PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER FREE PDF /ZIP DOWNLOAD
SUBJECT : ACCOUNTANCY
Q.P. Code 67/1/1
अनुक्रमांक / Roll No. ___________
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 39 हैं।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
Please check that this question paper contains 39 printed pages.
-
Please check that this question paper contains 34 questions.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
-
लेखाशास्त्र
ACCOUNTANCY
निर्धारित समय : 3 घण्टे | अधिकतम अंक : 80
Time allowed: 3 hours | Maximum Marks: 80
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) यह प्रश्न-पत्र दो भागों में विभाजित है- भाग क तथा भाग ख ।
(iii) भाग क सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है ।
(iv) भाग ख के दो विकल्प हैं। परीक्षार्थियों को केवल एक ही विकल्प के प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं।
विकल्प I : वित्तीय विवरणों का विश्लेषण
विकल्प II : अभिकलित्र लेखांकन
(v) प्रश्न संख्या 1 से 16 (भाग क) तथा प्रश्न संख्या 27 से 30 (भाग ख) बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(vi) प्रश्न संख्या 17 से 20 (भाग क) तथा प्रश्न संख्या 31 और 32 (भाग ख) लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(vii) प्रश्न संख्या 21, 22 (भाग क) तथा प्रश्न संख्या 33 (भाग ख) दीर्घ उत्तरीय प्रकार-I के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(viii) प्रश्न संख्या 23 से 26 (भाग क) तथा प्रश्न संख्या 34 (भाग ख) दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है।
(ix) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है । यद्यपि, प्रत्येक भाग के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them :
(i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory.
(ii) This question paper is divided into two parts - Part A and Part B.
(iii) Part A is compulsory for all candidates.
(iv) Part B has two options. Candidates have to attempt only one of the given options.
Option I: Analysis of Financial Statements
Option II: Computerised Accounting
(v) Questions number 1 to 16 (Part A) and Questions number 27 to 30 (Part B) are multiple choice questions. Each question carries 1 mark.
(vi) Questions number 17 to 20 (Part A) and Questions number 31 and 32 (Part B) are short answer type questions. Each question carries 3 marks.
(vii) Questions number 21, 22 (Part A) and Question number 33 (Part B) are Long answer type-I questions. Each question carries 4 marks.
(viii) Questions number 23 to 26 (Part A) and Question number 34 (Part B) are Long answer type-II questions. Each question carries 6 marks.
(ix) There is no overall choice. However, an internal choice has been provided in few questions in each of the parts.
भाग क / PART A
(साझेदारी फर्मों तथा कम्पनियों के लिए लेखांकन / Accounting for Partnership Firms and Companies)
1. (क) अतुल, बीना तथा सीता एक फर्म में साझेदार थे तथा 8:7:5 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। दामिनी को लाभों में $1/5$ भाग के लिए एक नए साझेदार के रूप में प्रवेश दिया गया, जो उसने पूर्ण रूप से अतुल से अधिग्रहित किया । दामिनी के प्रवेश के बाद नया लाभ-विभाजन अनुपात होगा :
(A) 7:7:5:1
(B) 4:7:5:4
(C) 8:7:5:4
(D) 7:5:8:4
अथवा
(ख) रुशिल एवं अभीर एक फर्म में साझेदार थे तथा 4:3 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । उन्होंने सुनील को फर्म के लाभों में $3/7$ भाग के लिए एक नए साझेदार के रूप में प्रवेश दिया, जिसका $2/7$ भाग उसने रुशिल से तथा $1/7$ भाग अभीर से अधिग्रहित किया । रुशिल, अभीर तथा सुनील का नया लाभ-विभाजन अनुपात होगा :
(A) 4:3:3
(B) 2:1:3
(C) 2:2:3
(D) 4:3:1
1. (a) Atul, Beena and Sita were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 8:7:5. Damini was admitted as a new partner for $1/5^{th}$ share in the profits which she acquired entirely from Atul. The new profit sharing ratio after Damini's admission will be:
(A) 7:7:5:1
(B) 4:7:5:4
(C) 8:7:5:4
(D) 7:5:8:4 OR
