Page 1
Series QQARR/1
रोल नं. / Roll No.
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 31/1/1
-
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 11 हैं ।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 15 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
-
Please check that this question paper contains 11 printed pages.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 15 questions.
-
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
विज्ञान / SCIENCE
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक: 40 / Maximum Marks: 40
Page 2
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख़्ती से पालन कीजिए :
-
इस प्रश्न-पत्र में कुल 15 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
-
यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित किया गया है— क, ख एवं ग ।
-
खण्ड क - प्रश्न संख्या 1 से 7 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
-
खण्ड ख - प्रश्न संख्या 8 से 13 भी लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
-
खण्ड ग - प्रश्न संख्या 14 और 15 प्रकरण-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
-
कुछ प्रश्नों में आंतरिक चयन प्रदान किया गया है । इस प्रकार के प्रश्नों में केवल एक ही विकल्प का उत्तर दीजिए ।
खण्ड क
1.
(क) नीचे दिए गए कार्बन के यौगिकों के आण्विक सूत्र लिखिए :
(i) मेथेन
(ii) प्रोपेन
(ख) कार्बन के यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं। क्यों ? [2]
2.
दो तत्त्वों $X$ और $Y$ के परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन तीन कोशों में विभाजित हैं तथा इनके बाह्यतम कोश में क्रमशः 1 और 7 इलेक्ट्रॉन हैं । [2]
(क) इन तत्त्वों की आधुनिक आवर्त सारणी में समूह संख्या लिखिए ।
(ख) $X$ और $Y$ के संयोग से बनने वाले यौगिक का आण्विक सूत्र लिखिए ।
(ग) इन दोनों तत्त्वों में से कौन-सा विद्युत-धनात्मक है ?
3.(क) नीचे दिए गए पुष्पों में से किसमें स्वपरागण की संभावना उच्चतर है ?
सरसों, पपीता, तरबूज, गुड़हल
(ख) उभयलिंगी पुष्प के दो जननांगों की सूची बनाइए । [2]
4.
दो बहुकोशिक जीवों - स्पाइरोगायरा और प्लेनेरिया में से कौन पुनर्जनन (पुनरुद्भवन) द्वारा जनन करता है और क्यों ? किसी एक अन्य ऐसे जीव का उदाहरण दीजिए जो इसी प्रक्रिया द्वारा जनन कर सकता है । [2]
Page 3
General Instructions:
Read the following instructions very carefully and strictly follow them :
-
This question paper comprises 15 questions. All questions are compulsory.
-
This question paper is divided into three sections - A, B and C.
-
Section A - Questions No. 1 to 7 are short answer type questions. Each question carries 2 marks.
-
Section B - Questions No. 8 to 13 are also short answer type questions. Each question carries 3 marks.
-
Section C - Questions No. 14 and 15 are case-based questions. Each question carries 4 marks.
-
Internal choices have been provided in some questions. Only one of the alternatives has to be attempted.
SECTION A
1.
(a) Write the molecular formula of the following carbon compounds:
(i) Methane
(ii) Propane
(b) Carbon compounds have low melting and boiling points. Why? [2]
2.
The electrons in the atoms of two elements X and Y are distributed in three shells having 1 and 7 electrons respectively in their outermost shells. [2]
(a) Write the group numbers of these elements in the Modern Periodic Table.
(b) Write the molecular formula of the compound formed when X and Y combine with each other.
(c) Which of the two is electropositive ?
3.(a) Which of the following flowers will have higher possibility of self-pollination?
Mustard, Papaya, Watermelon, Hibiscus
(b) List the two reproductive parts of a bisexual flower. [2]
4.
Which one of the two multicellular organisms - Spirogyra and Planaria reproduces by regeneration and why? Give an example of any other organism which can also reproduce by the same process. [2]
Page 4
5.
