CBSE CLASS 10 : SUBJECT : SOCIAL SCIENCE
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
SOCIAL SCIENCE
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
नोट / NOTE :
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 9 + 1 मानचित्र हैं ।
Please check that this question paper contains 9 printed pages + 1 Map.
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 13 प्रश्न हैं।
Please check that this question paper contains 13 questions.
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
सामाजिक विज्ञान / SOCIAL SCIENCE
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 40 / Maximum Marks: 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए :
(i) यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित किया गया है – खण्ड क, ख, ग, घ और ङ । इस प्रश्न-पत्र में प्रश्नों की संख्या 13 है। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 5 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए ।
(iii) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 6 से 8 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए ।
(iv) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 9 और 10 दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए ।
(v) खण्ड घ में प्रश्न संख्या 11 और 12 केस-आधारित प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है ।
(vi) खण्ड ङ में प्रश्न संख्या 13 मानचित्र-आधारित है । यह प्रश्न 3 अंकों का है जिसके दो भाग हैं - 13 (क) इतिहास से (1 अंक) तथा 13 (ख) भूगोल से (2 अंक) ।
(vii) प्रश्न-पत्र में समग्र पर कोई विकल्प नहीं है । तथापि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। ऐसे प्रश्नों में से केवल एक ही विकल्प का उत्तर लिखिए ।
(viii) मानचित्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न कीजिए ।
General Instructions:
Read the following instructions very carefully and strictly follow them:
(i) This question paper comprises five sections – Sections A, B, C, D and E. There are 13 questions in the question paper. All questions are compulsory.
(ii) Section A - Questions no. 1 to 5 are very short answer type questions, carrying 2 marks each. Answer to each question should not exceed 40 words.
(iii) Section B - Questions no. 6 to 8 are short answer type questions, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 80 words.
(iv) Section C - Questions no. 9 and 10 are long answer type questions, carrying 5 marks each. Answer to each question should not exceed 120 words.
(v) Section D - Questions no. 11 and 12 are case-based questions, carrying 4 marks each.
(vi) Section E - Question no. 13 is map-based, carrying 3 marks with two parts, 13(a) from History (1 mark) and 13(b) from Geography (2 marks).
(vii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
(viii) Attach map along with your answer-book.
खण्ड क / SECTION A
(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न / Very Short Answer Type Questions)
(5 × 2 = 10)
1. भारतीय व्यापारियों और उद्योगपतियों ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का समर्थन क्यों किया ? स्पष्ट कीजिए । (2)
Why did Indian merchants and industrialists support the Civil Disobedience Movement? Explain. (2)
2. परिवहन के साधन के रूप में रेलवे के महत्त्व का दो तर्कों से परख कीजिए । (2)
Examine the significance of railways as a means of transport, with two arguments. (2)
3. लोकतंत्र की गुणवत्ता जन भागीदारी की मात्रा पर किस प्रकार निर्भर है ? (2)
How does the quality of democracy depend on the degree of public participation? (2)
4. दिए गए प्रवाह-चार्ट का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : / Study the given flowchart and answer the questions that follow :
[रेशा उत्पादन / Fibre Production] -> (कच्चा रेशा / Raw fibre)
-> [धुनाई कताई / Spinning] -> (सूत / Yarn)
-> [बुनाई / Weaving / Knitting] -> (कपड़ा / Fabric)
-> [रंगाई व परिष्करण / Dyeing and Finishing] <-> [वस्त्र विनिर्माण / Garment manufacture] -> (वस्त्र (गार्मेंट) / Garments)
(4.1) वस्त्र विनिर्माण के लिए आवश्यक आधारभूत सामग्री कौन-सी है ? (1)
(4.1) Which is the basic material required for garment manufacturing? (1)
(4.2) वस्त्र उद्योग में मूल्य संवर्धन का एक उदाहरण दीजिए । (1)
(4.2) Give one example of value addition in the textile industry. (1)
5. 'माँग जमा' किस प्रकार मुद्रा का महत्त्वपूर्ण लक्षण है ? (2)
How is 'Demand Deposit' an essential feature of money? (2)
खण्ड ख / SECTION B
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short-Answer Type Questions)
(3 × 3 = 9)
6. "अपनी राष्ट्रीय पहचान को ढूँढ़ने और अपने अतीत में गौरव का भाव पैदा करने के लिए लोक परंपराओं को बचा कर रखना ज़रूरी था ।" भारत के संदर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए । (3)
"It was essential to preserve folk tradition in order to discover one's national identity and restore a sense of pride in one's past." Support the statement in reference to India. (3)
7.
