MARKETING & SALES Previous Year Question paper CBSE Board Class 10
MARKETING & SALES Class 10 CBSE Board
MARKETING & SALES
विपणन और विक्रय / MARKETING AND SALES
अधिकतम अंक: 50 / Maximum Marks: 50
पृष्ठ 2 - 3 / Pages 2 - 3
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं जो कि दो खण्डों में विभाजित है- खण्ड-अ और खण्ड-ब ।
(iii) खण्ड-अ में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं तथा खण्ड-ब में विषयपरक प्रकार के प्रश्न शामिल हैं।
(iv) दिये गए (5 + 16 =) 21 प्रश्नों में से, प्रत्येक विद्यार्थी को निर्धारित (अधिकतम) समय 2 घंटे में (5 + 10 =) 15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
(v) किसी भी खण्ड विशेष के उत्तर सही क्रम में लिखे जाएँ।
(vi) खण्ड-अ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक)
(a) इस खण्ड में 05 प्रश्न हैं।
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा ।
(c) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर लिखें ।
(d) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खण्ड के सामने दिए गए हैं।
(vii) खण्ड-ब विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक)
(a) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं।
(b) प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रश्न हल करने हैं।
(c) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर लिखें ।
(d) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खण्ड के सामने दिए गए हैं।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This Question Paper consists of 21 questions in two sections: Section-A & Section-B.
(iii) Section-A has objective type questions whereas Section-B contains subjective type questions.
(iv) Out of the given (5 + 16 =) 21 questions, a candidate has to answer (5 + 10 =) 15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) Section-A: Objective type questions (24 marks)
(a) This section has 05 questions.
(b) There is no negative marking.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) Section-B: Subjective type questions (26 marks)
(a) This section has 16 questions.
(b) A candidate has to do 10 questions.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड - अ / SECTION - A (Objective Type Questions) (24 अंक / Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4×1=4)
(i) संप्रेषण प्रक्रिया में निम्नलिखित में से संप्रेषण का एक तत्त्व कौन सा नहीं ? / Which of the following is not an element of communication in the process of communication?
(a) माध्यम / Channel
(b) प्राप्तकर्ता / Receiver
(c) प्रेषक / Sender
(d) समय / Time
पृष्ठ 4 - 5 / Pages 4 - 5
(ii) हमारे मस्तिष्क में आन्तरिक तनाव ________ से उत्पन्न होता है। / The internal stress in our mind emerges from ________
(a) दबी हुई चिंताएँ / Pent-up worries
(b) आलस / Laziness
(c) जीवितता तनाव / Survival stress
(d) अनुभव / Experiences
(iii) तनाव दूर करने की एक विधि के रूप में शारीरिक व्यायाम से संबंधित निम्न में से कौन सा सही है ? / Which of the following is correct about physical exercise as a stress handling method?
(a) यह रक्त प्रवाह कम करता है। / It reduces blood circulation.
(b) यह स्व-छवि को सुधारता है। / It improves self-image.
(c) यह हमें अच्छा अनुभव कराता है। / It does make us feel better.
(d) यह उदासी बढ़ाता है। / It increases sadness.
(iv) निम्न में से किसके अतिरिक्त माउस सभी कार्य करता है ? / The mouse performs all the functions except ________
(a) टर्न ऑन / Turn on
(b) होवर / Hover
(c) राइट क्लिक / Right click
(d) ड्रैग एण्ड ड्रॉप / Drag and Drop
(v) निम्न में से कौन सा उद्यमी का एक कार्य नहीं है ? / Which of the following is not a function of an entrepreneur ?
(a) निर्णय लेना / Making decision
(b) व्यवसाय का प्रबंधन करना / Managing the business
(c) लाभ अधिकतम करना / Maximization of profit
(d) नए विचार का सृजन करना / Create a new idea
(vi) किस संगठन ने सतत विकास के लक्ष्य बनाएँ हैं ? / Which organization has made the Sustainable Development Goals?
