INFORMATION TECHNOLOGY CBSE CLASS 10
CBSE Board Class 10 Subject :INFORMATION TECHNOLOGY
Class 10 Previous Year Question Paper
अधिकतम अंक : 50 / Maximum Marks: 50
नोट / NOTE:
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 19 हैं । / Please check that this question paper contains 19 printed pages.
(II) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं । / Please check that this question paper contains 21 questions.
(III) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । / Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है । प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
पृष्ठ 2 - 3 / Pages 2 - 3
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 21 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख ।
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं ।
(iv) दिए गए (5+16)=21 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (5+10)=15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं ।
(v) किसी भी खण्ड विशेष के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए ।
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक) :
(a) इस खण्ड में 5 प्रश्न हैं ।
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है ।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए ।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है ।
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक) :
(a) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं ।
(b) उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं ।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए ।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है ।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper consists of 21 questions in two Sections: Section A and Section B.
(iii) Section A has Objective Type questions, whereas Section B contains Subjective type questions.
(iv) Out of the given (5+16)=21 questions, a candidate has to answer (5+10)=15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) Section A: Objective Type Questions (24 marks):
(a) This section has 5 questions.
(b) There is no negative marking.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) Section B: Subjective Type Questions (26 marks):
(a) This section has 16 questions.
(b) A candidate has to do 10 questions.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड क / Section A (Objective Type Questions) (24 अंक / Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4×1=4)
(i) फ़ाइल नाम और फ़ाइल नाम एक्सटेंशन को एक ________ द्वारा अलग किया जाता है । / The filename and filename extension are separated by a ________
(A) डॉलर ($) / Dollar ($)
(B) डॉट (.) / Dot (.)
(C) रेखांकन (अंडरस्कोर) () / Underscore ()
(D) हैश (#) / Hash (#)
(ii) निम्नलिखित में से किस प्रकार के संवाद में केवल बिम्ब और चित्रों के माध्यम से संदेश आदान-प्रदान (इंटरचेन्जिंग) किया जाता है ? / Which of the following type of communication involves interchanging messages only through images or pictures?
(A) मौखिक (वर्बल) / Verbal
(B) सांकेतिक (जेस्चर) / Gesture
(C) चाक्षुष (विजुअल) / Visual
(D) चेहरा (फेशियल) / Facial
पृष्ठ 4 - 5 / Pages 4 - 5
(iii) ________ अपने मनोभावों और दूसरों के मनोभावों को पहचानने और संचालित करने की योग्यता है । / ________ is the ability to identify and manage one's own emotions, as well as the emotions of others.
(A) आत्म-बोध (सेल्फ-अवेयरनेस) / Self-Awareness
(B) भावनात्मक विवेक (इमोशनल इंटेलिजेंस) / Emotional Intelligence
(C) दबाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) / Stress Management
(D) भावनात्मक अवरोध (इमोशनल बैरियर) / Emotional Barrier
(iv) ________ एक प्रेरक बल है जो व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्त करने, खुशी अनुभव करने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित करता है । / ________ is the driving force that pushes us to achieve our goals, feel happy and improve our quality of life.
(A) दबाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) / Stress Management
(B) आत्म-बोध (सेल्फ-अवेयरनेस) / Self-Awareness
(C) आत्म-विकास (सेल्फ-ग्रोथ) / Self-Growth
(D) स्व-प्रेरण (सेल्फ-मोटिवेशन) / Self-Motivation
(v) एक सफ़ल उद्यमी बनने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा गुण अनिवार्य नहीं है ? / Which of the following is not an essential quality to become a successful entrepreneur?
(A) आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) / Confidence
(B) सृजनशीलता (क्रिएटिविटी) / Creativity
(C) धैर्य (पेशेंस) / Patience
(D) धनवान (वैल्थी) / Wealthy
(vi) गरीबी समाप्त करने, धरती को सुरक्षित रखने और 2030 तक सभी लोग शांति और समृद्धि प्राप्त करें, इसे सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक आह्वान के रूप में कार्य करने हेतु 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कुल कितने एस.डी.जी. (Sustainable Development Goals) अपनाए गए ? / In total, how many SDGs were adopted by the United Nations in 2015 as a universal call to action to end poverty, protect the planet, and ensure that by 2030 all people enjoy peace and prosperity?