(b) Rushil and Abheer were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4:3. They admitted Sunil as a new partner for $3/7^{th}$ share in the profits of firm, which he acquired $2/7^{th}$ share from Rushil and $1/7^{th}$ share from Abheer. The new profit sharing ratio of Rushil, Abheer and Sunil will be :
(A) 4:3:3
(B) 2:1:3
(C) 2:2:3
(D) 4:3:1
2. अभय, बोरिस तथा चेतन एक फर्म में साझेदार थे तथा 5:3:2 के अनुपात में लाभों का विभाजन करते थे । बोरिस को लाभ में ₹ 95,000 की गारंटी दी गई। इसके कारण हुई किसी भी कमी को अभय तथा चेतन बराबर-बराबर वहन करेंगे। 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वर्ष में, फर्म ने ₹ 2,00,000 का लाभ अर्जित किया। अभय द्वारा बोरिस को उसकी गारंटी की राशि के रूप में दी गई राशि होगी :
(A) ₹ 17,500
(B) ₹ 35,000
(C) ₹ 25,000
(D) ₹ 10,000
2. Abhay, Boris and Chetan were partners in a firm sharing profits in the ratio of 5:3:2. Boris was guaranteed a profit of ₹ 95,000. Any deficiency on account of this was to be borne by Abhay and Chetan equally. The firm earned a profit of ₹ 2,00,000 for the year ended 31st March, 2023. The amount given by Abhay to Boris as guaranteed amount will be :
(A) ₹ 17,500
(B) ₹ 35,000
(C) ₹ 25,000
(D) ₹ 10,000
3. आव्या, मितांश तथा प्रवीन एक फर्म में साझेदार थे । 31 मार्च, 2023 को फर्म का विघटन हो गया । लेनदारों ने ₹ 50,000 पुस्तक मूल्य के फर्नीचर को उनके ₹ 60,000 की राशि के आंशिक निपटारे के रूप में ₹ 45,000 में ले लिया। शेष राशि का भुगतान उन्हें चैक द्वारा किया गया । चैक द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि होगी :
(A) ₹ 10,000
(B) ₹ 50,000
(C) ₹ 45,000
(D) ₹ 15,000
3. Aavya, Mitansh and Praveen were partners in a firm. On 31st March, 2023, the firm was dissolved. Creditors took over furniture of book value of ₹ 50,000 at ₹ 45,000 in part settlement of their amount of ₹ 60,000. The balance amount was paid to them through cheque. The amount paid through cheque will be :
(A) ₹ 10,000
(B) ₹ 50,000
(C) ₹ 45,000
(D) ₹ 15,000
4. पियूष, राजेश तथा अविनाश एक फर्म में साझेदार थे तथा लाभ-हानि का विभाजन बराबर-बराबर करते थे। शिवा को बराबर के भाग के लिए एक नए साझेदार के रूप में प्रवेश दिया गया । शिवा अपने भाग की पूँजी तथा ख्याति प्रीमियम नगद लाया । ख्याति प्रीमियम की राशि को विभाजित किया जाएगा :
(A) पुराने साझेदारों के बीच पुराने अनुपात में
(B) नए साझेदारों के बीच नए अनुपात में
(C) नए साझेदारों के बीच त्याग अनुपात में
(D) पुराने साझेदारों के बीच त्याग अनुपात में
4. Piyush, Rajesh and Avinash were partners in a firm sharing profits and losses equally. Shiva was admitted as a new partner for an equal share. Shiva brought his share of capital and premium for goodwill in cash. The premium for goodwill amount will be divided among :
(A) Old partners in old ratio
(B) New partners in new ratio
(C) New partners in sacrificing ratio
(D) Old partners in sacrificing ratio
5. एलेक्स, बैन तथा कोल एक फर्म में साझेदार थे तथा 5:3:2 के अनुपात में लाभ-हानि विभाजित करते थे। उन्होंने डोना को भावी लाभों में $1/5$ भाग के लिए एक नए साझेदार के रूप में प्रवेश दिया । डोना आनुपातिक पूँजी देने के लिए सहमत हो गई । प्रवेश की तिथि पर एलेक्स, बैन तथा कोल की पूँजी, सभी समायोजनों के पश्चात् क्रमशः ₹ 1,20,000, ₹ 80,000 तथा ₹ 1,00,000 थी। डोना द्वारा लाई गई पूँजी की राशि होगी :
(A) ₹ 75,000
(B) ₹ 60,000
(C) ₹ 65,000
(D) ₹ 70,000
5. Alex, Benn and Cole were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:3:2. They admitted Dona as a new partner for $1/5^{th}$ share in the future profits. Dona agreed to contribute proportionate capital. On the date of admission, capitals of Alex, Benn and Cole after all adjustments were ₹ 1,20,000, ₹ 80,000 and ₹ 1,00,000 respectively. The amount of capital brought in by Dona will be:
(A) ₹ 75,000
(B) ₹ 60,000
(C) ₹ 65,000
(D) ₹ 70,000
6. अभिकथन (A) : प्रत्येक साझेदार प्रमुख होने के साथ-साथ दूसरे सभी साझेदारों के लिए एक अभिकर्ता भी है ।
कारण (R) : साझेदारी अधिनियम की परिभाषा के अनुसार, साझेदारी व्यवसाय सभी साझेदारों द्वारा या सभी की ओर से उनमें से किसी एक के द्वारा चलाया जा सकता है ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है ।
