BUSINESS STUDIES QUESTION PAPER
Previous Year Question paper CBSE Board Class 12
सामान्य निर्देश / General Instructions:
1. इस प्रश्न-पत्र में 12 प्रश्न हैं।
2. प्रश्न संख्या 1 - 4 (2 अंक वाले, लघु-उत्तरीय), प्रश्न संख्या 5 - 8 (3 अंक वाले, लघु-उत्तरीय), तथा प्रश्न संख्या 9 - 12 (5 अंक वाले, दीर्घ उत्तरीय) हैं।
3. 3 अंकों के 1 प्रश्न में तथा 5 अंकों के 2 प्रश्नों में आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं।
4. इस प्रश्न-पत्र में केस / स्रोत आधारित प्रश्न हैं।
प्रश्न 1 / Question 1 (2 अंक / Marks):
Previous Year Question paper CBSE Board Class 12
• [Hindi]: कैसे प्रबंध कार्य 'नियंत्रण' कर्मचारियों को अभिप्रेरित करता है तथा उन्हें बेहतर निष्पादन देने में सहायता करता है? उल्लेख कीजिए।
• [English]: How does 'Controlling' function of management motivate the employees and help them in giving better performance? State.
प्रश्न 2 / Question 2 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: 'शोध करना तथा बाज़ार के सभी प्रतिभागियों के लिए उपयोगी सूचना को प्रकाशित करना, भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड द्वारा निष्पादित एक कार्य है।' इस वर्ग के किन्हीं दो अन्य कार्यों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: 'Conducting research and publishing information useful to all the market participants is a function performed by Securities and Exchange Board of India.' State the two other functions of the same category.
प्रश्न 3 / Question 3 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: 'नियुक्तिकरण मानव संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग को सुनिश्चित करता है।' किन्हीं दो बिन्दुओं के द्वारा इस कथन का औचित्य स्पष्ट कीजिए।
• [English]: 'Staffing ensures optimum utilisation of human resources.' Justify the statement by giving any two points.
प्रश्न 4 / Question 4 (2 अंक / Marks):
• [Hindi]: 'पदोन्नति संगठन में नव रक्त के सम्मिश्रण को रोकता है।' परन्तु, इसका उपयोग अभी भी आन्तरिक रूप से रिक्तियों को भरने के एक अच्छे स्रोत के रूप में किया जाता है। इसके लिए किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: 'Promotion stops infusion of new blood in the organisation.' However, it is still being used as a good source of filling the vacancies internally. State any two reasons for the same.
प्रश्न 5 / Question 5 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: उस प्रक्रिया का नाम तथा अर्थ दीजिए जो आजीविका-उन्मुखी है तथा जिसको कर्मचारियों के परिपक्व होने की प्रगति में सहायता करने तथा उनकी संभावित क्षमताओं की परिपक्वता एवं वास्तविकता के लिए डिज़ाइन किया जाता है।
• [English]: Name and give the meaning of the process which is career-oriented and designed to help the employees in the progress towards maturity and actualisation of their potential capabilities.
प्रश्न 6 / Question 6 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: प्राथमिक बाज़ार में अस्थायी पूँजी (फ्लोटेशन) के नए निर्गमन की विधियों के रूप में 'निजी नियोजन या विनियोजन' तथा 'इलेक्ट्रॉनिक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम' को समझाइए।
• [English]: Explain 'Private Placement' and 'e-IPOs' as methods of floatation of new issues in the primary market.
प्रश्न 7 / Question 7 (3 अंक / Marks):
Previous Year Question paper CBSE Board Class 12
(क) / (a)
• [Hindi]: 'नेतृत्व' का क्या अर्थ है? किन्हीं दो नेतृत्व शैलियों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: What is meant by 'Leadership'? State any two leadership styles.
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]: प्रबंध के 'नियंत्रण' कार्य की प्रक्रिया के अन्तिम दो चरणों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: State the last two steps in the process of 'Controlling' function of management.
प्रश्न 8 / Question 8 (3 अंक / Marks):
• [Hindi]: तनुश्री एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में कार्यरत है। कम्पनी में सभी उसके निष्पादन की सराहना करते हैं। एक प्रोत्साहन के रूप में, कम्पनी ने उसे कम्पनी के अंशों को बाज़ार मूल्य से कम मूल्य पर खरीदने का प्रस्ताव दिया।
+ 2
o (क) तनुश्री को प्रस्तावित प्रोत्साहन का नाम तथा अर्थ दीजिए।
o (ख) इस प्रकार के किन्हीं दो अन्य प्रोत्साहनों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: Tanushree is working in a multinational company. Her performance is appreciated by everyone in the company. As an incentive, the company offered her to buy the shares of the company at a price that is less than the market price.
+ 2
o (a) Name and give the meaning of the incentive offered to Tanushree.
o (b) State any two more incentives of the same type.
प्रश्न 9 / Question 9 (5 अंक / Marks):
(क) / (a)
• [Hindi]: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत प्रदत्त एक उपभोक्ता के किन्हीं पाँच उत्तरदायित्वों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: State any five responsibilities of a consumer provided under The Consumer Protection Act, 2019.
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अन्तर्गत उपलब्ध एक उपभोक्ता के निम्नलिखित अधिकारों को समझाइए:
o (i) सुरक्षा का अधिकार
o (ii) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार
• [English]: Explain the following rights of a consumer provided under The Consumer Protection Act, 2019:
o (i) Right to Safety
o (ii) Right to Consumer Education
प्रश्न 10 / Question 10 (5 अंक / Marks):
• [Hindi]: किन्हीं पाँच आधारों पर 'पूँजी बाज़ार' तथा 'मुद्रा बाज़ार' में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
• [English]: Distinguish between 'Capital Market' and 'Money Market' on any five basis.
