club of Rome advocated resource conservation for the first time in a more systematic way in 1968. Subsequently, in 1974, Gandhian philosophy was once again presented by Schumacher in his book Small is Beautiful. The seminal contribution with respect to resource conservation at the global level was made by the Brundtland Commission Report, 1987. This report introduced the concept of 'Sustainable Development' and advocated it as a means for resource conservation, which was subsequently published in a book entitled Our Common Future. Another significant contribution was made at the Earth Summit at Rio de Janeiro, Brazil in 1992.
(36.1) Explain the meaning of sustainable development. (1 mark)
(36.2) In which international conference was 'Agenda-21' accepted? (1 mark)
(36.3) Explain any two outcomes of the Summit. (2×1=2 marks)
खण्ड च / SECTION F
(मानचित्र कौशल-आधारित प्रश्न / Map Skill-Based Question) (2+3=5)
-
(a) दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 27 पर), में दो स्थानों को 'A' और 'B' के रूप में अंकित किया गया है। निम्नलिखित जानकारी की सहायता से उन्हें पहचानिए और उनके सही नाम उनके समीप खींची गई रेखाओं पर लिखिए : A. वह स्थान जहाँ 1920 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था । (1 अंक) B. वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने नमक कानून तोड़ा था । (1 अंक)
(b) भारत के इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित में से किन्हीं तीन को उपयुक्त चिह्नों से दर्शाइए और उनके नाम लिखिए : (3×1=3 अंक)
(i) बेलाडिला – लौह अयस्क की खानें
(ii) नामरूप - तापीय ऊर्जा संयंत्र
(iii) कांडला - प्रमुख समुद्री पत्तन
(iv) मीनामबक्कम – अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन
-
(a) Two places 'A' and 'B' have been marked on the given political outline map of India (on page 27). Identify them with the help of the following information and write their correct names on the lines drawn near them: A. The place where the session of Indian National Congress was held in 1920. (1 mark) B.
-
The place where Gandhiji broke the salt law. (1 mark)
(b) On the same political outline map of India, locate and label any three of the following with suitable symbols : (3×1=3 marks)
(i) Bailadila - Iron ore Mines
(ii) Namrup - Thermal Power Plant
(iii) Kandla - Major Sea Port
(iv) Meenam Bakkam - International Airport
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 37 के स्थान पर हैं। (किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए । 5×1=5)
(37.1) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ 1927 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था ।
(37.2) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ गाँधीजी ने नमक कानून तोड़ा था ।
(37.3) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ बेलाडिला लौह अयस्क की खानें स्थित हैं ।
(37.4) किस राज्य में नामरूप तापीय ऊर्जा संयंत्र स्थित है ?
(37.5) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ कांडला समुद्री पत्तन स्थित है ।
(37.6) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ मीनामबक्कम अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन स्थित है ।
Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 37. (Attempt any five questions. 5×1=5)
(37.1) Name the state where the session of Indian National Congress was held in 1927.
(37.2) Name the place where Gandhiji broke the salt law.
(37.3) Name the state where Bailadila iron ore mines are located.
(37.4) In which state is Namrup Thermal Power Plant located?
(37.5) Name the state where Kandla sea port is located.
(37.6) Name the state where Meenam Bakkam international airport is located.