(C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है ।
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
6. Assertion (A): Each partner is a principal as well as an agent for all the other partners.
Reason (R): As per the definition of Partnership Act, partnership business may be carried on by all the partners or any of them acting for all.
Choose the correct option from the following:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is incorrect.
(D) Assertion (A) is incorrect, but Reason (R) is correct.
निम्नलिखित काल्पनिक स्थिति को पढ़िए तथा इसमें दी गई सूचना के आधार पर प्रश्न संख्या 7 तथा 8 के उत्तर दीजिए :
आभा तथा बबीता मिट्टी से खिलौने बनाने वाली एक फर्म की साझेदार थीं तथा 2:1 के अनुपात में लाभों का विभाजन करती थीं । 1 अप्रैल, 2023 को उनके पूँजी खाते क्रमशः ₹ 5,00,000 तथा ₹ 10,00,000 के शेष दर्शा रहे थे। साझेदारी संलेख में 10% वार्षिक दर से पूँजी पर ब्याज देने का प्रावधान था। फर्म ने वर्ष के दौरान ₹ 90,000 का लाभ अर्जित किया ।
Read the following hypothetical situation and answer questions No. 7 and 8 on the basis of the given information.
Abha and Babita were partners in a clay toy making firm sharing profits in the ratio of 2:1. On 1st April, 2023, their capital accounts showed balances of ₹ 5,00,000 and ₹ 10,00,000 respectively. The partnership deed provides for interest on capital @ 10% p.a. The firm earned a profit of ₹ 90,000 during the year.
7. आभा को दिए जाने वाली पूँजी पर ब्याज की राशि होगी :
(A) ₹ 50,000
(B) ₹ 1,00,000
(C) ₹ 60,000
(D) ₹ 30,000
7. The amount of interest on capital allowed to Abha will be:
(A) ₹ 50,000
(B) ₹ 1,00,000
(C) ₹ 60,000
(D) ₹ 30,000
8. बबीता का लाभ में भाग होगा :
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 30,000
(C) कुछ नहीं
(D) ₹ 1,00,000
8. Babita's share in profit will be :
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 30,000
(C) Nil
(D) ₹ 1,00,000
9. एल्फा लिमिटेड ने 30% प्रीमियम पर ₹ 10 प्रत्येक के 50,000 समता अंशों/शेयरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए । सम्पूर्ण राशि का भुगतान आवेदन पर किया जाना था । 2,50,000 अंशों/शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए । कम्पनी ने सभी आवेदकों को आनुपातिक आधार पर अंशों/शेयरों को आबंटित करने का निर्णय लिया । कम्पनी द्वारा वापिस की गई राशि थी :
(A) ₹ 32,50,000
(B) ₹ 15,60,000
(C) ₹ 39,00,000
(D) ₹ 26,00,000
9. Alfa Ltd. invited applications for 50,000 equity shares of ₹ 10 each at a premium of 30%. The whole amount was payable on application. Applications were received for 2,50,000 shares. The company decided to allot the shares on a pro-rata basis to all the applicants. The amount refunded by the company was:
(A) ₹ 32,50,000
(B) ₹ 15,60,000
(C) ₹ 39,00,000
(D) ₹ 26,00,000
10. संचित (आरक्षित) पूँजी, ________ पूँजी का वह भाग है, जिसे केवल कम्पनी की समापन दशा के अतिरिक्त माँगा नहीं जा सकता ।
(A) निर्गमित
(B) माँगी गई/याचित
(C) अयाचित
(D) नाम-मात्र की
10. Reserve capital is that part of ________ capital which cannot be called except at the time of winding up of the company.