प्रश्न 11 / Question 11 (5 अंक / Marks):
(क) / (a)
• [Hindi]: साहिल 'निटवियर लिमिटेड' का वित्त प्रबंधक है। कम्पनी ऊनी वस्त्रों के उत्पादन में संलग्न है। कम्पनी के उत्पादों की माँग मौसमी है, जबकि उत्पादन पूरे वर्ष चालू रहता है। इसके उत्पादों की गुणवत्ता के कारण कम्पनी के व्यवसाय का फैलाव सम्पूर्ण देश में हो रहा है। कम्पनी का प्रचालन उच्च पैमाने का है तथा इसके क्षेत्रीय कार्यालय उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी भारत में हैं। इसके प्रत्येक संभाग का निष्पादन अत्यधिक उच्च स्तर का है। कच्चे माल की बाधारहित उपलब्धता के लिए कम्पनी को उच्च स्टॉक स्तर की आवश्यकता है। यही नहीं, प्रतियोगिता का सामना करने तथा ग्राहकों के अति-आवश्यक आदेशों को पूरा करने के लिए कम्पनी को तैयार उत्पादों के पर्याप्त स्टॉक की भी आवश्यकता है।
+ 4
o उपर्युक्त चर्चा को ध्यान में रखते हुए 'निटवियर लिमिटेड' की कार्यशील पूँजी आवश्यकता को प्रभावित करने वाले पाँच कारकों का उल्लेख कीजिए।
• [English]: Sahil is the Finance Manager of 'Knitwear Ltd'. The company is engaged in the manufacturing of woolen clothes. The demand of the company's products is seasonal, whereas the production continues throughout the year. Due to the quality of its products, the company's business is spreading across the country. The company is operating at a large scale having its regional offices in Northern, Southern, Eastern and Western India. The performance of its each division is of very high level. For uninterrupted availability of raw materials, the company requires high stock levels. Not only this, to face the competition and to meet the urgent orders of the customers, the company also needs enough stock of finished goods.
+ 4
o Considering the above discussion, state five factors affecting working capital requirements of 'Knitwear Ltd'.
अथवा / OR
(ख) / (b)
• [Hindi]: स्टील की छड़ों का उत्पादन करने वाले एक अग्रणी उत्पादक 'अभिषेक इंजीनियरिंग लिमिटेड' ट्रक विनिर्माण के व्यवसाय में प्रवेश करना चाहती है। इसके लिए, वित्त प्रबंधक को जब भी आवश्यकता हो, धन की उपलब्धता तथा इसके संभावित स्रोतों को सुनिश्चित करना होता है। उसे देखना होता है कि कम्पनी अनावश्यक रूप से कोष एकत्रित नहीं करे। इस प्रकार उसे कोष आवश्यकता तथा उसकी उपलब्धता का मिलान करना होता है।
+ 3
o (i) उपर्युक्त अनुच्छेद में चर्चित उस अवधारणा की पहचान कीजिए तथा इसका अर्थ दीजिए जो वित्त प्रबंधक को उसके लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करेगी।
o (ii) उपर्युक्त (i) में पहचान की गई अवधारणा के महत्त्व के किन्हीं तीन बिन्दुओं का उल्लेख भी कीजिए।
• [English]: 'Abhishek Engineering Ltd.', a leading manufacturer of steel rods wants to enter into the business of manufacturing trucks. For this, the Finance Manager has to ensure the availability of funds whenever required and its possible sources. He has to see that the company does not raise funds unnecessarily. In this way he has to match the funds requirement and their availability.
+ 3
o (i) Identify and give the meaning of the concept discussed in the above para which will help the Finance Manager to achieve his objectives.
o (ii) Also, state any three points of importance of the concept identified in (i) above.
प्रश्न 12 / Question 12 (5 अंक / Marks):
• [Hindi]: राहुल ने हाल ही में अपनी बी.टेक. पूर्ण की है तथा इन्वर्टरों का उत्पादन करने वाली एक अग्रणी कम्पनी में पद ग्रहण किया है। बाज़ार के 70% भाग पर कब्जा करने के लिए कम्पनी सोलर इन्वर्टरों के उत्पादन में प्रवेश करने की योजना बना रही है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इसे प्रशिक्षित कार्यबल की आवश्यकता है। मानव संसाधन प्रबंधक ने राहुल से संगठन को प्रशिक्षित कार्यबल से होने वाले किन्हीं पाँच लाभों की कारण सहित सूचना देने के लिए कहा। संगठन को प्रशिक्षित कार्यबल के लाभ के किन्हीं पाँच बिन्दुओं का उल्लेख कीजिए जो राहुल ने अपने उत्तर में मानव संसाधन प्रबंधक को भेजे होंगे।
• [English]: Rahul has just completed his B.Tech. and joined a leading company manufacturing inverters. To capture 70% of the market share, the company is planning to enter into the manufacturing of solar inverters. To achieve this target it requires trained workforce. The Human Resource Manager asked Rahul to give any five benefits to the organisation, with reasons, for training the workforce. State the five points of benefits of trained workforce to the organisation that might have been sent by Rahul in his reply to the Human Resource Manager.
Previous Year Question paper CBSE Board Class 12
CBSE CLASS 12 Accountancy