(a) लीग ऑफ नेशंस / League of Nations
(b) यूनिसेफ / UNICEF
(c) डब्ल्यू.एच.ओ. / WHO
(d) यूनाइटेड नेशंस / United Nations
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) आधुनिक विपणन के पिता (जनक) कौन हैं ? / Who is the father of Modern Marketing?
(ii) उपभोक्ता उन उत्पादों को पसंद करेगा जो सरलता से वहन करने योग्य मूल्य पर उपलब्ध होगा। इस तथ्य को कौन सी अवधारणा बताती है ? / The consumers will favour the products that are easily accessible at an affordable price. Which concept states this fact ?
(a) उत्पादन अवधारणा / Production Concept
(b) विपणन अवधारणा / Marketing Concept
(c) उत्पाद अवधारणा / Product Concept
(d) उत्पादन लागत अवधारणा / Production Cost Concept
(iii) ________ में सम्मिलित है सूची, डिजिटल मीडिया तथा प्रायोजित कार्यक्रम । / ________ consists of catalogues, digital media and sponsored events.
(a) उत्पाद विकास / Product development
(b) मूल्य निर्धारण / Pricing
(c) प्रवर्तन / Promotion
(d) विक्रय / Sales
पृष्ठ 6 - 7 / Pages 6 - 7
(iv) निम्न में से कौन सा परिवर्ती मनोवृत्तपरक खण्डीकरण का एक भाग है ? / Which of the following variables is a part of psychographic segmentation?
(a) जीवन शैली / Lifestyle
(b) परिवार आकार / Family size
(c) परिवार जीवन-चक्र / Family lifecycle
(d) धंधा / Occupation
(v) निम्न में से कौन सा बाज़ार खण्डीकरण का वैध आधार नहीं है ? / Which of the following is not a valid basis for market segment?
(a) उत्पाद संबंधी खण्डीकरण / Product related segmentation
(b) तकनीक उन्मुखी खण्डीकरण / Technology oriented segmentation
(c) प्रतियोगिता संबंधी खण्डीकरण / Competition related segmentation
(d) ग्राहक आधारित खण्डीकरण / Customer-based segmentation
(vi) ________ का संबंध उस स्थान से है जहाँ आप अपने ब्राण्ड अथवा उत्पाद को एक लक्षित बाज़ार में पेश करना चाहते हैं। / ________ refers to the place you want your brand or product to have within a particular target market.
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) विक्रय प्रक्रिया में पूर्वेक्षण के पश्चात दूसरे चरण का नाम दीजिए । / Name the second step after prospecting in the sales process.
(ii) एक अच्छे संभावी की विशेषताओं में सम्मिलित नहीं है : / The characteristics of a good prospect does not include
(a) भुगतान योग्यता / Paying capability
(b) आवश्यकता होना / Needy
(c) निर्णय लेने की शक्ति / Decision-making power
(d) शिक्षित होना / Educated
(iii) ग्राहकों के बारे में सूचना एकत्रित करना ________ कहलाता है। / Collecting information about customers is called ________
(iv) जब एक ग्राहक कहता है 'क्रय करने से पूर्व मैं अपने बड़ों से पूहूँगा' वह झूठा बहाना बना रहा है। ऐसी आपत्ति का नाम दीजिए । / When a customer says "I will have to ask my elders before buying." He or she is giving lame excuses. Name the term used for such an objection.
(v) ग्राहक से मिलने के पश्चात विक्रयकर्ता कल्पना करता है कि समझौता (सौदा) हो गया है। यह किस प्रकार की समाप्ति है ? / The sales person after meeting the customer assumes that the deal is done; which type of close is this?
(a) समापन समाप्ति / Concluding close
(b) सचेत समाप्ति / Alternative close
(c) अवधारण समाप्ति / Assumption close
(d) भविष्य समाप्ति / Future close
पृष्ठ 8 - 9 / Pages 8 - 9
(vi) अनुवर्ती कार्यवाही ________ सहायता नहीं करती । / Follow-up does not help in:
(a) आवृत्ति विक्रय सुनिश्चित करने में / Ensuring repeat sales
(b) ग्राहक निष्ठा का निर्माण करने में / For building customer loyalty
(c) ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित करने में / For ensuring customer satisfaction
(d) मूल्य वृद्धि करने में / Increasing price
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) ऐसे विक्रय प्रबंधकों का नाम दीजिए जो टीम के साथ कार्य करने की क्षमता वाले विक्रेता उच्च निष्पादन वाले होते हैं। / Name line sales managers who are the top performing salesperson having team player abilities.