(A) Issued
(B) Called up
(C) Uncalled
(D) Nominal
11. ज़ीनो लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 25,000 समता अंश/शेयर निर्गमित किए । राशि का भुगतान निम्न प्रकार से करना था :
आवेदन पर - ₹ 4 प्रति अंश/शेयर
आबंटन पर - ₹ 5 प्रति अंश/शेयर
प्रथम एवं अंतिम याचना पर - शेष
प्रस्तावित सभी अंशों/शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए और आबंटित कर दिए गए । 1,500 अंशों/शेयरों को छोड़कर आबंटन पर देय समस्त धनराशि प्राप्त हो गईं। आबंटन के तुरंत बाद इन अंशों/शेयरों का हरण (forfeit) कर लिया गया । प्रथम एवं अंतिम याचना अभी तक माँगी नहीं गई थी। अंश/शेयर हरण (forfeit) के समय अंश/शेयर पूँजी खाते में नाम किए जाएँगे :
(A) ₹ 15,000
(B) ₹ 24,000
(C) ₹ 13,500
(D) ₹ 18,000
11. Xeno Ltd. issued 25,000 equity shares of ₹ 10 each. The amount was payable as follows:
On Application - ₹ 4 per share
On Allotment - ₹ 5 per share
On First and Final call - Balance
All the shares offered were applied for and allotted. All the money due on allotment was received except on 1,500 shares. These shares were forfeited immediately after allotment. First and final call was not yet made. At the time of forfeiture, Share Capital Account will be debited by:
(A) ₹ 15,000
(B) ₹ 24,000
(C) ₹ 13,500
(D) ₹ 18,000
12. अभिकथन (A) : अमोचनीय (अशोध्य) ऋणपत्रों को स्थायी ऋणपत्रों के नाम से भी जाना जाता है ।
कारण (R) : कम्पनी इस प्रकार के ऋणपत्रों के निर्गमन द्वारा उधार प्राप्त द्रव्य के परिशोधन के लिए भी कोई वचन नहीं देती है। ये ऋणपत्र कम्पनी की समाप्ति पर या एक दीर्घकालिक अवधि के समापन पर शोधनीय होते हैं ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है ।
(B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
(D) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है ।
12. Assertion (A): Irredeemable debentures are also known as perpetual debentures.
Reason (R): The company does not give any undertaking for the repayment of money borrowed by issuing such debentures. They are repayable on the winding up of the company or on the expiry of a long period.
Choose the correct option from the following:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is incorrect, but Reason (R) is correct.
(D) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is incorrect.
