Previous Year Question Paper-Cbse 10th Home science exam paper , class 10th CBSE Exam Paper PDF Free Download
Previous Year Question Paper-Cbse 10th Home science exam paper , class 10th CBSE Exam Paper PDF Free Download
Home science Previous year question paper
CBSE Class 10th Home science
CBSE previous year question paper pdf download
Previous Year Question Papers, Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE Home Science exam,
Series AQ@QA
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 37
रोल नं. / Roll No.
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं। • परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें। • Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. • प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें। • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 13 प्रश्न हैं। • Please check that this question paper contains 13 questions. • कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें। • Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it. • इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे। • 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
गृह विज्ञान / HOME SCIENCE
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 35 / Maximum Marks: 35
सामान्य निर्देश / General Instructions:
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। / All questions are compulsory. (ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल 13 प्रश्न हैं। / There are total 13 questions. (iii) प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित किया गया है- क, ख और ग । / The question paper is divided into three sections – A, B and C. (iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 7 हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। / Section A has question numbers 1 to 7 of 2 marks each. (v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 8 से 10 हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। / Section B has question numbers 8 to 10 of 3 marks each. (vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 11 से 13 हैं, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। / Section C has question numbers 11 to 13 of 4 marks each. (vii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। / There are internal choices in some questions.
खण्ड क / SECTION A
1. दो तरीकों को सूचीबद्ध कीजिए जिनके द्वारा एक कपड़ा व्यापारी उपभोक्ताओं को धोखा दे सकता है। List down two ways in which a cloth merchant may cheat consumers. (2)
2.
(a) What is the full form of FSSAI? (b) Write two important functions of FSSAI. (1+1=2)
अथवा / OR
मिलावट किसे कहते हैं ? दूध में मिलाए जाने वाले किन्हीं दो मिलावटी पदार्थों के नाम लिखिए। (2)
What is adulteration? Name any two adulterants added in milk. (2)
3. एक कम कीमत वाले आहार की योजना बनाने के लिए कोई दो तरीके सुझाइए। (2)
Suggest any two ways to plan a low cost meal. (2)
अथवा / OR
वृद्धों के लिए आहार की योजना बनाते समय आपको किन दो बातों का ध्यान रखना चाहिए ? (2)
Which two points should you keep in mind while planning meals for the elderly? (2)
4. कपड़ों की परिसज्जा में कड़क करने वाले पदार्थों की क्या भूमिका है ? निम्नलिखित में प्रत्येक के लिए एक उपयुक्त कड़क करने वाले पदार्थ का नाम लिखिए : (क) सूती कपड़े (ख) रेशमी कपड़े (1+1=2)
What is the role of stiffening agents in finishing of clothes? Name one stiffening agent suitable for each of the following: (a) Cotton clothes (b) Silk clothes (1+1=2)
5. आहार आयोजन के दो लाभ लिखिए। (2)
Write two advantages of meal planning. (2)
6. निम्नलिखित के लिए कारण बताइए : (क) अच्छी भोजन योजना में बचे हुए खाने का प्रयोग होता है। (ख) चनों को पकाने से पहले रात को भिगोना चाहिए। (1+1=2)
Give reason for the following: (a) Good meal planning utilizes left-over foods. (b) Chanas (Gram) should be soaked overnight before cooking. (1+1=2)
7. डिटर्जेंट (अपमार्जक) की तुलना में साबुन के दो लाभ लिखिए। (2)
Write two advantages which soaps have over detergents. (2)
खण्ड ख / SECTION B
8. भोजन की योजना परिवार के सदस्यों की आयु, व्यवसाय तथा उनके लिंग से प्रभावित होती है। उचित उदाहरण देते हुए समझाइए। (3)
Meal planning is affected by age, occupation and sex of the family members. Explain, giving suitable examples. (3)
9. रमा को घर पर अपनी रेशमी साड़ी धोने का उचित तरीका सुझाइए। साड़ी का संग्रह करते समय उसे कौन-सी चार सावधानियाँ ध्यान में रखनी चाहिए ? (3)
Suggest to Rama a suitable method of washing her silk saree at home. Which four precautions should she keep in mind while storing the saree ? (3)
अथवा / OR
आपकी माँ अपनी सूती साड़ी को माँड लगाना चाहती हैं। उन्हें माँड बनाने की विधि तथा उसे लगाने का तरीका समझाइए। (3)
Your mother wants to starch her cotton saree. Explain to her a method of preparing starch and how it is to be applied. (3)
10. उपभोक्ता के रूप में, आपके समक्ष अनेक समस्याएँ आई होंगी। किन्हीं तीन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (3)
As a consumer, you may have encountered many problems. Discuss any three problems in detail. (3)
खण्ड ग / SECTION C
11. आपने जब अपनी अलमारी से पहनने के लिए एक सफेद सूती कमीज़ निकाली तो उस पर दाग पाया। (क) आप इस दाग की पहचान कैसे करेंगे ? (ख) दागों को उनके मूल स्रोत के आधार पर वर्गीकृत कीजिए। ($1\frac{1}{2}+2\frac{1}{2}=4$)
You took out a white cotton shirt from your cupboard to wear and found a stain on it. (a) How would you identify this stain ? (b) Classify the stains on the basis of their origin. ($1\frac{1}{2}+2\frac{1}{2}=4$)
12. मूल भोजन समूहों की सूची बनाइए। किन्हीं तीन भोजन समूहों में प्रत्येक में उपस्थित एक मुख्य पोषक तत्त्व का नाम भी लिखिए। (4)
Make a list of basic food groups. Also write one major nutrient each present in any three food groups. (4)
अथवा / OR
संतुलित आहार क्या होता है ? अपनी माँ को छह सुझाव दीजिए जिनके द्वारा वह विभिन्न भोजन समूहों का प्रयोग करते हुए परिवार के लिए संतुलित आहार का प्रयोजन कर सके। (4)
What is balanced diet? Give six tips to your mother about how she can use different food groups while planning balanced meals for the family. (4)
13. आपने अपने छोटे भाई को बाज़ार से हल्दी पाउडर लाने के लिए कहा। उसके द्वारा लाए गए हल्दी पाउडर का रंग अत्यधिक चमकीला था। (क) उस मिलावटी रंग की पहचान कीजिए जो हल्दी पाउडर में मिला हो सकता है। (ख) बताइए कि मिलावटी हल्दी पाउडर का सेवन करने से स्वास्थ्य पर कौन-से दो दुष्प्रभाव होंगे। (ग) ऐसे दो तरीके सुझाइए जिनसे आप बाज़ार से मिलावटी खाद्य पदार्थों को खरीदने से बच सकते हैं। (1+1+2=4)
You asked your younger brother to bring turmeric powder from the market. The turmeric powder which he brought was extra bright in colour. (a) Identify the adulterant colour which may be present in turmeric powder. (b) State two ill effects on health by consuming this adulterated turmeric powder. (c) Suggest two ways by which you can avoid buying adulterated food from the market. (1+1+2=4)