(क) विभिन्नता किसे कहते हैं ? उन दो प्रमुख कारणों की सूची बनाइए जिनके कारण किसी समष्टि में विभिन्नता उत्पन्न होती है । [2]
अथवा
(ख)
(i) बैंगनी पुष्पों वाले पौधों और श्वेत पुष्पों वाले पौधों के मध्य संकरण द्वारा उत्पन्न F_1$ संतति के पौधों के लक्षणों का उल्लेख कीजिए ।
(ii) यदि F_1 संतति के पौधों का स्वपरागण कराया जाए, तो F_2 संतति के पौधों में क्या प्रेक्षण होंगे ?
(iii) यदि F_2 संतति में 100 पौधे प्राप्त होते हैं, तो उनमें से कितने पौधे अप्रभावी लक्षण दर्शाएँगे ? [2]
6. (क)
(i) उस नियम का नाम और वह नियम लिखिए जो किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत् किसी धारावाही सीधे चालक पर लगने वाले बल की दिशा निर्धारित करता है ।
(ii) कोई ऐल्फा कण किसी चुम्बकीय क्षेत्र में गुज़रते समय उत्तर दिशा में प्रक्षिप्त हो जाता है। यदि इसी चुम्बकीय क्षेत्र में कोई इलेक्ट्रॉन गुज़रता है, तो वह किस दिशा में प्रक्षिप्त होगा ? [2]
अथवा
(ख)
(i) परिनालिका किसे कहते हैं ?
(ii) किसी परिनालिका जिससे कोई स्थायी धारा प्रवाहित हो रही है, के चुम्बकीय क्षेत्र की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न खींचिए । [2]
7.
(क) ओज़ोन क्या है ? पृथ्वी के वायुमण्डल के उच्चतर स्तरों पर यह किस प्रकार निर्मित होती है ? ओज़ोन हमारे पारितंत्र को किस प्रकार प्रभावित करती है ? [2]
अथवा
(ख)
(i) दो मानव-निर्मित पारितंत्रों की सूची बनाइए । [1]
(ii) "हम किसी तालाब की सफाई उस ढंग से नहीं करते हैं जिस ढंग से हम अपनी जलजीवशाला की सफाई करते हैं।" इस कथन की कारण सहित पुष्टि कीजिए । [1]
Page 5
5.(a) What is variation? List two main reasons that may lead to variation in a population. [2]
OR
(b)
(i) In a cross between violet flowered plants and white flowered plants, state the characteristics of the plants obtained in the $F_1$ progeny.
(ii) If the plants of F_1 progeny are self-pollinated, then what would be observed in the plants of F_2 progeny?
(iii) If 100 plants are produced in $F_2$ progeny, then how many plants will show the recessive trait ? [2]
6.
(a)(i) Name and state the rule to determine the direction of force experienced by a current carrying straight conductor placed in a uniform magnetic field which is perpendicular to it.
(ii) An alpha particle while passing through a magnetic field gets projected towards north. In which direction will an electron project when it passes through the same magnetic field? [2]
OR
(b)
(i) What is a solenoid ?
(ii) Draw the pattern of magnetic field lines of the magnetic field produced by a solenoid through which a steady current flows. [2]
7.
(a) What is ozone? How is it formed in the upper layers of the Earth's atmosphere? How does ozone affect our ecosystem? [2]
OR
(b)
(i) List two human-made ecosystems. [1]
(ii) "We do not clean a pond in the same manner as we do in an aquarium." Give reason to justify this statement. [1]
Page 6
खण्ड ख
8.
(क) आधुनिक आवर्त सारणी में किसी तत्त्व की परमाणु संख्या को तत्त्वों के वर्गीकरण के आधार के रूप में अपनाने के दो लाभों की सूची बनाइए ।
(ख) तत्त्वों X (परमाणु संख्या 13) और Y (परमाणु संख्या 20) के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए । [3]
9.
