SUBJECT : CHEMISTRY CLASS 12th FREE PDF
SET-1 प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 56/1/1
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अवश्य लिखें । Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 12 हैं। प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें । कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 12 प्रश्न हैं। कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें। इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
Please check that this question paper contains 12 printed pages. Q.P. Code number given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate. Please check that this question paper contains 12 questions. Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it. 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours रसायन विज्ञान (सैद्धांतिक) / CHEMISTRY (Theory) अधिकतम अंक : 35 / Maximum Marks: 35
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका सख्ती से पालन करें। (i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) यह प्रश्न-पत्र तीन खंड़ों में विभाजित है- खंड क, ख एवं ग । (iii) खंड क - प्रश्न संख्या 1 से 3 तक अति लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (iv) खंड ख - प्रश्न संख्या 4 से 11 तक लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। (v) खंड ग - प्रश्न संख्या 12 केस आधारित प्रश्न है। यह प्रश्न 5 अंक का है। (vi) लॉग टेबल एवं कैल्क्युलेटर का प्रयोग वर्जित है।
General Instructions:
Read the following instructions very carefully and strictly follow them. (i) This question paper contains 12 questions. All questions are compulsory. (ii) This question paper is divided into three Sections - Section A, B and C. (iii) Section A - Q. Nos. 1 to 3 are very short answer type questions carrying 2 marks each. (iv) Section B - Q. Nos. 4 to 11 are short answer type questions carrying 3 marks each. (v) Section C - Q. No. 12 is case based question carrying 5 marks. (vi) Use of log tables and calculators is NOT allowed.
खण्ड-क / SECTION-A
-
अभिक्रिया दर को परिभाषित कीजिए। दो कारकों को लिखिए जो अभिक्रिया की दर को प्रभावित करते हैं। (2) Define rate of reaction. Write two factors that affect the rate of reaction. (2)
-
दिए गए निर्देश के अनुसार निम्नलिखित यौगिकों को व्यवस्थित कीजिए : (कोई दो) (1 x 2 = 2) (i) जलीय विलयन में क्षारकीय सामर्थ्य के घटते क्रम में : C₂H₅NH₂, (C₂H₅)₂NH, (C₂H₅)₃N (ii) जल में विलेयता के बढ़ते क्रम में : (C₂H₅)₂NH, C₂H₅NH₂, C₆H₅NH₂ (iii) pKb मान के घटते क्रम में : C₆H₅NH₂, C₂H₅NH₂, NH₃
Arrange the following compounds as directed: (any Two) (1 x 2 = 2) (i) In decreasing order of basic strength in aqueous solution : C₂H₅NH₂, (C₂H₅)₂NH, (C₂H₅)₃N (ii) In increasing order of solubility in water: (C₂H₅)₂NH, C₂H₅NH₂, C₆H₅NH₂ (iii) In decreasing order of their pKb values: C₆H₅NH₂, C₂H₅NH₂, NH₃
-
निम्नलिखित सेल अभिक्रिया के लिए नेर्स्ट समीकरण लिखिए : (1 x 2 = 2) Zn(s) + Cu²⁺(aq.) -> Zn²⁺(aq.) + Cu(s) Ecell किस प्रकार प्रभावित होगा जब (i) Cu²⁺ आयनों की सान्द्रता में वृद्धि हो और (ii) Zn²⁺ आयनों की सान्द्रता में वृद्धि हो ?
Write the Nernst equation for the following cell reaction: (1 x 2 = 2) Zn(s) + Cu²⁺(aq) -> Zn²⁺(aq) + Cu(s) How will the Ecell be affected when concentration of (i) Cu²⁺ ions is increased and (ii) Zn²⁺ ions is increased?