13. (क) अंशधारियों/शेयरधारियों से अग्रिम प्राप्त धनराशि, जिसे वास्तव में निदेशकों द्वारा माँगा नहीं गया है :
(A) अग्रिम याचना खाते में नाम की जाती है
(B) अग्रिम याचना खाते में जमा की जाती है
(C) अंश/शेयर पूँजी खाते में नाम की जाती है
(D) अंश/शेयर पूँजी खाते में जमा की जाती है
अथवा
(ख) प्रतिभूतियों के प्रस्ताव अथवा एक चयनित समूह को प्रतिभूतियों के अभिदान के निमंत्रण के लिए एक निजी निर्गमन प्रस्ताव पत्र को जारी करने को कहा जाता है :
(A) अंशों/शेयरों का पुनः क्रय
(B) कर्मचारी पूँजी विकल्प योजना
(C) अंशों/शेयरों का निजी प्लेसमेंट
(D) स्वेट इक्विटी
13. (a) Money received in advance from shareholders before it is actually called up by the directors is:
(A) debited to calls in advance account
(B) credited to calls in advance account
(C) debited to share capital account
(D) credited to share capital account OR
(b) An offer of securities or invitation to subscribe securities to a select group of persons is termed as:
(A) Buy back of shares
(B) Employee stock option plan
(C) Private placement of shares
(D) Sweat Equity
14. (क) ₹ 100 का एक अंश/शेयर, जिस पर ₹ 80 प्राप्त हो गए हैं, ₹ 20 की अंतिम याचना राशि का भुगतान न करने पर हरण कर लिया। वह न्यूनतम मूल्य जिस पर इस अंश/शेयर को पुनः निर्गमित किया जा सकता है, है :
(A) ₹ 120
(B) ₹ 20
(C) ₹ 80
(D) ₹ 100
अथवा
(ख) शिव लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 500 अंशों/शेयरों का हरण कर लिया, जिन पर ₹ 7 प्रति अंश/शेयर का भुगतान किया गया था । इन अंशों/शेयरों को ₹ 9 प्रति अंश/शेयर पूर्ण प्रदत्त पुनः निर्गमित कर दिया गया । पूँजी संचय खाते में हस्तान्तरित की जाने वाली राशि होगी :
(A) ₹ 3,000
(B) ₹ 5,000
(C) ₹ 4,500
(D) ₹ 3,500
14. (a) A share of ₹ 100 on which ₹ 80 is received is forfeited for non-payment of final call of ₹ 20. The minimum price at which this share can be reissued is:
(A) ₹ 120
(B) ₹ 20
(C) ₹ 80
(D) ₹ 100
OR
(b) Shiv Ltd. forfeited 500 shares of ₹ 10 each on which ₹ 7 per share was paid. These shares were reissued for ₹ 9 per share fully paid. Amount transferred to Capital Reserve Account will be :
(A) ₹ 3,000
(B) ₹ 5,000
(C) ₹ 4,500
(D) ₹ 3,500
15. (क) डैन, एल्फ तथा फरहान एक फर्म में साझेदार थे तथा 5:3:2 के अनुपात में लाभों का विभाजन करते थे। 1 अप्रैल, 2023 से उन्होंने अपने लाभ-विभाजन अनुपात को 2:3:5 में परिवर्तित करने का निर्णय लिया । लाभ-विभाजन अनुपात में परिवर्तन की तिथि पर ₹ 90,000 का सामान्य संचय था। साझेदारों ने निर्णय लिया कि सामान्य संचय को बाँटा नहीं जाएगा ।
उपर्युक्त का प्रभाव दिखाने के लिए आवश्यक समायोजन प्रविष्टि होगी :
| |
विवरण |
नाम राशि (₹) |
जमा राशि (₹) |
| (A) |
डैन का पूँजी खाता नाम
फरहान के पूँजी खाते से
|
27,000 |
27,000 |
| (B) |
डैन का पूँजी खाता नाम
फरहान के पूँजी खाते से
|
90,000 |
90,000 |
| (C) |
फरहान का पूँजी खाता नाम
डैन के पूँजी खाते से
|
27,000 |
27,000 |
| (D) |
फरहान का पूँजी खाता नाम
डैन के पूँजी खाते से
|
90,000 |
90,000 |
अथवा
(ख) सिया, टॉम तथा विधि एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभों का विभाजन करते थे । 1 अप्रैल, 2023 से उन्होंने भविष्य में लाभ-हानि का विभाजन 1:2:3 के अनुपात में करने का निर्णय लिया। उस तिथि को लाभ-हानि खाते में ₹ 60,000 का नाम शेष था ।
लाभ-हानि खाते के शेष को बाँटने के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टि होगी :
| |
विवरण |
नाम राशि (₹) |
जमा राशि (₹) |
| (A) |
सिया का पूँजी खाता नाम
टॉम का पूँजी खाता नाम
विधि का पूँजी खाता नाम
लाभ-हानि खाते से
|
30,000
20,000
10,000
|
60,000 |
| (B) |
सिया का पूँजी खाता नाम
टॉम का पूँजी खाता नाम
विधि का पूँजी खाता नाम
लाभ-हानि खाते से
|
10,000
20,000
30,000
|
60,000 |
| (C) |
सिया का पूँजी खाता नाम
विधि के पूँजी खाते से
|
20,000 |
20,000 |
| (D) |
विधि का पूँजी खाता नाम
सिया के पूँजी खाते से
|
20,000 |
20,000 |
15. (a) Dan, Elf and Furhan were partners in a firm sharing profits in the ratio of 5:3:2. With effect from 1st April, 2023, they decided to change their profit sharing ratio to 2:3:5. There existed a General Reserve of ₹ 90,000 on the date of change in profit sharing ratio. The partners decided not to distribute General Reserve. The necessary adjustment entry to show the effect of the above will be:
| |
Date |
Particulars |
Dr. Amount (₹) |
Cr. Amount (₹) |
| (A) |
|
Dan's Capital A/c Dr.
