SUBJECT : ENTREPRENEURSHIP
QUESTION PAPER
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 98
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 11 हैं।
-
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 15 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
-
Please check that this question paper contains 11 printed pages.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 15 questions.
-
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
उद्यमिता (सैद्धान्तिक) / ENTREPRENEURSHIP (Theory)
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 35 / Maximum Marks: 35
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए।
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 15 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के सामने प्रश्न के अंक दिए गए हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित किया गया है — खण्ड क, ख तथा ग।
(iv) विद्यार्थियों के लिए खण्डवार समग्र विकल्प प्रदान किया गया है।
(v) खण्ड क : प्रश्न संख्या 1 से 6 (6 प्रश्न) हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। इन 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(vi) खण्ड ख : प्रश्न संख्या 7 से 11 (5 प्रश्न) हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। इन 5 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(vii) खण्ड ग : प्रश्न संख्या 12 से 15 (4 प्रश्न) हैं, प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। इन 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
General Instructions:
Please read the following instructions carefully and strictly follow them.
(i) This question paper contains 15 questions. Marks have been indicated against each question.
(ii) All questions are compulsory.
(iii) This question paper is divided into three sections - Section A, B and C.
(iv) Section-wise overall choice is given to the students.
(v) Section A: Questions number 1 to 6 (6 questions) carry 2 marks each. Attempt any 4 questions out of 6 questions.
(vi) Section B: Questions number 7 to 11 (5 questions) carry 3 marks each. Attempt any 4 questions out of 5 questions.
(vii) Section C: Questions number 12 to 15 (4 questions) carry 5 marks each. Attempt any 3 questions out of 4 questions.
खण्ड क / SECTION A
(Attempt any 4 questions out of 6 questions from this section / इस खण्ड में 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।)
1. क्वालिटी स्टोर्स अपने ऊनी वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है जिसका उद्भव स्थान लुधियाना है। इसकी सबसे अधिक लोकप्रिय विक्रय मद स्वेट-शर्ट है जिसे ₹ 1,000 प्रति इकाई की दर से बेचा जाता है। आदेश देने की तथा माल को प्राप्त करने की लागत ₹ 500 प्रति आदेश है। इसकी धारण लागत ₹ 300 प्रति वर्ष है। क्वालिटी स्टोर्स की आर्थिक आदेश मात्रा 200 स्वेट-शर्ट है।
स्वेट-शर्ट की वार्षिक माँग की गणना कीजिए। (2)
Kwality Stores is famous for its woollen garments sourced from Ludhiana. Its most popular selling item is its sweat-shirt which is sold at ₹ 1,000 per piece. The cost of placing an order and receiving goods is ₹ 500 per order. Its holding cost is ₹ 300 p.a. Economic order quantity for Kwality Stores is 200 sweat-shirts.
Calculate the annual demand of the sweat-shirts. (2)
2. ऐंजल निवेशकों का क्या कार्य होता है ? ऐंजल निवेशकों की किसी एक विशेषता का उल्लेख कीजिए। (2)
What is the job of Angel investors? State any one feature of Angel investors. (2)
3. 'व्यक्तिगत विक्रय' का क्या अर्थ है ? एक विक्रेता की किन्हीं दो भूमिकाओं का उल्लेख कीजिए। (2)
What is meant by 'Personal Selling'? State any two roles of a salesperson. (2)
4. एक 'फ्रेन्चाइज़ी समझौते' का अर्थ दीजिए। (2)
Give the meaning of a 'Franchise Agreement'. (2)
5. मूल्य-निर्धारण की 'परिवर्तनशील मूल्य विधि' का अर्थ दीजिए। (2)
Give the meaning of 'Variable Price Method' of pricing. (2)
6. ऊर्जा एवं केटीसी वाईफाई ब्रौडबैंड की सेवा प्रदान करने वाली दो कम्पनियाँ हैं जो अपना परिचालन दक्षिण-पूर्व दिल्ली से कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे की करीबी प्रतिस्पर्धी हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपना मज़बूत उपभोक्ता आधार विकसित किया है। कोविड-19 महामारी के कारण कार्यालयों तथा विद्यालयों ने अपना उपभोक्ता आधार बदल कर ऑन-लाइन कर लिया है। इसी समय एक बहुराष्ट्रीय सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी, स्टोरैक्स बी.बी. ने बाज़ार में प्रवेश किया और बाज़ार में बेहतर कनेक्टिविटी और अत्यधिक कम मूल्य पर अपनी सेवाओं का शुभारंभ किया। स्टोरैक्स बी.बी. कम्पनी द्वारा उत्पन्न ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए दोनों कम्पनियों ऊर्जा एवं केटीसी वाईफाई ने अपने व्यवसाय को समेकित करने का निर्णय लिया।
(अ) ऊर्जा तथा केटीसी वाईफाई द्वारा अपनायी गई उद्यमिता विकास व्यूहरचना की पहचान कीजिए।
(ब) उपर्युक्त भाग (अ) में पहचानी गई विकास व्यूहरचना के प्रकार का उल्लेख कीजिए।
(स) उपर्युक्त भाग (ब) में उल्लेखित विकास व्यूहरचना के प्रकार का लक्ष्य दीजिए। (1/2 + 1/2 + 1 = 2)
Oorja and KTC Wifi are two broadband provider companies operating in South-East Delhi. Both are close competitors and have developed their strong customer base over the years. The COVID-19 pandemic made the offices and schools switch their customer base online. Just then a multinational service provider company, Storex BB, entered the market and launched its services at a much cheaper price with better connectivity. To counter the threat posed by the company Storex BB, both companies Oorja and KTC Wifi decided to consolidate their business.