खण्ड-ख / SECTION-B
-
3d-संक्रमण श्रेणी के निम्नलिखित आयन दिए गए हैं: Ti⁴⁺, V³⁺, Cr³⁺, Mn³⁺ (परमाणु क्रमांक: Ti = 22, V = 23, Cr = 24, Mn = 25) इनमें से उस आयन को पहचानिए जो (i) जलीय विलयन में अति स्थायी है। (ii) एक प्रबल ऑक्सीकारक है। (iii) जलीय विलयन में रंगहीन है। प्रत्येक के लिए उपयुक्त कारण दीजिए । (1 x 3 = 3)
Following ions of 3d-transition series are given : Ti⁴⁺, V³⁺, Cr³⁺, Mn³⁺ (Atomic number: Ti = 22, V = 23, Cr = 24, Mn = 25) Identify the ion which is (i) most stable in aqueous solution. (ii) a strong oxidising agent. (iii) colourless in aqueous solution. Give suitable reason in each. (1 x 3 = 3)
-
(क) (i) क्रिस्टल फील्ड सिद्धांत के आधार पर यदि Δ₀ < P हो तो d⁴ आयन के लिए इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए । (ii) संयोजकता आबंध सिद्धांत का उपयोग करते हुए [Ni(CN)₄]²⁻ के संकरण एवं चुम्बकीय लक्षण की प्रागुक्ति कीजिए। (परमाणु क्रमांक : Ni = 28) (iii) IUPAC नियमों के आधार पर निम्नलिखित संकुल का सूत्र लिखिए : डाइक्लोरिडोबिस (एथेन-1,2-डाइऐमीन) कोबाल्ट (III) (1 x 3 = 3)
अथवा
(ख) जब एक उपसहसंयोजक यौगिक NiCl₂·6H₂O को AgNO₃ के साथ मिलाया जाता है तो यौगिक के एक मोल के साथ AgCl के दो मोल अवक्षेपित होते हैं। लिखिए : (i) संकुल का संरचना सूत्र । (ii) संकुल में Ni की द्वितीयक संयोजकता । (iii) संकुल का IUPAC नाम । (1 x 3 = 3)
(a) (i) On the basis of crystal field theory, write the electronic configuration for d⁴ ion if Δ₀ < P. (ii) Using valence bond theory, predict the hybridization and magnetic character of [Ni(CN)₄]²⁻. (Atomic number of Ni = 28) (iii) Write the formula of the following complex using IUPAC norms: Dichloridobis (ethane-1,2-diamine) cobalt (III) (1 x 3 = 3)
OR
(b) When a co-ordination compound NiCl₂·6H₂O mixed with AgNO₃, 2 moles of AgCl are precipitated per mole of the compound. Write (i) Structural formula of the complex. (ii) Secondary valency of 'Ni' in the complex. (iii) IUPAC name of the complex. (1 x 3 = 3)
-
एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया के 50% पूर्ण होने में 40 मिनट लगते हैं। कितने समय में अभिक्रिया 90% पूर्ण होगी ? [दिया है: log 2 = 0.3010, log 10 = 1] (3)
A first order reaction is 50% complete in 40 minutes. Calculate the time required for the completion of 90% of reaction. [Given: log 2 = 0.3010, log 10 = 1] (3)
-
(क) प्रत्येक केस के लिए एक उपयुक्त उदाहरण देते हुए निम्न अभिक्रियाओं को प्रदर्शित कीजिए : (i) गैब्रिल थैलिमाइड संश्लेषण (ii) कार्बिलएमीन अभिक्रिया (iii) हॉफमान ब्रोमेमाइड निम्नीकरण अभिक्रिया (1 x 3 = 3)
अथवा
(ख) निम्न अभिक्रियाओं में A, B तथा C की संरचना दीजिए : (i) CH₃CH₂Cl --(KCN)--> A --(LiAlH₄)--> B --(HNO₂, 0°C)--> C (ii) CH₃COOH --(NH₃, Δ)--> A --((a) LiAlH₄, (b) H₂O)--> B --(C₆H₅SO₂Cl)--> C (1½ x 2 = 3)
(a) Illustrate the following reactions giving suitable example in each case: (i) Gabriel phthalimide synthesis. (ii) Carbylamine reaction. (iii) Hoffmann bromamide degradation reaction. (1 x 3 = 3)
OR
(b) Write the structures of A, B and C in the following reactions: (i) CH₃CH₂Cl --(KCN)--> A --(LiAlH₄)--> B --(HNO₂, 0°C)--> C (ii) CH₃COOH --(NH₃, Δ)--> A --((a) LiAlH₄, (b) H₂O)--> B --(C₆H₅SO₂Cl)--> C (1½ x 2 = 3)
-
(क) निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए : (i) संक्रमण तत्त्वों की कणीकरण की एन्थैल्पियाँ उच्चतर होती हैं। (ii) लैन्थेनॉयड तत्त्वों के मिश्रण का पृथक्करण कठिन होता है। (iii) कॉपर के लिए Eº(M²⁺/M) का मान धनात्मक है। (1 x 3 = 3)