(A) 13
(B) 11
(C) 17
(D) 19
पृष्ठ 6 - 7 / Pages 6 - 7
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण (रूप) एक समय में कई फॉर्मेटों का प्रयोग करने की अनुमति देता है ? / Which of the following features allows one to apply a group of formats at the same time?
(A) फिल (fill) / Fill
(B) स्टाइल्स (styles) / Styles
(C) बिंब (images) / Images
(D) ड्रैग और ड्रॉप (drag and drop) / Drag and Drop
(ii) राइटर में स्टाइल्स और फॉर्मेटिंग का विकल्प ________ मेनू के अंतर्गत उपलब्ध है : / In Writer, styles and formatting option is available under ________ menu.
(A) इन्सर्ट / Insert
(B) टूल्स / Tools
(C) फॉर्मेट / Format
(D) विंडो / Window
(iii) गौरव राइटर में एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है । जब भी वह बिंब (इमेज) को ड्रैग और ड्रॉप करता है, इमेज उसके दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंट) में जुड़ जाती है और डॉक्यूमेंट का आकार बढ़ जाता है । इमेज के जुड़ने के बजाय फ़ाइल में लिंक करने का कोई तरीका बताइए । / Gaurav is creating a report in Writer. The image gets embedded in his document whenever he drags and drops the image and the document size increases. Suggest a way to link the image file instead of embedding it.
(A) इमेज को ड्रैग और ड्रॉप करना । / Drag and drop the image.
(B) ड्रैगिंग करते समय कंट्रोल की (Ctrl key) दबाए रखना । / Hold down the Ctrl key while dragging.
(C) इमेज को ड्रैगिंग करते समय शिफ्ट की (Shift key) को दबाए रखना । / Hold down the Shift key while dragging the image.
(D) इमेज की ड्रैगिंग और ड्रॉपिंग के समय "कंट्रोल" (Ctrl) और "शिफ्ट की" (Shift key) को दबाए रखना । / Hold down the Ctrl and Shift key while dragging and dropping the image.
(iv) ________ की रिसाइज़िंग (आकार घटाना-बढ़ाना) में इमेज का रिज़ोल्यूशन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है । / Resizing a ________ may badly affect the resolution of an image.
(A) वेक्टर इमेज / Vector image
(B) रास्टर इमेज / Raster image
(C) सीएडी इमेज / CAD image
(D) रंगीन (coloured) इमेज / Coloured image
(v) राइटर में ________ तरीके/तरीकों से आप अपना टेम्पलेट बना सकते हैं । / In Writer, you can create your own template in ________ way(s).
(A) एक / One
(B) दो / Two
(C) तीन / Three
(D) चार / Four
(vi) राइटर में ________ 'फंक्शन की' का प्रयोग मेल मर्ज (mail merge) करते समय डेटाबेसों को देखने के लिए किया जाता है । / In Writer, ________ function key is used to see the databases while implementing mail merge.
(A) F1
(B) F2
(C) F3
(D) F4
पृष्ठ 8 - 9 / Pages 8 - 9
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) डेटा को समेकित करते समय ________ विकल्प का प्रयोग करते हुए सेल रेन्ज का नाम रखा जा सकता है । / While consolidating data, a cell range can be named using ________ option.
(A) नेम रेन्ज / Name range
(B) डिफाइन रेन्ज / Define range
(C) कन्सोलिडेट नेम / Consolidate name
(D) डिफाइन नेम / Define name
(ii) डेटा प्रविष्टि और रिकॉर्ड को अद्यतन (अपडेट) करने के लिए कवल और उसके मित्र एक स्प्रेडशीट में काम कर रहे हैं । वह किए गए परिवर्तनों की जानकारी रखना चाहते हैं । परिवर्तन किसने किए और स्प्रेडशीट में क्या परिवर्तन किए गए यह जानने में निम्नलिखित में से किस विकल्प से मदद मिल सकती है ? / Kawal and his friends are working on a Spreadsheet for entering data and updating records. They wish to keep a track of changes. Which of the following options will help in knowing who made the changes and what changes were done in the spreadsheet?
(A) व्यू चेन्जेज़ (view changes) / View changes
(B) रिकॉर्ड चेन्जेज़ (record changes) / Record changes
(C) स्टोर चेन्जेज़ (store changes) / Store changes
(D) ट्रैक चेन्जेज़ (track changes) / Track changes
(iii) ________ गोल सीक का अधिक विस्तृत रूप है । / ________ is a more elaborate form of Goal Seek.
