CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th -Subject ELECTRICAL TECHNOLOGY last years old papers 2022
SUBJECT : ELECTRICAL TECHNOLOGY
DOWNLOAD FREE PDF FOR PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
PDF AVAILABLE IN LAST
Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSC ELECTRICAL TECHNOLOGY ,class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE exam, Last Year
SUBJECT :CBSC ELECTRICAL TECHNOLOGY
SET-4प्रश्न-पत्र कोड: 343Q.P. Code: 343
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें । Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं ।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 25 प्रश्न हैं ।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
-
Please check that this question paper contains 7 printed pages.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 25 questions.
-
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
विद्युत् प्रौद्योगिकी / ELECTRICAL TECHNOLOGY
निर्धारित समय : $1\frac{1}{2}$ घण्टे / Time allowed: $1\frac{1}{2}$ hoursअधिकतम अंक : 30 / Maximum Marks: 30
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए । (ii) यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड क, खण्ड ख और खण्ड ग । (iii) खण्ड क - 5 अंकों का है और इसमें रोज़गार कौशल पर 6 प्रश्न हैं। (क) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (ख) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंकों के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए । (iv) खण्ड ख- 17 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशल पर 16 प्रश्न हैं। (क) प्रश्न संख्या 7 से 13 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (ख) प्रश्न संख्या 14 से 18 तक दो अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (ग) प्रश्न संख्या 19 से 22 तक तीन अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (v) खण्ड ग-8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता-आधारित प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 23 से 25 तक चार अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (vi) संबंधित खण्डों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए । (vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक खण्ड/प्रश्न के सामने किया गया है ।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully. (ii) This question paper is divided into three sections, viz. Section A, Section B and Section C.(iii) Section A is of 5 marks and has 6 questions on Employability Skills.(a) Questions number 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions.(b) Questions number 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question.(iv) Section B is of 17 marks and has 16 questions on Subject Specific Skills. (a) Questions number 7 to 13 are one mark questions. Attempt any five questions. (b) Questions number 14 to 18 are two marks questions. Attempt any three questions. (c) Questions number 19 to 22 are three marks questions. Attempt any two questions. (v) Section C is of 8 marks and has 3 Competency-Based Questions. Questions number 23 to 25 are four marks questions. Attempt any two questions. (vi) Do as per the instructions given in the respective sections. (vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
खण्ड क / SECTION A
(रोज़गार कौशल / Employability Skills) (3+2=5 अंक / marks)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 3 questions out of the given 4 questions. ($3\times1=3$)
-
किन्हीं दो कारकों के नाम लिखिए जो हमारे व्यक्तित्व को आकार देते हैं । / Name any two factors which shape our personality. (1)
-
उद्यमी से आप क्या समझते हैं ? / What do you mean by Entrepreneur ? (1)
-
हरित अर्थव्यवस्था के कोई दो घटक लिखिए । / Write any two components of green economy. (1)
-
प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमें क्या करना चाहिए ? / What should we do to control pollution ? (1)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए । / Answer any 1 question out of the given 2 questions. ($1\times2=2$)