(a) Identify the enterprise growth strategy adopted by Oorja and KTC Wifi.
(b) State the type of growth strategy identified in part (a) above.
(c) Give the goal of the type of growth strategy as stated in part (b) above. (1/2 + 1/2 + 1 = 2)
खण्ड ख / SECTION B
(Attempt any 4 questions out of 5 questions from this section / इस खण्ड में 5 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।)
7.
(अ) रोकड़ रूपान्तरण चक्र (CCC) का अर्थ दीजिए।
(ब) एक व्यवसाय में रोकड़ रूपान्तरण चक्र (CCC) एवं कार्यशील पूँजी की अपेक्षित मात्रा की आवश्यकता के मध्य सम्बन्ध का उल्लेख कीजिए।
(स) नीचे दिए गए विवरण से ओजस लिमिटेड की सकल कार्यशील पूँजी की गणना कीजिए :
| विवरण |
(₹) |
| i. स्टॉक |
1,00,000 |
| ii. देनदार |
2,50,000 |
| iii. लेनदार |
82,600 |
| iv. रोकड़ |
38,000 |
| v. अल्प-अवधि निवेश |
2,00,000 |
| vi. अल्प-अवधि ऋण |
1,42,000 |
| vii. दीर्घ-अवधि निवेश |
3,00,000 |
| viii. अदत्त व्यय |
50,000 |
(3)
(a) Give the meaning of Cash Conversion Cycle (CCC).
(b) State the relationship between the Cash Conversion Cycle (CCC) and the quantum of working capital required by a business.
(c) Calculate the Gross working capital for Ojas Ltd. from the details given below:
| Details |
Amount (₹) |
| i. Stock |
1,00,000 |
| ii. Debtors |
2,50,000 |
| iii. Creditors |
82,600 |
| iv. Cash |
38,000 |
| v. Short-term Investments |
2,00,000 |
| vi. Short-term Loan |
1,42,000 |
| vii. Long-term Investments |
3,00,000 |
| viii. Outstanding expenses |
50,000 |
(3)
8. नीचे दिए गए विवरण से वर्ष 2020-2021 के लिए नीरजा इंटरनेशनल की समता पर प्रत्याय (ROE) की गणना कीजिए :
| विवरण |
राशि (₹) |
| i. निवेश |
10,00,000 |
| ii. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 12% ऋण |
2,00,000 |
| iii. 8% ऋणपत्र |
2,00,000 |
| iv. प्रति माह स्थायी व्यय : |
|
| - वेतन |
1,50,000 |
| - किराया |
50,000 |
| - बिजली और उपयोगिताएँ |
10,000 |
| v. मूल्यह्रास |
35,000 |
| vi. कर दर |
30% |
मासिक विक्रय आगम ₹ 10,00,000 थी तथा बेचे गए माल की लागत ₹ 4,00,000 थी। (3)
Calculate the Return on Equity (ROE) for Neerja International, for the year 2020-2021 from the details given below :
| Details |
Amount (₹) |
| i. Investments |
10,00,000 |
| ii. 12% Loan from State Bank of India |
2,00,000 |
| iii. 8% Debentures |
2,00,000 |
| iv. Fixed expenses per month : |
|
| - Salary |
1,50,000 |
| - Rent |
50,000 |
| - Electricity & Utilities |
10,000 |
| v. Depreciation |
35,000 |
| vi. Tax Rate |
30% |
Monthly Sales revenue was ₹ 10,00,000 and Cost of goods sold was ₹ 4,00,000. (3)
9. एक ब्राण्ड के तीन घटकों को समझाइए। (3)
Explain the three components of a Brand. (3)
10. 'विलय' एवं 'अधिग्रहण' के कारण के रूप में 'तालमेल' को समझाइए। (3)
Explain 'Synergy' as a reason for 'Mergers' and 'Acquisitions'. (3)
11. रुपाली एक ऐसा उद्यम प्रारंभ करने के लिए अभिप्रेरित है जो चॉकलेट्स और शुगर क्रेविंग्स के स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों का उत्पादन करेगा। लोगों की स्वाद-प्राथमिकताओं एवं सुगंध (फ्लेवर) के संभावित विकल्पों को जानने के लिए उसने एक ऑन-लाइन सर्वेक्षण किया। एकत्रित की गई सूचना के आधार पर उसने बाज़ार का विश्लेषण किया और नारियल, गुड़ एवं तिल से बनी हुई चॉकलेट्स को 'कोको डेमीरेरा' के ब्राण्ड नाम से बाज़ार में उतारने का निर्णय लिया। उसने निर्णय लिया कि आरंभ में वह चॉकलेट का अपेक्षाकृत मूल्य निम्न स्तर पर निश्चित करेगी और बाद में जब माँग बढ़ने लगेगी तो वह मूल्य को संशोधित करेगी।