(क) ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों में अंतर स्पष्ट कीजिए । (3)
(a) Differentiate between formal and informal sources of Credit. (3)
अथवा / OR
(ख) बैंक, वित्तीय प्रणाली के एक मूल घटक के रूप में किस प्रकार कार्य करता है ? स्पष्ट कीजिए । (3)
(b) How does a bank work as a key component of the financial system? Explain. (3)
8. 'बहुदलीय व्यवस्था' की किन्हीं तीन विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए । (3)
Explain any three features of 'multi-party system'. (3)
खण्ड ग / SECTION C
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न / Long-Answer Type Questions)
(2 × 5 = 10)
9.
(क) "लोकतंत्र शासन, अन्य व्यवस्थाओं (विकल्पों) से बेहतर है ।" इस कथन का विश्लेषण कीजिए । (5)
(a) "Democracy is a better form of government than any other alternative." Analyse the statement. (5)
अथवा / OR
(ख) सारी दुनिया में लोकतंत्र के विचार के लिए भारी समर्थन के कारणों का विश्लेषण कीजिए । (5)
(b) Analyse the reasons for the overwhelming support for the idea of democracy all over the world. (5)
10.
(क) देश के विकास में वैश्वीकरण ने किस हद तक योगदान दिया है ? मूल्यांकन कीजिए । (5)
(a) To what extent has globalisation contributed to the development of the country? Assess. (5)
अथवा / OR
(ख) भारत में वैश्वीकरण के प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए । (5)
(b) Assess the impact of globalisation in India. (5)
खण्ड घ / SECTION D
(केस-आधारित प्रश्न / Case-based questions)
(2 × 4 = 8)
11. नीचे दिए गए केस को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4)
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
बहुत समय तक व्यापार तथा परिवहन सुविधा एक सीमित क्षेत्र तक ही किया जाता था । विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास के साथ व्यापार व परिवहन के प्रभाव क्षेत्र में विस्तृत वृद्धि हुई है । सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज संसार एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है । इसीलिए परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।
आज भारत अपने विशाल आकार, विविधताओं, भाषाई तथा सामाजिक व सांस्कृतिक बहुलताओं के बावजूद संसार के सभी क्षेत्रों से सुचारु रूप से जुड़ा हुआ है । रेल, वायु एवं जल परिवहन, समाचार-पत्र, रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा तथा इंटरनेट, आदि इसके सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक हैं । स्थानिक से अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय व्यापार ने अर्थव्यवस्था को जीवन शक्ति दी है। इसने हमारे जीवन को समृद्ध किया है तथा आरामदायक जीवन के लिए सुविधाओं व साधनों में बढ़ोतरी की है ।
(11.1) परिवहन के विकास में विज्ञान किस प्रकार एक महत्त्वपूर्ण कारक है ? (1)
(11.2) सामाजिक व सांस्कृतिक बहुलता को परिवहन किस प्रकार एकीकृत करता है ? स्पष्ट कीजिए । (1)
(11.3) किसी राष्ट्र के लिए संचार के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए । (2)
Read the case given below carefully and answer the questions that follow : (4)
Lifelines of National Economy
For a long time, trade and transport were restricted to a limited space. With the development in science and technology, the area of influence of trade and transport expanded far and wide. Today, the world has been converted into a large village with the help of efficient and fast moving transport. Transport has been able to achieve this with the help of equally developed communication system. Therefore, transport, communication and trade are complementary to each other.
Today, India is well-linked with the rest of the world despite its vast size, diversity and linguistic and socio-cultural plurality. Railways, airways, waterways, newspapers, radio, television, cinema and internet, etc. have been contributing to its socio-economic progress in many ways. The trades from local to international levels have added to the vitality of its economy. It has enriched our life and added substantially to growing amenities and facilities for the comforts of life.