-
प्रभावी EMC कक्षा में छात्र क्या करते हैं ? / What do students do in an effective EMC class? (2)
-
ग्रीनहाउस उत्सर्जन के क्षेत्र में हरित नौकरियों की भूमिका स्पष्ट कीजिए । / Explain the role of green jobs in the field of greenhouse emissions. (2)
खण्ड ख / SECTION B
(विषय विशिष्ट कौशल / Subject Specific Skills) (5+6+6=17 अंक / marks)
दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 questions out of the given 7 questions. ($5\times1=5$)
-
जितनी ध्रुवों की संख्या अधिक होगी, उतनी ही मोटर की गति ________ होगी । (अधिक/कम) / Greater the number of poles ________ will be the speed of a motor. (more/less) (1)
-
एक कंपाउंड मोटर में ________ क्षेत्र होते हैं । (दो/चार) / A compound motor has ________ fields. (two/four) (1)
-
मेगर का एक पैमाना है जो ________ है । (यूनिफॉर्म/नॉन-यूनिफॉर्म) / Megger has a scale which is ________. (uniform/non-uniform) (1)
-
________ होता है जब करंट शरीर से होकर गुज़रता है । (बिजली का झटका/कुछ भी नहीं) / ________ happens when the current passes through the body. (Electric shock/Nothing) (1)
-
स्प्लिट फेज़ मोटर की रनिंग वाइंडिंग को ________ में रखा गया है। (रोटर/स्टेटर) / The running winding of a split-phase motor is placed in ________. (rotor/stator) (1)
-
थर्मोस्टैट नियंत्रण का उपयोग ________ में किया जाता है । (टेबल हीटर/ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक गीज़र) / Thermostat control is used in ________. (table heater/automatic electric geyser) (1)
-
________ में उच्च स्टार्टिंग टॉर्क होता है। (यूनिवर्सल मोटर/कैपेसिटर स्टार्ट मोटर) / ________ has high starting torque. (Universal motor/Capacitor start motor) (1)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 3 questions out of the given 5 questions. ($3\times2=6$)
-
थ्री-फेज़ AC मोटर चालू करने के लिए एक स्टार्टर क्यों आवश्यक है ? / Why is a starter necessary to start a three-phase AC motor? (2)
-
डिजिटल ऐमीटर का आरेख बनाइए । / Draw a diagram of a digital ammeter. (2)
-
एक इलेक्ट्रिक मिक्सर के निर्माण और कार्यप्रणाली का वर्णन कीजिए । / Describe the construction and working of an electric mixer. (2)
-
कृत्रिम श्वसन के लिए प्रयुक्त शेफ़र की विधि के बारे में संक्षेप में वर्णन कीजिए । / Describe in brief Schafer's method used for artificial respiration. (2)
-
थर्मोस्टैट की कार्यप्रणाली और उपयोग लिखिए । / Write the working and use of a thermostat. (2)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 2 questions out of the given 4 questions. ($2\times3=6$)
-
थ्री-फेज़ इंडक्शन मोटर से आपका क्या तात्पर्य है ? इसके फायदे लिखिए । / What do you mean by a three-phase induction motor? Write its advantages. (3)
-
सिंगल फेज इंडक्शन मोटर को परिभाषित कीजिए । इसके प्रकार लिखिए । / Define single phase induction motor. Write its types. (3)
-
आरेख के साथ रूम कूलर की कार्यप्रणाली की व्याख्या कीजिए । / Explain the working of a room cooler with its diagram. (3)
-
आरेख के साथ एक खराब इमर्शन रॉड की परीक्षण प्रक्रिया को समझाइए । / Explain the testing process of a defective immersion rod with its diagram. (3)
खण्ड ग / SECTION C
(योग्यता-आधारित प्रश्न / Competency-Based Questions) ($2\times4=8$ अंक / marks)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 2 questions out of the given 3 questions.
-
आरेख की सहायता से सिंगल फेज़ इंडक्शन टाइप एनर्जी मीटर की कार्यप्रणाली की व्याख्या कीजिए । / With the help of a diagram, explain the working of a single-phase induction type energy meter. (4)
-
एक आरेख की सहायता से, एक इलेक्ट्रिक गीज़र के निर्माण और कार्यप्रणाली की व्याख्या कीजिए । / With the help of a diagram, explain the construction and working of an electric geyser. (4)
-
कैपेसिटर स्टार्ट मोटर की कार्यप्रणाली समझाइए । इसकी सावधानियाँ बताइए तथा थ्री-फेज़ मोटर पर सिंगल-फेज़ मोटर के फायदे और नुकसान लिखिए । / Explain the working of a capacitor start motor. Write its precautions and give the advantages and disadvantages of a single-phase motor over a three-phase motor. (4)
CBSE CLASS 12 ECONOMICS QUESTION PAPER