(अ) रुपाली द्वारा अपनी चॉकलेट्स के लिए प्रयुक्त मूल्य निर्धारण व्यूहरचना की पहचान कीजिए।
(ब) रुपाली द्वारा चुनी गई मूल्य निर्धारण व्यूहरचना के विपणन उद्देश्य का उल्लेख कीजिए।
(स) उपर्युक्त भाग (अ) में पहचानी गई फर्म की मूल्य निर्धारण व्यूहरचना के किन्हीं दो लाभों का उल्लेख कीजिए। (3)
Rupali intends to start an enterprise that will produce healthy alternatives for chocolates and sugar cravings. In order to assess the taste preferences of people and possible options for flavours she conducted an online survey. Based on the information collected she analysed the market and decided to launch coconut, jaggery and sesame based chocolates under the brand name 'Coco Demerara'. She decided to fix the price of chocolates at a relatively lower level in the beginning and later on as the demand picks up she may revise the price.
(a) Identify the pricing strategy used by Rupali for her chocolates.
(b) State the marketing objective of the pricing strategy opted by Rupali.
(c) Mention any two advantages of the pricing strategy to the firm, identified in part (a) above. (3)
खण्ड ग / SECTION C
(Attempt any 3 questions out of 4 questions from this section / इस खण्ड में 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।)
12. 'उद्यम पूँजी' का क्या अर्थ है ? उद्यम पूँजी वित्त की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (5)
What is meant by 'Venture Capital'? State any four features of venture capital finance. (5)
13. 'वितरण श्रृंखला (माध्यम)' का अर्थ दीजिए। वितरित किए जाने वाले उत्पाद की प्रकृति एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध में वितरण श्रृंखला (माध्यम) को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार घटकों को समझाइए। (5)
Give the meaning of 'channel of distribution'. Explain any four factors affecting channels of distribution with relation to the nature and quality of the product being distributed. (5)
14. 'कपूर मेरीटाइम लिमिटेड' ताज़े फलों एवं खाद्य सब्ज़ियों से निर्मित एवं स्वाभाविक रूप से सुगंधित आइस-क्रीम्स में एक प्रसिद्ध नाम है। कम्पनी का महाराष्ट्र एवं गोवा में अधिक नाम है। इसकी आइस-क्रीम्स 'सत्विका' ब्राण्ड नाम के अन्तर्गत बेची जाती हैं। महाराष्ट्र में कम्पनी ने मज़बूती से पैर जमाए हुए हैं लेकिन गोवा के बाज़ार में यह सफलता के लिए संघर्ष कर रही है। इसका कारण बाज़ार में 'पेस्टल आइस-क्रीम्स लिमिटेड' द्वारा एक सफल स्थानीय ब्राण्ड की उपस्थिति है। 'पेस्टल आइस-क्रीम्स लिमिटेड' स्थानीय प्राथमिकता दी जाने वाली स्वाभाविक सुगंधित आइस-क्रीम्स बेचती है।
'कपूर मेरीटाइम लिमिटेड' ने अपने तरीके से बातचीत करने की चेष्टा की लेकिन 'पेस्टल आइस-क्रीम्स लिमिटेड' की ख्याति के कारण वह अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकी। निराश, 'कपूर मेरीटाइम लिमिटेड' ने 'पेस्टल आइस-क्रीम्स लिमिटेड' के प्रबन्धन पर अपना नियन्त्रण बढ़ाने के लिए उसके अंशों को खरीदना आरंभ कर दिया।