(ii) विक्रेता की निम्न में से कौन सी भूमिका नहीं है ? / Which of the following is not a role of salesperson?
(a) छवि निर्माता / Image builder
(b) संबंध निर्माता / Relationship builder
(c) आय निर्माता / Revenue generator
(d) विधि सलाहकार / Legal advisor
(iii) क्रेता तथा विक्रेता के मध्य बहुत समय तक रहने वाले अत्यधिक लेन-देन वाले व्यापारिक संबंध का नाम दीजिए । / Name the business relationship that involves many transactions between buyers and sellers, and last for many years.
(iv) ग्राहकों से हाल-चाल पूछना ________ का एक भाग है। / Exchanging pleasantries with the customers is a part of ________
(v) ए.एम.सी. का विस्तृत रूप क्या है ? / What is the full form of AMC?
(vi) निम्न में से कौन सा एक विक्रेता का दायित्व नहीं है ? / Which of the following is not a responsibility of a salesperson?
(a) विक्रय बढ़ाना / To increase sales
(b) कम्पनी की छवि का निर्माण करना / To build company image
(c) उत्पाद ज्ञान का सृजन करना / To create product knowledge
(d) उत्पाद का विकास करना / To develop a product
पृष्ठ 10 - 11 / Pages 10 - 11
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) निम्न में से कौन सा एक कठिन कौशल नहीं है ? / Which of the following is not a hard skill ?
(a) नियम आधारित / Rule based
(b) विद्यालय में सीखा गया / Learned in school
(c) कार्य पर सीखा गया / Learned on the job
(d) तकनीकी तथा वैज्ञानिक / Technological and Scientific
(ii) ________ दो या दो से अधिक पक्षों के मध्य टकराव का समाधान करने की एक प्रक्रिया है जहाँ दोनों या सभी पक्ष अपनी माँगों में एक सर्वमान्य हल के लिए समायोजन करते हैं। / ________ is a process for resolving conflict between two or more parties where both or all make adjustments to their demand to achieve a mutually acceptable solution.
(a) परक्रामण / Negotiation
(b) समझौता / Agreement
(c) अनुबंध / Contract
(d) निर्णय / Decision
(iii) ________ एक शब्द है जिसका हम अपने एवं दूसरों के व्यवहार तथा भावनाओं की देख-रेख करने के तरीके का वर्णन करने के लिए प्रयोग करते हैं। / ________ is a term used to describe the way we handle our own behaviour and emotions and those of the others.
(iv) व्यवसाय में आचार नीति महत्त्वपूर्ण नहीं हैं क्योंकि : / Ethics in business is not important because
(a) आपूर्तिकर्ता नैतिकतापूर्ण व्यवहार करने वाली कम्पनियों के साथ लेन-देन करने को प्राथमिकता देते हैं। / suppliers prefer to deal with ethical companies.
(b) ग्राहक नैतिकतापूर्ण व्यवहार करने वाली कम्पनियों के साथ लेन-देन करने को प्राथमिकता देते हैं। / customers prefer to deal with ethical companies.
(c) कर्मचारी नैतिकतापूर्ण व्यवहार करने वाली कम्पनियों के साथ कार्य करने को प्राथमिकता देते हैं। / employees prefer to deal with ethical companies.
(d) ऋणदाता नैतिकतापूर्ण कम्पनियों को ऋण देने की प्राथमिकता नहीं देते हैं। / lenders do not prefer to lend to the ethical companies.
(v) निम्नलिखित में से विक्रय प्रक्रिया का प्रथम चरण कौन सा है ? / Which of the following is the first step in the sales process?