अथवा
(ख) संक्रमण धातुओं को परिभाषित कीजिए। d-ब्लॉक के तत्त्वों में कौन सा तत्त्व संक्रमण श्रेणी के तत्त्व नहीं कहे जा सकते ? संक्रमण धातुएँ सामान्यतः रंगीन यौगिक क्यों बनाती हैं ? (1 x 3 = 3)
(a) Account for the following: (i) Transition elements have higher enthalpies of atomisation. (ii) Separation of a mixture of Lanthanoid elements is difficult. (iii) The Eº(M²⁺/M) value for copper is positive. (1 x 3 = 3)
OR
(b) Define transition elements. Which of the d-block elements may not be regarded as the transition elements? Why transition metals generally form coloured compounds? (1 x 3 = 3)
- एक कार्बनिक यौगिक 'X' जिसका अणुसूत्र C₅H₁₀O है 2,4-DNP व्युत्पन्न बनाता है, टॉलेन अभिकर्मक को अपचयित नहीं करता है लेकिन NaOH की उपस्थिति में I₂ के साथ गर्म करने पर आयोडोफार्म परीक्षण देता है। यौगिक 'X' प्रबल ऑक्सीकरण पर एथेनॉइक तथा प्रोपेनॉइक अम्ल देता है। लिखिए : (i) यौगिक 'X' की संरचना । (ii) 2, 4-DNP अभिकर्मक के साथ यौगिक 'X' की अभिक्रिया होने से प्राप्त उत्पाद की संरचना । (iii) यौगिक 'X' को NaOH की उपस्थिति में I₂ के साथ गर्म करने से प्राप्त उत्पादों की संरचनाएँ । (1 x 3 = 3)
An organic compound 'X' with the molecular formula C₅H₁₀O forms 2,4-DNP derivative, does not reduce Tollens' reagent but gives positive iodoform test on heating with I₂ in the presence of NaOH. Compound 'X' gives ethanoic acid and propanoic acid on vigorous oxidation. Write the (i) Structure of the compound 'X'. (ii) Structure of the product obtained when compound 'X' reacts with 2,4-DNP reagent. (iii) Structures of the products obtained when compound 'X' is heated with I₂ in the presence of NaOH. (1 x 3 = 3)
-
(क) भौतिक-अधिशोषण और रासायनिक-अधिशोषण के बीच कोई तीन अंतर लिखिए । (1 x 3 = 3)
अथवा
(ख) प्रत्येक के लिए उपयुक्त उदाहरण देकर निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिए : (i) द्रवरागी सॉल (ii) वृहदाण्विक कोलॉइड (iii) स्कंदन (1 x 3 = 3)
(a) Write any three differences between physisorption and chemisorption. (1 x 3 = 3)
OR
(b) Define the following terms with a suitable example in each: (i) Lyophilic sol (ii) Macromolecular colloid (iii) Coagulation (1 x 3 = 3)
-
(a) निम्नलिखित सेल अभिक्रिया के लिए मानक गिब्ज़ ऊर्जा -300 kJ mol⁻¹ है: Zn(s) + 2Ag⁺(aq) -> Zn²⁺(aq) + 2Ag(s) अभिक्रिया के लिए Eºcell का परिकलन कीजिए। (दिया है: 1 F = 96500 C mol⁻¹)
(b) MgCl₂ के लिए λºm का परिकलन कीजिए यदि Mg²⁺ आयन एवं Cl⁻ आयन के लिए λº के मान क्रमशः 106 S cm² mol⁻¹ एवं 76.3 S cm² mol⁻¹ हैं। (2 + 1 = 3)
(a) The standard Gibbs energy (ΔrG°) for the following cell reaction is -300 kJ mol⁻¹: Zn(s) + 2Ag⁺(aq) -> Zn²⁺(aq) + 2Ag(s) Calculate Eºcell for the reaction. (Given: 1F = 96500 C mol⁻¹)
(b) Calculate λºm for MgCl₂ if λ⁰ values for Mg²⁺ ion and Cl⁻ are 106 S cm² mol⁻¹ and 76.3 S cm² mol⁻¹ respectively. (2 + 1 = 3)
खण्ड - ग / SECTION - C
- नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल, कार्बनिक यौगिकों के कुछ महत्त्वपूर्ण वर्ग हैं जिनमें कार्बोनिल समूह उपस्थित हैं। कार्बोनिल समूह में कार्बन की अपेक्षा ऑक्सीजन की विद्युत-ऋणात्मकता उच्च होने के कारण ये अत्यधिक ध्रुवीय अणु होते हैं। ऐल्डिहाइडों को प्राथमिक ऐल्कोहॉलों के विहाइड्रोजनन या नियंत्रित ऑक्सीकरण और ऐसिल हैलाइडों के नियंत्रित अपचयन द्वारा विरचित किया जाता है। कीटोनों को द्वितीयक ऐल्कोहॉलों के ऑक्सीकरण और ऐल्काइनों के जलयोजन से विरचित किया जाता है।
