CBSE CLASS 12 — जीव विज्ञान (सैद्धान्तिक) / BIOLOGY (Theory)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 12 Biology
सामान्य निर्देश / General Instructions:
1. इस प्रश्न-पत्र में 13 प्रश्न हैं तथा सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है: खण्ड अ (6 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक), खण्ड ब (6 प्रश्न, प्रत्येक 3 अंक), तथा खण्ड स (1 प्रकरण-आधारित प्रश्न, 5 अंक)।
3. कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
खण्ड अ / SECTION A
प्रश्न 1 / Question 1 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: एक रोगी जिसका अंग प्रत्यारोपण होना है, को 'प्रतिरक्षा निरोधक (इम्युनोसप्रेसेंट)' दिया जाता है। इस 'प्रतिरक्षा निरोधक' का नाम लिखकर उसके स्रोत जीव का नाम लिखिए।
+ 1
• [English]: A patient who has undergone an organ transplant is put on 'immunosuppressant'. Name the 'immunosuppressant' and its source organism.
+ 1
प्रश्न 2 / Question 2 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: यद्यपि फाइलेरिएसिस मारक (घातक) रोग नहीं है, परन्तु मानव में यह रोग काफी पीड़ा, घोर विरूपताओं और विकलांगता का कारक है। ऐसे किन्हीं दो हेल्मिंथ कृमि के वैज्ञानिक नाम लिखिए जो इस रोग के कारक हैं तथा फाइलेरिएसिस के कारण दो दीर्घकालिक प्रभावों (अभिव्यक्तियों) का उल्लेख भी कीजिए।
+ 1
• [English]: Though filariasis is not fatal, but the disease in humans is responsible for considerable suffering, gross deformities and disability. Write the scientific name of any two helminth worms causing the disease and state two chronic manifestations of filariasis.
+ 1
प्रश्न 3 / Question 3 (2 अंक / Marks):
(क) / (a)
• [Hindi]: नीचे दिए गए ग्राफ (X) तथा (Y) में पृथ्वी पर जनवरी से दिसम्बर तक के वार्षिक सौर विकिरण परिवर्तन को दर्शाया गया है। इसका अध्ययन कर संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
o (i) ग्राफ को पहचानिए जो क्रमशः (I) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र, तथा (II) शीतोष्ण क्षेत्र दर्शाता है।
o (ii) क्षेत्र (X) अथवा क्षेत्र (Y) में से कौन-सा क्षेत्र अधिक जैव विविधता दर्शाएगा तथा क्यों? दो कारण दीजिए।
• [English]: Study the given graphs (X) and (Y) depicting the annual variation in solar radiation on Earth from January to December and answer the undermentioned questions:
o (i) Identify the graph that depicts (I) tropical region, and (II) temperate region, respectively.
o (ii) Which of the two regions, (X) or (Y), will show high biological diversity and why? Give two reasons.
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]:
o (i) सन् 1920 के आरम्भ में जब ऑस्ट्रेलिया में नागफनी को लाया गया तो उसने वहाँ बहुत तेजी से फैल कर तबाही मचा दी तथा बहुत अधिक समष्टि घनत्व वाली प्रजाति बन कर पारितंत्र को अस्थिर कर दिया। इसके वहाँ लाखों हेक्टेयर प्रक्षेत्र में तेज़ी से फैलने के कारण की व्याख्या कीजिए।
+ 1
o (ii) एक आवास में 'शिकार तथा परभक्षी' के पारस्परिक संबंध के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।
• [English]:
o (i) When prickly pear cactus was introduced into Australia in early 1920s, it caused havoc and ecosystem instability by achieving very high population densities. Explain the reason for its rapid spread into millions of hectares of rangeland.
+ 1
o (ii) State the importance of 'Prey-predator' relationship in a habitat.
प्रश्न 4 / Question 4 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: बायोगैस संयंत्र - 'A' (गोबर की स्लरी) तथा 'B' (मानव मलमूत्र की स्लरी) के आरेखों का अध्ययन करके संबंधित प्रश्न का उत्तर दीजिए:
o उपर्युक्त बायोगैस संयंत्र में से किस संयंत्र का उपयोग गैसीय ईंधन तथा विद्युत के उत्पादन के लिए किया जा सकता है और क्यों? अपने उत्तर की पुष्टि में समुचित कारण लिखिए।
• [English]: Study the given diagrams of Biogas plants - 'A' (Slurry of dung) and 'B' (Slurry of human excreta) and answer the following question:
o Which one of the two biogas plants can be used for generating gas fuel and electricity and why? Give suitable reasons in support of your answer.