(क) उस संतृप्त हाइड्रोकॉर्बन, जिसके अणु में चार कार्बन परमाणु हैं, की संभावित दो विभिन्न संरचनाएँ खींचिए । समान आण्विक सूत्र के इस हाइड्रोकार्बन की दो संरचनाओं को क्या कहते हैं ? इस यौगिक का सामान्य नाम और आण्विक सूत्र लिखिए । इस यौगिक के ऐल्काइन का आण्विक सूत्र लिखिए । [3]
अथवा
(ख)
(i) बेन्ज़ीन का आण्विक सूत्र लिखिए और इसकी संरचना खींचिए ।
(ii) बेन्ज़ीन के अणु में उपस्थित एकल सहसंयोजी आबन्धों और द्वि सहसंयोजी आबन्धों की संख्या लिखिए ।
(iii) किन यौगिकों को ऐल्काइन कहते हैं ? [3]
10.
(क) मानव नर जनन तंत्र के नीचे दिए गए प्रत्येक अंग का एक-एक कार्य लिखिए :
(i) वृषण
(ii) वृषण कोश
(iii) शुक्रवाहिनी
(iv) प्रॉस्टेट ग्रंथि
(ख) उस जनन-कोशिका के प्रकार का नाम लिखिए (i) जो गतिशील होती है तथा (ii) जिसमें भोजन का भंडार संचित होता है । [3]
11.(क) तीन प्रतिरोधक R_1, R_2 और R_3 पार्श्व में संयोजित हैं और यह संयोजन एक बैटरी, एक ऐमीटर, एक वोल्टमीटर तथा एक कुंजी से जुड़ा है। इन परिपथ अवयवों की व्यवस्था को दर्शाने के लिए उपयुक्त परिपथ आरेख खींचिए और विद्युत् धारा के प्रवाह की दिशा को दर्शाइए ।
(ख) नीचे दिए गए नेटवर्क का तुल्य प्रतिरोध परिकलित कीजिए : [3]
(चित्र वर्णन: A से B के बीच एक परिपथ है जिसमें R_1 = 5~\Omega, parallel में R_2 = 10~\Omega एवं R_3 = 10~\Omega (बिंदु C और D के बीच), और श्रेणीबद्ध R_4 = 5~\Omega जुड़ा है।)
Page 7
SECTION B
8. (a) List two advantages of adopting the atomic number of an element as the basis of classification of elements in the Modern Periodic Table.
(b) Write the electronic configurations of the elements X (atomic number 13) and Y (atomic number 20). [3]
9.
(a) Draw two different possible structures of a saturated hydrocarbon having four carbon atoms in its molecule. What are these two structures of the hydrocarbon having same molecular formula called? Write the molecular formula and the common name of this compound. Also write the molecular formula of its alkyne. [3]
OR
(b)
(i) Write the molecular formula of benzene and draw its structure.
(ii) Write the number of single and double covalent bonds present in a molecule of benzene.
(iii) Which compounds are called alkynes ? [3]
10.
(a) Mention one function each of the following organs in human male reproductive system:
(i) Testis
(ii) Scrotum
(iii) Vas deferens
(iv) Prostate gland
(b) Name the type of germ cell which (i) is motile, and (ii) stores food. [3]
11.
(a) Three resistors R_1, R_2 and R_3 are connected in parallel and the combination is connected to a battery, an ammeter, a voltmeter and a key. Draw suitable circuit diagram to show the arrangement of these circuit components along with the direction of current flowing.
(b) Calculate the equivalent resistance of the following network: [3]
(Diagram details: Resistors R_1 = 5~\Omega, $R_2 = 10~\Omega (parallel with R_3 = 10~\Omega between points C and D), and R_4 = 5~\Omega connected in series between terminals A and B.)