(A) डेटाबेस / Database
(B) हाइपरलिंक / Hyperlink
(C) रिपोर्ट / Report
(D) सॉल्वर / Solver
(iv) मैक्रो फंक्शन्स को ________ लिखकर नियमित कार्य (regular functions) के रूप में लिखा जा सकता है । / Macro functions can be written to behave as regular functions by writing a/an ________
(A) Void
(B) Return
(C) Add-in / Add-In
(D) Dim
(v) मूल और संपादित वर्कशीट का प्रयोग करके वर्कशीट में किए गए परिवर्तनों को देखने के लिए Calc का ________ विकल्प (option) मदद करता है । / ________ option of Calc helps in viewing the changes made to a worksheet using original and edited worksheet.
(A) Edit → Revise document
(B) Edit → Consolidate
(C) Edit → Compare document
(D) Edit → Collaborate document
पृष्ठ 10 - 11 / Pages 10 - 11
(vi) Calc में, शेयर्ड वर्कबुक्स (Shared workbooks) में यह किया जा सकता है : / In Calc, shared workbooks allow:
(A) सैल्स आमेलन (merging cells) / Merging cells
(B) अनुकूलित फॉर्मेटिंग (conditional formatting) / Conditional formatting
(C) तस्वीर/ग्राफ लगाना (inserting pictures/graphs) / Inserting pictures/graphs
(D) पाठ्य सामग्री जोड़ना (adding text) / Adding text
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) ओपनऑफिस बेस में सारणियों (tables) पर प्रयुक्त संबंध को ________ विकल्प की सहायता से हटाया जा सकता है । / In OpenOffice Base, the relationship applied on the tables can be removed with the help of ________ option.
(A) Clear
(B) Remove
(C) Drop
(D) Delete
(ii) एस क्यू एल (SQL) में रिकॉर्ड को आरोही क्रम में प्रदर्शित करने वाला कीवर्ड (Keyword) है : / In SQL, the keyword to display records in ascending order is:
(A) Asce
(B) Incr
(C) Asc
(D) High
(iii) ________ एक न्यूमेरिक डेटा प्रकार है जो Yes/No टाइप वैल्यूज़ को 0 या 1 रूप में ओपनऑफिस बेस टेबल में स्टोर कर सकता है । / ________ is a numeric data type which can store Yes/No type values in the form of 0 or 1 in OpenOffice Base table.
(A) Boolean
(B) Char
(C) Binary
(D) OtherObject
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन (शब्द) एक या अधिक डेटाबेस टेबल्स या डेटाबेस व्यूज़ (views) से शून्य (zero) या अधिक पंक्तियों (rows) को दुबारा प्राप्त कराता है ? / Which of the following statement retrieves zero or more rows from one or more database tables or database views?
(A) UPDATE
(B) DELETE
(C) SELECT
(D) DISPLAY
पृष्ठ 12 - 13 / Pages 12 - 13
(v) रोशनी ने एस क्यू एल (SQL) में कस्टमर टेबल तैयार की है और वह Cust_photo फील्ड के अंतर्गत प्रत्येक उपभोक्ता (customer) की फोटोग्राफ इमेज स्टोर करना चाहती है । एक उचित डेटा टाइप का नीचे दिए गए विकल्पों में से सुझाव दीजिए । / Roshni has created a table Customer in SQL and wants to store photograph image of every customer under Cust_photo field. Suggest a suitable data type from the options given below.
(A) इमेज (IMAGE) / IMAGE
(B) पिक्चर (PICTURE) / PICTURE
(C) लॉन्गवारबाइनरी (LONGVARBINARY) / LONGVARBINARY
(D) ग्राफिक (GRAPHIC) / GRAPHIC
(vi) डिफॉल्ट से, ओपनऑफिस बेस में सभी फील्ड में ________ डेटा टाइप होगा । / By default, all the fields in OpenOffice Base will have ________ datatype.
(A) int (tiny)
(B) बूलियन (Boolean) / Boolean
(C) टैक्स्ट (varchar) / text (varchar)
(D) टैक्स्ट (char) / text (char)
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) ________ एक परिचर्चा (discussion) प्रकार की वेबसाइट है, जो ऑनलाइन व्यक्तिगत डायरी की तरह है और इसका प्रयोग व्यक्तिगत (Personal) वेब पेजेज़ (web pages) तैयार करने के लिए किया जाता है । / A ________ is a discussion style website similar to an online personal diary, used for creating personal web pages.