प्रश्न 5 / Question 5 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: जब पर्यटक रोहतांग दर्रा अथवा मानसरोवर जैसे उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में जाते हैं, तो उन्हें बाहर जाने से पूर्व वहाँ की परिस्थितियों के प्रति कम-से-कम दो दिनों तक पर्यानुकूलित होने की सलाह दी जाती है। समझाइए कि वे किस प्रकार पर्यानुकूलित होते हैं।
+ 1
• [English]: When tourists go to places of high altitude like Rohtang Pass or Mansarovar, they are advised not to venture out for two days at least to get acclimatized to the prevailing conditions there. Explain how they get acclimatized.
+ 1
प्रश्न 6 / Question 6 (2 अंक / Marks):
(क) / (a)
• [Hindi]: एड्स से पीड़ित एक व्यक्ति की समयानुवर्ती संक्रमणों (ए.आर.सी.) के कारण मृत्यु हो जाती है, अर्थात् वह संक्रमण जिन्हें समय रहते इलाज द्वारा टाला जा सकता था।
o (i) 'एच.आई.वी.' के रोगी की 'समयानुवर्ती संक्रमण' के कारण मृत्यु क्यों होती है? किसी एक कारण का उल्लेख कीजिए।
o (ii) एक जीवाणु तथा एक परजीवी का वैज्ञानिक नाम लिखिए जो मुख्यतः एड्स संक्रमित व्यक्ति पर हमला कर सकते हैं।
o (iii) एड्स के लिए व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले नैदानिक परीक्षण का पूरा नाम लिखिए।
• [English]: A person suffering from AIDS dies of opportunistic infections (ARC) i.e., infections that could have been otherwise overcome.
o (i) State one reason as to why an 'HIV' patient dies of 'opportunistic infections'.
o (ii) Give the scientific name of one bacterium and one parasite which mainly attack a person suffering from AIDS.
o (iii) Write the full form of the name of the widely used diagnostic test for AIDS.
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]: 'धूम्रपान' के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित सिगरेट के पैकेटों पर छपी चेतावनी के बावजूद समाज में धूम्रपान की आदत बनी हुई है। धूम्रपान करने वाले के स्वास्थ्य के लिए चार प्रमुख ख़तरों का उल्लेख कीजिए।
+ 1
• [English]: In spite of the statutory warning on cigarette packets against 'smoking' and its injurious effects on health, smoking is still prevalent in the society. Enumerate four important health hazards to a smoker.
+ 1
खण्ड ब / SECTION B
प्रश्न 7 / Question 7 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: आधुनिक प्रौद्योगिकी की आनुवंशिक इंजीनियरिंग तकनीकों के विकास से अब हम डी.एन.ए. को सरलता से पृथक कर परिशुद्ध कर सकते हैं। प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिऐज़ों द्वारा काटे गए डी.एन.ए. खंडों के पृथक्करण तथा विलगन के विभिन्न चरणों का नाम लिख कर उनकी व्याख्या कीजिए।
+ 1
• [English]: With the advent of sophisticated techniques of genetic engineering, we can now readily purify and isolate DNA. Name and explain the different steps involved in the separation and isolation of DNA fragments once cut by restriction endonucleases.
+ 1
प्रश्न 8 / Question 8 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]:
o (क) पुनर्योगज डी.एन.ए. प्रौद्योगिकी के विकास से सुरक्षात्मक प्रोटीन प्रतिजन (जिसे 'वैक्सीन' के रूप में उपयोग किया जा सकता है) का किसी विषमजात तंत्र/जीवाणु अथवा अन्य किसी परपोषी में अभिव्यक्त होना संभव हो सका है। इस प्रौद्योगिकी द्वारा विकसित एक वैक्सीन का उदाहरण दीजिए तथा प्रयुक्त परपोषी का नाम लिखिए।
+ 1
o (ख) जब कोई रोगजनक मानव शरीर में प्रविष्ट होता है, तो तरल प्रतिरक्षा अनुक्रिया (ह्यूमोरल इम्यून तंत्र) किस प्रकार क्रियाशील हो जाता है? व्याख्या कीजिए।
• [English]:
o (a) Development of recombinant DNA technology has made the expression of protective protein antigens (to be used as 'vaccines') in heterologous systems/bacteria or any other organism. Give an example of a vaccine developed by such a technology and the host used.