Page 8
12. (क)
(i) विद्युत् शक्ति की परिभाषा दीजिए और इसका SI मात्रक लिखिए
(ii) 100 W, 220 V और 60 W, 220 V अनुमतांक के दो बल्ब 220 V के किसी विद्युत् मेन्स से पार्श्व में संयोजित हैं। बल्बों द्वारा मेन्स से ली गई विद्युत धारा ज्ञात कीजिए । [2]
अथवा
(ख)
(i) जूल का तापन नियम लिखिए । इसे गणितीय रूप में उस परिस्थिति में व्यक्त कीजिए जिसमें प्रतिरोध $R$ की कोई युक्ति किसी $V$ वोल्टता के स्रोत से संयोजित है तथा उससे समय के लिए धारा $I$ प्रवाहित होती है ।
(ii) कोई प्रतिरोधक जिसका प्रतिरोध 5 Omegaहै, 6 वोल्ट की किसी बैटरी के सिरों से संयोजित है । 10 सेकण्ड में ऊष्मा के रूप में क्षयित ऊर्जा परिकलित कीजिए । [3]
13.
(क) जीवों के उस समूह का नाम लिखिए जिनसे सभी आहार श्रृंखलाओं का पहला पोषी स्तर बनता है । इन्हें यह नाम क्यों दिया गया है ?
(ख) मानव जैव-आवर्धन से सबसे अधिक दुष्प्रभावित क्यों होते हैं ?
(ग) किसी प्राकृतिक पारितंत्र से अपमार्जकों (अपघटकों) की अनुपस्थिति का एक दुष्परिणाम लिखिए । [3]
खण्ड ग
इस खण्ड में 2 प्रकरण-आधारित प्रश्न (14 और 15) हैं। प्रत्येक प्रकरण में 3 उप-भाग (क), (ख) और (ग) हैं। भाग (क) और (ख) अनिवार्य हैं। भाग (ग) में आंतरिक चयन प्रदान किया गया है ।
14.
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा किसी व्यष्टि का लिंग निर्धारित होता है, लिंग-निर्धारण कहते हैं । मानवों में किसी नवजात का लिंग-निर्धारण आनुवंशिक आधार पर किया जाता है, जबकि कुछ अन्य में ऐसा नहीं होता है । मानवों में 46 (23 जोड़े) गुणसूत्र होते हैं । इनमें से 44 (22 जोड़े) गुणसूत्र शारीरिक लक्षणों को नियंत्रित करते हैं तथा दो (एक जोड़ा) गुणसूत्र को लिंग गुणसूत्र कहते हैं । लिंग गुणसूत्र दो प्रकार के होते हैं - X गुणसूत्र और Y गुणसूत्र । निषेचन के समय नवजात शिशु का लिंग निर्धारण इस तथ्य पर निर्भर करता है कि नर युग्मक का कौन-सा प्रकार मादा युग्मक के साथ संलयन करता है ।
(क) मानवों में लिंग गुणसूत्रों का जोड़ा, प्रकार और साइज़ के पदों में, परिपूर्ण जोड़ा क्यों नहीं होता है ?
(ख) नर और मादा में से किसमें लिंग गुणसूत्रों का जोड़ा परिपूर्ण होता है ? परिपूर्ण जोड़े की स्थिति में, क्या सभी उत्पन्न होने वाले युग्मक एक ही प्रकार के होंगे अथवा भिन्न प्रकार के होंगे ? [1]
Page 9
12.
(a) (i) Define Electric Power and write its SI unit.
(ii) Two bulbs rated 100 W, 220 V and 60 W, 220 V are connected in parallel to an electric mains of 220 V. Find the current drawn by the bulbs from the mains. [2]
OR
(b)
(i) State Joule's law of heating. Express it mathematically when an appliance of resistance R is connected to a source of voltage V and the current I flows through the appliance for a time t.
(ii) A 5 Omega resistor is connected across a battery of 6 volts. Calculate the energy that dissipates as heat in 10 s. [3]
13.
(a) Name the group of organisms which form in the first trophic level of all food chains. Why are they called so?
