10th Exam Previous Year Question Papers
Previous Year Question Paper-Cbse 10th HINDI A exam paper , class 10th CBSE Exam Paper PDF Free Download
Previous Year Question Paper-Cbse 10th HINDI A exam paper , class 10th CBSE Exam Paper PDF Free Download
All Sets HINDI A
CBSE class 10th HIndi A all sets PDF download
Previous Year Question Papers, Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE Hindi A exam,
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
नोट
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 4 हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 7 प्रश्न हैं।
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
निर्धारित समय : 2 घण्टे
अधिकतम अंक : 40
हिन्दी (अ) / HINDI (A)
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 07 प्रश्न हैं।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं- खण्ड क और खण्ड ख। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
(iii) लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
(iv) खण्ड क में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(v) खण्ड ख में कुल 4 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के साथ विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खण्ड क
(पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक)
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए :
(क) 'मानवीय करुणा की दिव्य चमक' पाठ के शीर्षक की सार्थकता तर्क सहित सिद्ध कीजिए।
(ख) फ़ादर कामिल बुल्के जैसे संन्यासी भी किस बात पर झुंझला जाया करते थे और क्यों ? 'मानवीय करुणा की दिव्य चमक' पाठ के आधार पर लिखिए।
(ग) 'लखनवी अंदाज़' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक ने सेकंड क्लास का टिकट क्यों खरीदा।
(घ) यदि लेखक ने खीरा खा लिया होता तो क्या नवाब साहब भी खीरा खा लेते ? 'लखनवी अंदाज़' पाठ के आधार पर तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए :
(क) यदि 'उत्साह' कविता को कोई अन्य शीर्षक देना हो तो आप क्या शीर्षक देना चाहेंगे और क्यों ?
(ख) 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर लिखिए कि 'फागुन' का व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है।
(ग) 'कन्यादान' कविता में 'लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई न देने' की बात क्यों कही गई है ?
(घ) 'कन्यादान' कविता में आई पंक्ति 'लड़की अभी सयानी नहीं थी' का आशय स्पष्ट कीजिए।
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
(क) 'माता का अँचल' पाठ में वर्णित खेल-खिलौनों की दुनिया वर्तमान खिलौनों की दुनिया से बेहतर थी, क्यों ? कारण सहित उत्तर दीजिए।
(ख) 'जॉर्ज पंचम की नाक' पाठ के आधार पर 'नाक' शब्द की प्रतीकात्मकता स्पष्ट करते हुए बताइए कि जॉर्ज पंचम की लाट पर लगाई जाने वाली नाक के समाधान ही मूर्तिकार की परेशानी के कारण कैसे बन गए।
(ग) 'साना-साना हाथ जोड़ि...' पाठ में पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों के किन दुष्प्रभावों का उल्लेख किया गया है ? स्पष्ट कीजिए।
खण्ड ख
(रचनात्मक लेखन)
4. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : (5 अंक)
(क) आत्मनिर्भर भारत
(ख) ऑनलाइन खरीदारी : व्यापार का बदलता स्वरूप
(ग) जैविक (ऑर्गेनिक) खेती : एक कदम प्रकृति की ओर
-
समय की माँग
-
सकारात्मक प्रभाव
-
कठिनाइयाँ, सुझाव
5.
(क) आपका भाई सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय व्यतीत करने लगा है। इसकी हानियों एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए। (5 अंक)
अथवा
(ख) अपने क्षेत्र में एक 'योग प्रशिक्षण केन्द्र' खोले जाने का निवेदन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए। (5 अंक)
6.
(i) (क) हस्तनिर्मित वस्तुओं का निर्माण करने वाले शिल्पकारों की संस्था 'कलाकौशल' के प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) सोलर बल्ब और लाइट बनाने वाली कंपनी 'रोशनी' के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
(ii) (क) अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
(ख) 'ललित कला केन्द्र' कथक और भरतनाट्यम नृत्य कला का प्रशिक्षण प्रारंभ कर रहा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
7.(i) (क) संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक प्रतियोगिता परीक्षा में चयन हो जाने पर बड़ी बहन को लगभग 40 शब्दों में बधाई संदेश लिखिए।
अथवा
(ख) आपके बड़े भाई का चयन विद्यालय की फुटबॉल टीम के कप्तान के रूप में हो गया है। उसके लिए लगभग 40 शब्दों में बधाई संदेश लिखिए।
(ii) (क) राजस्थान निवासी अपने मित्र को 'गणगौर' पर्व के अवसर पर लगभग 40 शब्दों में एक शुभकामना संदेश लिखिए।
अथवा
(ख) 'शिक्षक दिवस' के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के छात्रों को प्राचार्य की ओर से लगभग 40 शब्दों में एक साधुवाद बधाई संदेश लिखिए।