ऐल्डिहाइड एवं कीटोन कार्बोनिल समूह पर नाभिकरागी योगज अभिक्रियाएँ देते हैं लेकिन कार्बोक्सिलिक अम्ल नाभिकरागी योगज अभिक्रियाएँ नहीं देते हैं। ऐल्डिहाइड एवं कीटोनों में उपस्थित α-हाइड्रोजन अम्लीय होते हैं। अतः कम से कम एक α-हाइड्रोजन युक्त ऐल्डिहाइड एवं कीटोन ऐल्डोल संघनन देते हैं।
टॉलेन अभिकर्मक एवं फेलिंग विलयन के समान मृदु ऑक्सीकरण अभिकर्मक ऐल्डिहाइडों को आसानी से ऑक्सीकृत कर देते हैं । कार्बोक्सिलिक अम्लों का विरचन प्राथमिक ऐल्कोहॉलों, ऐल्डिहाइडो के ऑक्सीकरण, नाइट्राइलों के जल-अपघटन के द्वारा किया जाता है। ऐरोमैटिक कार्बोक्सिलिक अम्लों को पार्श्व श्रृंखला वाले ऐल्किल बेन्ज़ीन के ऑक्सीकरण से विरचित किया जा सकता है। कार्बोक्सिलिक अम्ल ऐल्कोहॉलों एवं अधिकतर अतिसरल फ़ीनालों से काफी अधिक अम्लीय होते हैं।
Read the passage given below and answer the questions that follow :
Aldehydes, ketones and carboxylic acids are some of the important classes of organic compounds containing carbonyl group. These are highly polar molecules due to higher electro-negativity of oxygen relative to carbon in the carbonyl group. Aldehydes are prepared by dehydrogenation or controlled oxidation of primary alcohols and controlled reduction of acyl halides. Ketones are prepared by oxidation of secondary alcohols and hydration of alkynes.
Aldehydes and ketones undergo nucleophilic addition reactions onto the carbonyl group but carboxylic acid does not undergo nucleophilic addition reaction. The alpha (α) - hydrogens of aldehydes and ketones are acidic. Therefore aldehydes and ketones having at least one α-hydrogen undergo Aldol condensation.
Aldehydes are easily oxidised by mild oxidising agents such as Tollens' reagent and Fehling's reagent. Carboxylic acids are prepared by the oxidation of primary alcohols, aldehydes and by hydrolysis of nitriles. Aromatic carboxylic acids are prepared by side-chain oxidation of alkyl benzenes. Carboxylic acids are considerably more acidic than alcohols and most of simple phenols.
(a) निम्न को नाभिकरागी योगज अभिक्रिया के प्रति उनकी अभिक्रियाशीलता के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए : CH₃COCH₃, CH₃CHO, HCHO, C₆H₅COCH₃ (1)
Arrange the following in the increasing order of their reactivity towards nucleophilic addition reaction.: CH₃COCH₃, CH₃CHO, HCHO, C₆H₅COCH₃ (1)
(b) एथेनैल एवं प्रोपेनोन के बीच विभेद करने के लिए एक सरल रासायनिक परीक्षण दीजिए । (1)
Give a simple chemical test to distinguish between Ethanal and Propanone. (1)
(c) ऐल्डिहाइडों एवं कीटोनों की तरह कार्बोक्सिलिक अम्ल नाभिकरागी योगज अभिक्रियाएँ क्यों नहीं देते हैं ? (1)
Why carboxylic acid does not give nucleophilic addition reactions like aldehydes and ketones? (1)
(d) (i) ऐल्डिहाइडों एवं कीटोनों के ऐल्फा (α) हाइड्रोजन की अम्लीय प्रकृति क्यों होती है ? (ii) निम्नलिखित में उत्पादों को लिखिए : 2 C₆H₅CHO + सांद्र (Conc.) NaOH -> ? (1 + 1 = 2)
(i) Why α-hydrogen of aldehydes and ketones are acidic in nature ? (ii) Write the products in the following : 2 C₆H₅CHO + Conc. NaOH -> ? (1 + 1 = 2)
अथवा / OR
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के मुख्य उत्पाद लिखिए : / Write the major products of the following reactions: (i) C₆H₅-CH₂-CH₃ --((a) KMnO₄, KOH / (b) H⁺)--> ? (1) (ii) C₆H₅-CO-Cl --(H₂, Pd-BaSO₄)--> ? (1)
(कुल अंक / Total Marks: 1 + 1 + 1 + 2 = 5)
BUSINESS ADMINISTRATION last years old papers 2022