(b) Why are the human beings most adversely affected by bio-magnification?
(c) State one ill-effect of the absence of decomposers from a natural ecosystem. [3]
SECTION C
This section has 2 case-based questions (14 and 15). Each case is followed by 3 sub-questions (a), (b) and (c). Parts (a) and (b) are compulsory. However, an internal choice has been provided in Part (c).
14.
The mechanism by which the sex of an individual is determined is called sex-determination. In human beings, sex of a newborn is genetically determined, whereas in some others it is not. There are 46 (23 pairs) chromosomes in human beings. Out of these, 44 (22 pairs) control the body characters and 2 (one pair) are known as sex chromosomes. The sex chromosomes are of two types X chromosome and Y chromosome. At the time of fertilisation, depending upon which type of male gamete fuses with the female gamete, the sex of the newborn child is decided.
(a) Why is a pair of sex chromosomes in human beings called mismatched pair in terms of type and size ?
(b) Out of male or female, which of them has a perfect pair of sex chromosomes ? In case of a perfect pair, will the gametes produced be of the same kind or of a different kind? [1]
Page 10
(ग)
(i) उन दो जीवों के नाम लिखिए जिनका लिंग निर्धारण आनुवंशिक आधार पर नहीं होता । इनके लिंग निर्धारण की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए । [1+1]
अथवा
(ii) केवल प्रवाह आरेख की सहायता से, यह दर्शाइए कि मानवों में आनुवंशिक रूप से लिंग निर्धारण किस प्रकार होता है । [1+1]
15.
कोई छात्रा किसी चिपचिपे पदार्थ का उपयोग करके ड्राइंग बोर्ड पर एक सफेद कागज़ की शीट लगाती है । वह इसके बीचों-बीच एक छड़ चुम्बक रखती है तथा इस छड़ चुम्बक के चारों ओर, नमक-छितरावक का उपयोग करके, एकसमान रूप से कुछ लौह-चूर्ण छितराती है । बोर्ड को धीरे-धीरे थपथपाने पर वह यह प्रेक्षण करती है कि लौह-चूर्ण स्वयं ही एक विशेष पैटर्न में व्यवस्थित हो गया है।
(क) लौह-चूर्ण के इस पैटर्न को दर्शाने के लिए आरेख खींचिए । [1]
(ख) किसी छड़ चुम्बक की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का चित्रण कीजिए । इस पर छड़ चुम्बक के ध्रुवों और चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा दर्शाइए । [1]
(ग)
(i) किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्षेत्र रेखाओं का उपयोग करके किस प्रकार ज्ञात की जाती है ? दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे का प्रतिच्छेदन क्यों नहीं करती हैं ? [2]
अथवा
(ii) छोटी दिक्सूची का उपयोग करके किसी छड़ चुम्बक की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ कैसे खींची जाती हैं ? चुम्बक के दोनों ओर एक-एक चुम्बकीय क्षेत्र रेखा खींचिए । [2]
Page 11
(c)
(i) Name two animals whose sex is not genetically determined. Explain the process of their sex determination. [1+1]
OR
(ii) With the help of a flowchart only, show how sex is genetically determined in human beings. [1+1]
15.
A student fixes a sheet of white paper on a drawing board using some adhesive materials. She places a bar magnet in the centre of it and sprinkles some iron filings uniformly around the bar magnet using a salt-sprinkler. On tapping the board gently, she observes that the iron filings have arranged themselves in a particular pattern.
(a) Draw a diagram to show this pattern of iron filings. [1]
(b) Draw the magnetic field lines of a bar magnet showing the poles of the bar magnet as well as the direction of the magnetic field lines. [1]
(c)
(i) How is the direction of magnetic field at a point determined using the field lines ? Why do two magnetic field lines not cross each other? [2]
OR
(ii) How are the magnetic field lines of a bar magnet drawn using a small compass needle? Draw one magnetic field line each on both sides of the magnet. [2]