(A) WWW
(B) Web
(C) ब्लॉग (Blog) / Blog
(D) चैट (Chat) / Chat
(ii) नताशा फ्लोर मैनेजर के रूप में कार्य करती है । खतरे वाले स्थान को खाली करके किसी आपदा या आपातकाल के मामले में जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे नियमित ________ करने का कार्य दिया गया है । / Natasha works as floor manager. She has been assigned a task for conducting regular ________ to ensure safety of life in case of any disaster or emergency by evacuating the place of danger.
(A) सांस्कृतिक सभा (Cultural assembly) / Cultural assembly
(B) खुले कार्यक्रम (Open house events) / Open house events
(C) खाली करने का अभ्यास (Evacuation drill) / Evacuation drill
(D) यात्रा और पर्यटन (Trips and excursions) / Trips and excursions
(iii) ________ एक सुविधाजनक साधन है, जो ऐसे लोगों की सहायता करती है जिन्हें कीबोर्ड या माउस या दोनों का उपयोग करने में कठिनाई होती है । / ________ is an accessibility feature that assists people who have difficulty using a keyboard or a mouse (or both).
(A) स्टिकी की / Sticky keys
(B) सीरियल की / Serial key
(C) कंट्रोल की / Control key
(D) टॉगल की (Toggle keys) / Toggle keys
पृष्ठ 14 - 15 / Pages 14 - 15
(iv) सभी कम्प्यूटरों के लिए समान स्थिति वाले नेटवर्क ________ कहे जाते हैं । / Network in which all computers have equal status is called ________
(A) पियर-टु-पियर आर्किटेक्चर (Peer-to-Peer architecture) / Peer-to-Peer architecture
(B) सेंट्रल आर्किटेक्चर (Central architecture) / Central architecture
(C) हाईरार्किकल आर्किटेक्चर (Hierarchical architecture) / Hierarchical architecture
(D) क्लाइंट-सर्वर आर्किटेक्चर (Client-server architecture) / Client-server architecture
(v) ________ प्रयोक्ता नाम (username) और पासवर्ड जैसे छोटे आँकड़ों वाली टेक्स्ट फ़ाइलें हैं । / ________ are text files with small pieces of data - like a username and password.
(A) ऑपरेटिंग सिस्टम / Operating System
(B) एंटी-वायरस / Antivirus
(C) कुकीज़ / Cookies
(D) मोडेम (Modem) / Modem
(vi) DSL का अर्थ है : / DSL stands for ________
(A) डिजिटल सिस्टम लाइन / Digital System Line
(B) डेटा सब्सक्राइबर लाइन / Data Subscriber Line
(C) डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन / Digital Subscriber Line
(D) डेटा सर्विस लाइन / Data Service Line
खण्ड ख / Section B (Subjective Type Questions) (26 अंक / Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills in 20 - 30 words each. (3×2=6)
-
प्रभावकारी संप्रेषण के लिए सांस्कृतिक विभिन्नताएँ किस प्रकार एक व्यवधान हो सकती हैं ? / How can cultural differences be a barrier to effective communication?
-
उद्यमिता के बारे में किन्हीं दो ग़लत धारणाओं को स्पष्ट कीजिए । / Explain any two misconceptions about entrepreneurship.
-
जीवन में सफल होने के लिए समय प्रबंधन कौशल के महत्त्व पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए । / Briefly discuss the significance of time management skills in order to succeed in life.
-
हम अधिकतर स्पैम मेल्स (Spam mails) के बारे में सुनते हैं । ये अनचाहे संदेश (Spam mails) क्या हैं, स्पष्ट कीजिए और बताइए कि ऐसे संदेशों (mails) के साथ क्या करना चाहिए । / Very often we hear about spam mails. Explain what are spam mails, and what should be done with such mails.
-
साफ और वहनीय (affordable) ऊर्जा प्राप्त करने के किन्हीं दो तरीकों का उल्लेख कीजिए । / Mention any two ways to get clean and affordable energy.
पृष्ठ 16 - 17 / Pages 16 - 17
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4×2=8)
-
राइटर में ड्राइंग ऑब्जेक्टस को ग्रुप करने के मुख्य चरणों को लिखिए । / Write the main steps to group drawing objects in Writer.
-
स्प्रेडशीट में डेटा समेकन (consolidate) का क्या उद्देश्य है ? संक्षेप में बताइए । / What is the purpose of consolidating data in spreadsheets? Discuss briefly.