+ 1
o (b) Explain how a humoral immunity system gets into action when a foreign antigen enters into a human body.
प्रश्न 9 / Question 9 (3 अंक / Marks):
(क) / (a)
• [Hindi]: "किसी पारितंत्र में कुछ प्रजातियाँ (स्पीशीज़) पारितंत्र के मुख्य कार्यों को अन्य स्पीशीज़ की अपेक्षा अधिक प्रभावित करती हैं।" पॉल एहरलिक ने अपनी 'रिवेट पोपर परिकल्पना' द्वारा इसकी व्याख्या किस प्रकार की?
+ 1
• [English]: "Some species in an ecosystem exert greater influence in driving major ecosystem services than others." How did Paul Ehrlich explain this concept in his 'rivet popper hypothesis'?
+ 1
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]:
o (i) जब नाइल पर्च को पूर्व अफ्रीका की विक्टोरिया झील में डाला गया तो झील की स्थानिक प्रजातियों पर किस प्रकार विनाशकारी प्रभाव पड़ा?
o (ii) ऐसी दो विदेशज खरपतवार प्रजातियों (स्पीशीज़) के नाम लिखिए जो हमारे देश की देशज प्रजातियों के अस्तित्व के लिए विनाशकारी सिद्ध हुई हैं।
• [English]:
o (i) How has the introduction of Nile Perch into Lake Victoria in East Africa had a devastating effect on the indigenous species in the lake?
o (ii) Name two invasive weed species which have posed a threat to the existence of our native species.
प्रश्न 10 / Question 10 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: जब प्लैज़्मोडियम स्प. (मलेरिया परजीवी) मानव शरीर में प्रविष्ट होते हैं तब यह अलैंगिक प्रजनन द्वारा अपनी संख्या बढ़ाते रहते हैं। इस अवधि में प्रभावित व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित रहता है। अलैंगिक प्रजनन के अनेक चक्रों के बाद परजीवी अपना जीवन चक्र पूरा करने हेतु लैंगिक प्रावस्था में प्रवेश करता है। जब एक मादा ऐनोफ़ेलीज़ मच्छर संक्रमित रोगी को काटती है, तो प्लैज़्मोडियम के जीवन चक्र में विकसित परिपक्व संक्रामक अवस्था के बनने तक के विभिन्न लैंगिक चरणों को दर्शाइए।
+ 3
• [English]: When Plasmodium sp. (malarial parasite) enters the human body, it reproduces asexually and increases its number. During this course, the affected person suffers from malaria. After a number of asexual cycles, the parasite, in order to complete its life cycle, enters the sexual phase of its life. Trace the sexual stages in the life cycle of Plasmodium in a female Anopheles mosquito, when it bites an infected person, up to the formation of mature infective stages of the parasite.
+ 3
प्रश्न 11 / Question 11 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: चित्र में एक प्राकृतिक बृहत् आवास को दर्शाया गया है, जो मानव गतिविधियों के कारण क्रमिक रूप से लगातार छोटे-छोटे खण्डों में विभाजित होता जा रहा है। यह गतिविधियाँ प्रजातियों के लिए उनके ही आवास में उनके अस्तित्व के लिए बड़ा ख़तरा बन गई हैं।
+ 1
o (क) क्या आप उपर्युक्त कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर की पुष्टि में दो समुचित कारण दीजिए।
o (ख) मौलिक आवास का इस प्रकार खण्डों में विभाजन के लिए पारिस्थितिक शब्दावली का नाम लिखिए।
• [English]: Given is a picture of a natural large habitat that is being continuously broken into smaller patches due to human impact, thereby posing a great risk to the existence of species in the habitat.
o (a) Do you agree with the above statement? Give two suitable reasons in support of your answer.
o (b) Write the ecological term used for such patches formed in an original habitat.
प्रश्न 12 / Question 12 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: कृषि में जैव प्रौद्योगिकी का एक उपयोग बैसीलस थुरीनजिएंसिस जीवाणु के 'क्राई' जीनों द्वारा पीड़करोधी पौधों का उत्पादन करना है।
o (क) किस विशिष्ट Bt विष जीनों द्वारा कूटलेखन की गई प्रोटीन मक्का छेदक (कॉर्न बोरर) को नियंत्रित करता है?
o (ख) जीवाणु द्वारा निर्मित Bt विष कीट को किस प्रकार मार देती है? व्याख्या कीजिए।
• [English]: An application of biotechnology in agriculture involves production of pest resistant plants using 'cry' genes from a bacterium, Bacillus thuringiensis.
o (a) Proteins coded by which specific Bt toxin genes control corn borer?
o (b) How does Bt toxin produced by the bacteria kill the insect? Explain.