To Furhan's Capital A/c
|
27,000 |
27,000 |
| (B) |
|
Dan's Capital A/c Dr.
To Furhan's Capital A/c
|
90,000 |
90,000 |
| (C) |
|
Furhan's Capital A/c Dr.
To Dan's Capital A/c
|
27,000 |
27,000 |
| (D) |
|
Furhan's Capital A/c Dr.
To Dan's Capital A/c
|
90,000 |
90,000 |
OR
(b) Sia, Tom and Vidhi were partners in a firm sharing profits in the ratio of 3:2:1. With effect from 1st April, 2023, they decided to share profits and losses in the future in the ratio of 1:2:3. There existed a Debit Balance of ₹ 60,000 in Profit and Loss Account on that date. The necessary journal entry for distribution of the balance in the Profit and Loss Account will be :
| |
Date |
Particulars |
Dr. Amount (₹) |
Cr. Amount (₹) |
| (A) |
|
Sia's Capital A/c Dr.
Tom's Capital A/c Dr.
Vidhi's Capital A/c Dr.
To Profit and Loss A/c
|
30,000
20,000
10,000
|
60,000 |
| (B) |
|
Sia's Capital A/c Dr.
Tom's Capital A/c Dr.
Vidhi's Capital A/c Dr.
To Profit and Loss A/c
|
10,000
20,000
30,000
|
60,000 |
| (C) |
|
Sia's Capital A/c Dr.
To Vidhi's Capital A/c
|
20,000 |
20,000 |
| (D) |
|
Vidhi's Capital A/c Dr.
To Sia's Capital A/c
|
20,000 |
20,000 |
16. (क) अंजू, दिव्या तथा बॉबी एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । बॉबी सेवानिवृत्त हो गया। बॉबी की सेवानिवृत्ति के बाद अंजू तथा दिव्या का नया लाभ-विभाजन अनुपात 5:3 था । शेष साझेदारों का अधिलाभ अनुपात होगा :
(A) 3:2
(B) 5:3
(C) 3:1
(D) 2:3
अथवा
(ख) मीता, वीना तथा अतुल एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । अतुल सेवानिवृत्त हो गया और उसका भाग मीता तथा वीना द्वारा 1:4 के अनुपात में ले लिया गया। अतुल की सेवानिवृत्ति के बाद मीता तथा वीना का नया लाभ-विभाजन अनुपात होगा :
(A) 3:2
(B) 8:7
(C) 7:3
(D) 2:3
16. (a) Anju, Divya and Bobby were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. Bobby retired. The new profit sharing ratio between Anju and Divya after Bobby's retirement was 5:3. The gaining ratio of remaining partners will be :
(A) 3:2
(B) 5:3
(C) 3:1
(D) 2:3 OR
(b) Mita, Veena and Atul were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. Atul retired and his share was taken over by Mita and Veena in the ratio of 1:4. The new profit sharing ratio between Mita and Veena after Atul's retirement will be:
(A) 3:2
(B) 8:7
(C) 7:3
(D) 2:3
17. आमीर, बशीर तथा चिराग एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:3:2 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । चिराग सेवानिवृत्त हो गया । आमीर तथा बशीर ने भविष्य में लाभ-हानि का विभाजन 1:2 के अनुपात में करने का निर्णय लिया। चिराग की सेवानिवृत्ति के दिन फर्म की ख्याति का मूल्यांकन ₹ 5,40,000 किया गया ।
अधिलाभ अनुपात की गणना कीजिए तथा चिराग की सेवानिवृत्ति पर ख्याति का लेखा (ख्याति खाता खोले बिना) करने के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टि कीजिए ।
17. Aamir, Bashir and Chirag were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:3:2. Chirag retired. Aamir and Bashir decided to share profits and losses in future in the ratio of 1:2. On the day of Chirag's retirement, goodwill of the firm was valued at ₹ 5,40,000. Calculate gaining ratio and pass necessary journal entry to record the treatment of goodwill (without opening goodwill account) on Chirag's retirement.