-
LAN और WAN में अंतर बताइए । / Differentiate between LAN and WAN.
-
दूसरी शीटों में डेटा प्रेषण करने के लिए सेल रेफरेंस के दो भाग क्या हैं ? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए । / What are the two parts of a cell reference while referencing data on other sheets? Explain with an example.
-
डेटाबेस में सारणियों (tables) के बीच संबंध तैयार करने के किन्हीं दो लाभों को बताइए । / Give any two benefits of creating relationships between tables in a database.
-
किसी संगठन द्वारा अपनाए जाने वाले किन्हीं दो प्राथमिक अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लेख कीजिए । / Mention any two basic fire safety rules to be followed in any organization.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50 - 80 words each. (3×4=12)
-
वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर में मेल मर्ज (mail merge) करने की क्या अवधारणा है ? विस्तृत रूप से बताइए । मेल मर्ज के प्रयोग के किन्हीं दो लाभों को भी बताइए । / What is the concept of mail merge in word processing software? Discuss in detail. Also give any two major benefits of using mail merge.
-
हाइपरलिंक के चार प्रकारों को स्पष्ट कीजिए जिनका प्रयोग स्प्रेडशीट्स में किया जा सकता है । / Explain four types of hyperlinks that can be applied in spreadsheets.
-
इंटरनेट की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चिंता का विषय है । कठिन पासवर्ड का प्रयोग इंटरनेट की सुरक्षा के अतिक्रमण के खतरे को कम कर सकता है । हिमांशी ने अभी-अभी इंटरनेट आधारित अपना पहला एकाउंट बनाया है । कठिन पासवर्ड तैयार करने के लिए किन्हीं चार सामान्य दिशा-निर्देशों को बताते हुए उसकी मदद कीजिए । / Internet security is of prime concern nowadays. Using strong passwords can lower the risk of security breach on the Internet. Himanshi has just created her first Internet based account. Help her by giving any four general guidelines for managing strong passwords.
-
ओपनऑफिस बेस के संदर्भ में निम्नलिखित की अवधारणा और महत्त्व को स्पष्ट कीजिए : / In context of OpenOffice Base, explain the concept and significance of the following:
(a) फॉर्म्स / Forms
(b) रिपोर्ट्स / Reports
पृष्ठ 18 - 19 / Pages 18 - 19
21. टेबल प्रोडक्ट पर विचार कीजिए और निम्नलिखित के लिए (SQL) क्वेरीज़ लिखिए : / Consider the table Product and write SQL queries for the following:
Table: Product / टेबल : प्रोडक्ट
| PID / पीआइडी | PNAME / प्रोडक्टनाम | PRICE / मूल्य | QUANTITY / मात्रा | CATEGORY / श्रेणी | | :--- | :--- | :--- | :--- | :--- | | P01 | BOARD / बोर्ड | 10000 | 2 | OFFICE / ऑफिस | | P02 | EYELINER / आइलाइनर | 700 | 50 | MAKEUP / मेकअप | | P04 | PENCIL / पेंसिल | 5 | 500 | SCHOOL / स्कूल | | P05 | LAMP / लैंप | 250 | 10 | DOMESTIC / घरेलू | | P08 | BEDSHEET / बेडशीट | 450 | 45 | DOMESTIC / घरेलू | | P09 | LAPTOP / लैपटॉप | 75000 | 15 | OFFICE / ऑफिस |
(a) उन सभी उत्पादों (प्रोडक्ट्स) के नाम दिखाना जिनकी श्रेणी "घरेलू" है । / To display names of all products whose category is "domestic".
(b) उन उत्पादों के प्रोडक्टनाम और मूल्य दिखाना जिनकी मात्रा 50 से कम है । / To display product name and price whose quantity is less than 50.
(c) लैपटॉप का मूल्य और मात्रा (संख्या) दिखाना । / To display price and quantity of Laptop.
(d) उन उत्पादों का प्रोडक्टनाम और मात्रा दिखाना जिनका मूल्य 5000 से अधिक है । / To display name and quantity of those products whose price is above 5000.
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए / For Visually Impaired Candidates :
डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : / In the context of Database Management System, write a short note on the following:
(i) डेटाबेस / Database
(ii) टेबल / Table
(iii) फ़ील्ड / Field
(iv) कम्पोजिट प्राइमरी की / Composite Primary Key
CBSE Class 10 Mathematics Basics Question Paper