(अ) गोवा के बाज़ार में विकास व्यूहरचना के रूप में 'कपूर मेरीटाइम लिमिटेड' द्वारा अपनाए गए अपने व्यवसाय संयोजन के प्रकार को पहचानिए एवं समझाइए।
(ब) 'कपूर मेरीटाइम लिमिटेड' द्वारा डिज़ाइन की गई अपनी व्यूहरचना को अपनाने पर उसे प्राप्त होने वाले किन्हीं दो लाभों को समझाइए। (5)
'Kapoor Merrytime Ltd.' is a renowned name in naturally flavoured ice-creams made from fresh fruits and edible vegetables. The company has its presence in Maharashtra and Goa. Its ice-creams sell under the brand name 'Satvika'. The company has a strong foothold in Maharashtra but is struggling for success in the Goa market. The reason is the presence of a successful local brand by 'Pastle Ice-creams Ltd.' in the market. 'Pastle Ice-creams Ltd.' is selling natural ice-creams with locally preferred flavours.
'Kapoor Merrytime Ltd.' tried to negotiate its way but because of the goodwill of 'Pastle Ice-creams Ltd.', it could not succeed in its efforts. Frustrated, 'Kapoor Merrytime Ltd.' started buying the shares of 'Pastle Ice-creams Ltd.' to gain control over the management of 'Pastle Ice-creams Ltd.'
(a) Identify and explain the type of business combination adopted by 'Kapoor Merrytime Ltd.' as its growth strategy in the Goa market.
(b) Explain any two advantages which 'Kapoor Merrytime Ltd.' would have by adopting its designed strategy. (5)
15. 'प्रताप फर्नीचर्स लिमिटेड' मोल्डिड फर्नीचर बनाने में बाज़ार में अग्रणी है। अब, वह एक नई उत्पाद-पंक्ति में प्रवेश करने की योजना बना रही है और वह है लकड़ी एवं बाँस से बना फर्नीचर।
उत्पादन आरंभ करने के लिए उसे नई मशीनें, कुशल श्रमिक एवं साथ ही अच्छी गुणवत्ता की लकड़ी चाहिए। इन सबके लिए उसे ₹ 2 करोड़ की आवश्यकता है। 'प्रताप फर्नीचर्स लिमिटेड' विवरणिका निर्गमित करके कोष एकत्रित करना चाहती है। लेकिन इसके निदेशक मंडल ने विवरणिका के माध्यम से अंश निर्गमित करने से पूर्व, विद्यमान अंशधारियों को सम्मान देने के लिए, आनुपातिक आधार पर उन्हें अंश निर्गमित करने का निर्णय लिया।
(अ) उस पूँजी बाज़ार के प्रकार की पहचान कीजिए एवं उसे समझाइए जिसके द्वारा 'प्रताप फर्नीचर्स लिमिटेड' कोषों को एकत्रित करना चाहती है।
(ब) उपर्युक्त स्थिति में चर्चित कोषों को एकत्रित करने की दो विधियों को समझाइए।
(स) जब अंशों को विवरणिका के माध्यम से निर्गमित किया जाता है, तो निवेशकों को क्या प्रतिफल मिलता है ? (5)
'Pratap Furnitures Ltd.' is the market leader in moulded furniture. Now, it is planning to enter into a new product line, that is, furniture made of wood and bamboo.To start production it needs new machines and skilled labour along with good quality wood. For all this it needs ₹ 2 crore. 'Pratap Furnitures Ltd.' is planning to raise funds by issue of prospectus. But its Board of Directors decided to honour the existing shareholders by offering them the shares on pro-rata basis, before going for issue through prospectus.
(a) Identify and explain the type of capital market from which 'Pratap Furnitures Ltd.' is going to raise funds.
(b) Explain the two methods of raising funds discussed in the above case.
(c) What reward do the investors get when shares are issued through prospectus ? (5)