18. पर्ल तथा रुबी एक फर्म में साझेदार थीं तथा उनकी संयुक्त पूँजी ₹ 2,50,000 थी। प्रतिफल की सामान्य दर 10% थी। पिछले चार वर्षों के लाभ निम्न प्रकार थे :
| वर्ष |
लाभ (₹) |
| 2019-20 |
35,000 |
| 2020-21 |
25,000 |
| 2021-22 |
32,000 |
| 2022-23 |
33,000 |
वर्ष 2022-23 के अंतिम रहतिए (स्टॉक) का मूल्यांकन ₹ 5,000 अधिक किया गया । पिछले चार वर्षों के औसत अधिलाभ के तीन वर्षों के क्रय के आधार पर फर्म की ख्याति की गणना कीजिए ।
18. Pearl and Ruby were partners in a firm with a combined capital of ₹ 2,50,000. The normal rate of return was 10%. The profits of the last four years were as follows:
| Year |
Profit (₹) |
| 2019-20 |
35,000 |
| 2020-21 |
25,000 |
| 2021-22 |
32,000 |
| 2022-23 |
33,000 |
The closing stock for the year 2022-23 was overvalued by ₹ 5,000. Calculate goodwill of the firm based on three years' purchase of the last four years' average super profit.
19. (क) सनराइज़ लिमिटेड ने मूनलाइट लिमिटेड से ₹ 4,80,000 के सहमत क्रय मूल्य पर ₹ 3,60,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 1,00,000 के लेनदारों का अधिग्रहण किया । क्रय मूल्य के भुगतान स्वरूप सनराइज़ लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 9% ऋणपत्रों का 4% बट्टे पर निर्गमन किया ।
सनराइज़ लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । अपने कार्य को स्पष्टता से दर्शाइए ।
अथवा
(ख) ग्रेपल लिमिटेड ने ऐलोर लिमिटेड से ₹ 18,00,000 के सहमत क्रय मूल्य पर ₹ 25,00,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 5,00,000 की देयताओं का अधिग्रहण किया । क्रय मूल्य के भुगतान स्वरूप ग्रेपल लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 11% ऋणपत्रों को 20% प्रीमियम पर निर्गमन किया ।
ग्रेपल लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । अपने कार्य को स्पष्टता से दर्शाइए ।
19. (a) Sunrise Ltd. acquired assets of ₹ 3,60,000 and took over creditors of ₹ 1,00,000 from Moonlight Ltd. for an agreed purchase consideration of ₹ 4,80,000. Sunrise Ltd. issued 9% Debentures of ₹ 100 each at a discount of 4% in satisfaction of the purchase consideration. Pass necessary journal entries in the books of Sunrise Ltd. Show your workings clearly.
OR
(b) Grapple Ltd. took over assets of ₹ 25,00,000 and liabilities of ₹ 5,00,000 from Allore Ltd. for an agreed purchase consideration of ₹ 18,00,000. Grapple Ltd. issued 11% Debentures of ₹ 100 each at 20% premium in satisfaction of the purchase consideration. Pass necessary journal entries in the books of Grapple Ltd. Show your workings clearly.