(a) योग्यता / Qualifying
(b) विक्रय बन्द करना / Closing Sales
(c) संभावियता / Prospecting
(d) प्रस्तुतीकरण देना / Placing Presentation
(vi) एक विक्रेता प्रभावशाली छवि को ________ के द्वारा नहीं दर्शा सकता है। / A salesperson cannot portray an impressive image by -
(a) औपचारिक वस्त्र धारण करके / wearing formal clothes
(b) अच्छे शिष्टाचार दर्शाकर / depicting good manners
(c) पेशेवर आभा लेकर / having professional looks
(d) ग्राहकों को गलत सूचना देकर / misinforming the customer
पृष्ठ 12 - 13 / Pages 12 - 13
खण्ड-ब / SECTION - B (Subjective Type Questions) (26 अंक / Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20-30 words. (3×2=6)
-
एक चित्र द्वारा प्रतिनिधित्व करने वाले संचार के सभी घटकों के नाम दीजिए । / Name all the elements of communication represented by a figure.
-
तनाव प्रबंधन की किन्हीं दो तकनीकों का नाम दीजिए । / List any two Stress Management Techniques.
-
'एन्टर की' का क्या कार्य है ? / What is the function of the ENTER key?
-
एक सफल उद्यमी के चार गुणों का उल्लेख कीजिए । / State four qualities of a successful entrepreneur.
-
सतत् विकास का क्या अर्थ है ? / What is meant by sustainable development ?
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4×2=8)
-
विपणन की '4 पी' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए । / Write a short note on the 4 P's of Marketing.
-
'एक जूता ब्राण्ड के खण्डीकरण के लिए "शिक्षित होना" एक उचित आधार नहीं है।' बाज़ार में एक जूता ब्राण्ड के खण्डीकरण के लिए उचित आधार क्या हैं ? / 'Literacy is not an appropriate basis for segmenting a shoe brand.' What are the appropriate bases to segment a shoe brand in the market?
-
'अर्हित' का क्या अर्थ है ? संभावियों का आंकलन किस आधार पर किया जाता है ? / What is meant by 'Qualifying'? On what basis are the prospects assessed?
-
छुपी हुई आपत्तियों से आप क्या समझते हैं ? / What do you mean by Concealed objections?
-
एक विक्रेता कम्पनी के लिए छवि निर्माता का कार्य कैसे करता है ? / How does a salesperson acts as an image builder for the company?
-
एक विक्रेता के लिए आवश्यक दो परक्रामण (बात-चीत) कौशलों की सूची दीजिए। / List two negotiation skills required by a salesperson.
पृष्ठ 14 - 15 / Pages 14 - 15
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3×4=12)
-
'प्रवर्तन संपूर्ण विपणन कार्य का संप्रेषण पहलू है।' अपने उत्पादों या सेवाओं के प्रवर्तन के लिए विपणनकर्ताओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकें क्या हैं ? समझाइए । / 'Promotion is the communication aspect of the entire marketing function.' What are the various tools used by the marketers to promote their products or services? Explain.
-
खण्डीकरण के विभिन्न आधार क्या हैं? इनमें से किन्हीं दो का उदाहरणों के द्वारा वर्णन कीजिए । / What are the various bases of segmentation? Describe any two of them with examples.
-
एक विक्रेता एक संभावी का चयन कैसे करता है ? समझाइए । / How does a salesperson select the prospect? Explain.
-
'एक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम', एक विक्रेता को कम्पनी के उत्पादों को उन्हे क्षेत्र में भेजने से पूर्व कैसे बेचा जाये की शिक्षा देता है। प्रशिक्षण से एक विक्रेता क्या ग्रहण करता है ? समझाइए । / 'A sales training programme' teaches a salesman how to sell company's products and it must be imparted to a salesperson before sending him in the field. What skills does a salesperson acquire from the training? Explain.
-
'कठोर कौशल पर अच्छा होने के लिए उच्च बौद्धिकता होनी चाहिए जबकी सॉफ्ट कौशल के लिए अच्छा भावनात्मक गुणक होना आवश्यक है।' समझाइए । / 'To be good at hard skills one should have high IQ whereas to be good at soft skills, good emotional intelligence EQ is required.' Explain.