(11.1) How is science an important factor in the development of transport? (1)
(11.2) How has transport integrated socio-cultural plurality? Explain. (1)
(11.3) Analyse the significance of communication for a nation. (2)
12. नीचे दिए गए केस को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4)
स्वतंत्रता दिवस की शपथ, 26 जनवरी, 1930
'हमारा विश्वास है कि किसी भी समाज की तरह भारतीय जनता का भी यह एक अहरणीय (inalienable) अधिकार है कि उन्हें आज़ादी मिले, अपनी मेहनत का फल मिले और जीवन की सभी आवश्यकताएँ पूरी हों जिससे उन्हें आगे बढ़ने के परिपूर्ण अवसर मिलें । हमारा यह भी विश्वास है कि यदि कोई भी सरकार अपनी जनता को इन अधिकारों से वंचित रखती है और दबाती है तो जनता को भी सरकार को बदलने या उसे समूल समाप्त करने का अधिकार है । भारत में ब्रिटिश (ब्रितानी) सरकार ने न केवल भारतीय जनता को स्वतंत्रता से वंचित किया है बल्कि उसने जनता का शोषण किया है और देश को आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर नष्ट कर दिया है । इसलिए हमारा विश्वास है कि भारत को अनिवार्य रूप से ब्रिटेन के साथ अपने सभी संबंधों को समाप्त करके पूर्ण स्वराज प्राप्त करना चाहिए ।'
(12.1) स्वतंत्रता को भारतीय लोगों का अहरणीय अधिकार क्यों माना गया ? (1)
(12.2) भारत के लोगों द्वारा पूर्ण स्वराज को आवश्यक क्यों माना गया ? (1)
(12.3) काँग्रेस के लाहौर अधिवेशन (1930) के महत्त्व की व्याख्या कीजिए । (2)
Read the case given below carefully and answer the questions that follow : (4)
The Independence Day Pledge, 26 January, 1930
'We believe that it is the inalienable right of the Indian people, as of any other people, to have freedom and to enjoy the fruits of their toil and have the necessities of life, so that they may have full opportunities of growth. We believe also that if any government deprives a people of these rights and oppresses them, the people have a further right to alter it or to abolish it. The British Government in India has not only deprived the Indian people of their freedom but has based itself on the exploitation of the masses, and has ruined India economically, politically, culturally, and spiritually. We believe, therefore, that India must sever the British connection and attain Purna Swaraj or Complete Independence.'
(12.1) Why was freedom considered an inalienable right of the Indian people? (1)
(12.2) Why was Purna Swaraj considered essential by the people of India? (1)
(12.3) Explain the significance of the Lahore Session of Congress (1930). (2)
खण्ड ङ / SECTION E
(मानचित्र-आधारित प्रश्न / Map-Based Question)
(1 + 2 = 3)
13.
(i) दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 11 पर), में निम्नलिखित जानकारी की सहायता से 'A' के रूप में चिह्नित स्थान की पहचान कीजिए और उसके पास खींची गई रेखा पर उसका सही नाम लिखिए । (1)
A. वह स्थान जहाँ हिंसा के कारण असहयोग आंदोलन को वापिस लिया गया ।
(i) On the given political outline map of India (on page 11), identify the place marked as 'A' with the help of the following information and write its correct name on the line marked near it. (1)
A. The place where Non-Cooperation Movement was called off due to violence.
(ii) दिए गए भारत के इसी रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए । (2)
(क) (I) नरोरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र
अथवा
(II) बेंगलुरु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (1)
(ख) इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन (1)
(ii) On the same given map of India, locate and label the following: (2)
(a) (I) Narora Nuclear Power Plant (1)
OR
(II) Bengaluru Software Technology Park (1)
(b) Indira Gandhi International Airport (1)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 13 के स्थान पर हैं ।
+ 4
Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 13.
(3 × 1 = 3)
(13.1) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ 1927 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ । (1)
(13.1) Name the State where the session of Indian National Congress was held in 1927. (1)
(13.2) (क) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ नरोरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है । (1)
(13.2) (a) Name the State where Narora Nuclear Power Plant is located. (1)
अथवा / OR
(ख) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ बेंगलुरु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थित है । (1)
(b) Name the State where Bengaluru Software Technology Park is located. (1)
(13.3) उस शहर का नाम लिखिए जहाँ इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन स्थित है । (1)
(13.3) Name the city where Indira Gandhi International Airport is located. (1)
[पृष्ठ 11: प्रश्न सं. 13 के लिए भारत का राजनीतिक रेखा-मानचित्र / Page 11: Outline Map of India (Political) for question no. 13]
ENGLISH LITRATURE CBSE QUESTION PAPER
UP BOARD CLASS 12 - QUESTION PAPER