20. (क) मोहन, सुहान तथा अदित एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । उनकी स्थायी पूँजी क्रमशः ₹ 2,00,000, ₹ 1,00,000 तथा ₹ 1,00,000 थी । 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वर्ष में उनके खाते में पूँजी पर ब्याज 5% वार्षिक दर की अपेक्षा 8% वार्षिक दर से जमा कर दिया गया ।
आवश्यक समायोजन रोज़नामचा प्रविष्टि कीजिए। अपने कार्य को स्पष्टता से दर्शाइए ।
अथवा
(ख) मनोज एवं नितिन एक फर्म में साझेदार थे तथा 2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 31 मार्च, 2023 को लाभ एवं आहरण का समायोजन करने के पश्चात् उनके पूँजी खातों का शेष क्रमशः ₹ 90,000 तथा ₹ 80,000 था ।
31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वर्ष के लिए शुद्ध लाभ की राशि ₹ 30,000 थी । वर्ष के दौरान मनोज ने ₹ 40,000 तथा नितिन ने ₹ 20,000 का आहरण किया । बाद में, ध्यान दिया गया कि साझेदारों को 10% वार्षिक दर से पूँजी पर ब्याज नहीं दिया गया था । मनोज के आहरण पर ₹ 3,000 तथा नितिन के आहरण पर ₹ 2,000 का ब्याज भी प्रभारित नहीं किया गया था ।
आवश्यक समायोजन रोज़नामचा प्रविष्टि कीजिए। अपने कार्य को स्पष्टता से दर्शाइए ।
20. (a) Mohan, Suhaan and Adit were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. Their fixed capitals were: ₹ 2,00,000, ₹ 1,00,000 and ₹ 1,00,000 respectively. For the year ended 31st March, 2023, interest on capital was credited to their accounts @ 8% p.a. instead of 5% p.a. Pass necessary adjusting journal entry. Show your workings clearly. OR
(b) Manoj and Nitin were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 2:1. On 31st March, 2023, the balances in their capital accounts after making adjustments for profits and drawings were ₹ 90,000 and ₹ 80,000 respectively. The net profit for the year ended 31st March, 2023 amounted to ₹ 30,000. During the year Manoj withdrew ₹ 40,000 and Nitin withdrew ₹ 20,000. Subsequently, it was noticed that Interest on Capital @ 10% p.a. was not provided to the partners. Also Interest on Drawings to Manoj ₹ 3,000 and to Nitin ₹ 2,000 was not charged. Pass necessary adjusting journal entry. Show your workings clearly.
21. शिवालिक लिमिटेड ₹ 10 प्रत्येक के समता अंशों/शेयरों में विभाजित ₹ 10,00,000 की अधिकृत पूँजी के साथ पंजीकृत थी ।
इसने जनता को 50,000 समता अंशों/शेयरों के लिए प्रस्ताव दिया । राशि का भुगतान निम्न प्रकार से करना था :
आवेदन पर - ₹ 2 प्रति अंश/शेयर
आबंटन पर - ₹ 6 प्रति अंश/शेयर
प्रथम एवं अंतिम याचना पर - शेष
निर्गमन पूर्ण रूप से अभिदत्त हुआ । केवल 4,000 समता अंशों/शेयरों पर आबंटन तथा प्रथम एवं अंतिम याचना राशि को छोड़कर सभी देय राशियाँ विधिवत् प्राप्त कर लीं गईं। इन समता अंशों/शेयरों का हरण कर लिया गया ।
कम्पनी अधिनियम, 2013 की अनुसूची III, भाग I के अनुसार कम्पनी के स्थिति विवरण में अंश/शेयर पूँजी को दर्शाइए । इसके लिए 'खातों के नोट्स' भी तैयार कीजिए ।
ACCOUNTANCY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
ARTIFICIAL INTELLIGENCE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
BANKING QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
DATA SCIENCE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
AGRICULTURE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
APPLIED MATEMATICS QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
DATA SCIENCE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
AUTOMOTIVE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
COST ACCOUNTING QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
COMPUTER SCIENCE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
ENTREPRENEURSHIP QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
BEAUTY & WELLNESS QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
ECONOMICS QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
BUSINESS STUDIES QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
CHIMESTRY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
BUSINESS ADMINISTRATION QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
ENGLISH ELECTIVE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
FASHION STUDIES QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
ENGLISH CORE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
BIOLOGY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
HINDI ELECTIVE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
HINDI CORE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
FINANCIAL MARKETS MANAGEMENT QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
BIOTECHNOLOGY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
GEOGRAPHY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
FRONT OFFICE OPERATION QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
HISTORY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
HOME SCIENCE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
INFORMATION TECHNOLOGY QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
MATHEMATICS QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
PHYSICS QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
POLTICAL SCIENCE QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD
WEB APPLICAATION QUSTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF DOWNLOAD