खण्ड स / SECTION C
प्रश्न 13 / Question 13 (5 अंक / Marks):
(क) / (a)
• [Hindi]: पुनर्योगज डी.एन.ए. प्रौद्योगिकी में आनुवंशिक रूप से जीवों के रूपांतरण हेतु मुख्य चरणों को दर्शाने वाले आरेख का अध्ययन कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
o (i) क्या संवाहक डी.एन.ए. को काटने के लिए तथा क्लोन किए जाने वाले वांछित डी.एन.ए. को काटने के लिए दो भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिऐज़ों का उपयोग किया जाता है? कारण देते हुए अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
o (ii) चरण (X) में विजातीय डी.एन.ए. को संवाहक डी.एन.ए. में समाविष्ट करने के लिए किस एंज़ाइम का उपयोग किया जाता है?
o (iii) रूपांतरित ई. कोलाई में विजातीय डी.एन.ए. की अनेक प्रतिलिपियों के निर्माण को दर्शाने वाले चरण (Y) को किस पारिभाषिक शब्दावली द्वारा जाना जाता है?
o (iv) ई. कोलाई क्लोनिंग संवाहक pBR322 में निम्न को दर्शाने के लिए आरेख बनाइए:
(I) टेट्रासाइक्लीन प्रतिरोधी जीन का कोई एक प्रतिबंधन स्थल
(II) एंपिसिलिन प्रतिरोधी जीन का कोई एक प्रतिबंधन स्थल
(III) 'मूल (ori)' स्थल
o (v) प्लाज्मिड pBR322 में "rop" किसका कूट लेखन करता है?
• [English]: Study the given diagram showing basic steps in genetically modifying an organism and answer the following questions:
o (i) Are two different types of restriction endonucleases used, one to cut the vector DNA and another to cut the desired DNA to be cloned? Support your answer, giving reason.
o (ii) Which enzyme is used at step (X) to integrate the foreign DNA with the vector DNA?
o (iii) What is the term used for step (Y) showing multiple copies of the foreign DNA being formed in transformed E. coli?
o (iv) Draw a diagram of E. coli cloning vector pBR322 to show:
(I) Any one restriction site in tetracycline resistance gene
(II) Any one restriction site in ampicillin resistance gene
(III) 'ori' site
o (v) What does "rop" code for in plasmid pBR322?
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]: सायनोमोलगस वानरों में 'ApoB' जीन और कोलेस्टेरॉल उपापचय के संदर्भ में 'RNAi' तकनीक (SiRNAs खुराक: 1 mg/kg Y, 2.5 mg/kg Z, तथा सेलाइन नियंत्रण X) पर आधारित प्रयोग एवं ग्राफ का अध्ययन करके उत्तर दीजिए:
o (i) वानरों की सेलाइन तथा 2.5 mg/kg SiRNAs द्वारा चिकित्सा के 264 घण्टों के पश्चात् प्राप्त स्तंभों (X तथा Z) की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?
o (ii) सजीव जगत में जीवों के उस संवर्ग का नाम लिखिए जिनमें आर.एन.ए. व्यतिकरण (RNAi) होता है। क्यों?
o (iii) आर.एन.ए. व्यतिकरण (RNAi) द्वारा वांछित जीन को शांत (अप्रभावी) करने वाला मूल सिद्धान्त क्या है?
• [English]: Based on the experiment by Tracy Zimmerman et al. (2006) using RNAi to silence 'ApoB' gene in Cynomolgus monkeys (Doses: Saline X, 1 mg/kg SiRNAs Y, 2.5 mg/kg SiRNAs Z):
o (i) What do you interpret from the bars (X and Z) obtained after 264 hours of treatment of monkeys with saline and 2.5 mg/kg SiRNAs treatment?
o (ii) Name the category of organisms in the living world, where RNA interference (RNAi) takes place. Why?
o (iii) What is the basic principle involved in RNA interference (RNAi) in silencing the preferred genes?
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 12
Accountancy Question Paper CBSE Board Class 12
Business Studies Previous Year Question paper Cbse Board Class 12