CBSE Class 10 -Home Science- Previous Year Question Paper -2024-CBSE Class 10 Last Year Question Paper
HOME SCIENCE CBSE CLASS 10 Previous Year Question Paper
HOME SCIENCE
Series #CDBA SET-4 रोल नं. / Roll No. प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 37
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें । Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
नोट:
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 23 हैं। (II) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 35 प्रश्न हैं । (III) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें । (IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । (V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE HOME SCIENCE exam, CBSE CLASS 10 HOME SCience QUESTION PAPER
HOME SCIENCE QUESTION PAPER CBSE CLASS 10
गृह विज्ञान / HOME SCIENCE
[पृष्ठ 2 / Page 2]
सामान्य निर्देश :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं । (ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल 35 प्रश्न हैं । (iii) प्रश्न-पत्र को तीन खण्डों – क, ख और ग में बाँटा गया है। (iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 18 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है । प्रश्न संख्या 14 से 18 केस स्टडी-आधारित प्रश्न हैं । (v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 19 से 25, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के तथा प्रश्न संख्या 26 से 29, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के हैं। (vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 30 से 33, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के तथा प्रश्न संख्या 34 और 35, प्रत्येक 5 अंक के हैं। (vii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं । (viii) जहाँ भी आवश्यक हो, उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तरों का समर्थन कीजिए ।
खण्ड क (वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न)
-
रिया रसोईघर में भोजन पकाने के साथ-साथ गंदे बर्तन भी धोती है। एक ही समय में दो कार्य करना क्या कहलाता है ? (A) व्यस्ततम भार अवधि (B) सामंजस्य (डवटेलिंग) (C) कार्य आयोजन (D) कार्य प्रबंधन
-
भोजन का हस्तन करने से पहले हमें हाथों को धोना क्यों आवश्यक है ? (A) भोजन की नमी बढ़ाने के लिए (B) भोजन को कीटाणुरहित रखने के लिए (C) भोजन को ठंडा रखने के लिए (D) भोजन को बासी होने से बचाने के लिए
[पृष्ठ 3 / Page 3]
General Instructions:
(i) All questions are compulsory. (ii) There are total 35 questions in this question paper. (iii) The Question paper is divided into three sections A, B and C. (iv) Section A has Questions No. 1 to 18 Objective Type Questions and are of 1 mark each. Questions No. 14 to 18 are case-based questions. (v) Section B has Questions No. 19 to 25 of 2 marks each and Questions No. 26 to 29 are of 3 marks each. (vi) Section C has Questions No. 30 to 33 of 4 marks each and Questions No. 34 and 35 are of 5 marks each. (vii) Internal choice is given in some questions. (viii) Support your answer with suitable examples, wherever required.
SECTION A (Objective Type Questions)
-
Ria washes dirty dishes while cooking food side by side in the kitchen. What is performing of two tasks at the same time known as? (A) Peak load period (B) Dovetailing (C) Organising work (D) Work management
-
Why do we need to wash our hands before we handle food? (A) To increase the food moisture (B) To keep the food germ-free (C) To keep the food cool (D) To prevent the food from becoming stale
[पृष्ठ 4 / Page 4]
-
एक धब्बा कैसे पहचाना जा सकता है ? (A) रंग और आकार से (B) आकार और गंध से (C) रंग और गंध से (D) स्वाद और आकार से
-
कार्य गतिविधियों और उसके उदाहरणों के ग़लत युग्म का चयन कीजिए । (A) भारी गतिविधियाँ : दौड़ना, पोंछा लगाना (B) सामान्य गतिविधियाँ : इस्त्री करना, भोजन पकाना (C) मौसमी गतिविधियाँ : अचार बनाना, सर्दियों के कपड़े संभालना (D) हल्की गतिविधियाँ : जॉगिंग, झाडू लगाना
-
मयूर अपने कुर्ते पर लगे चिकने दाग को हटाने के लिए किस चिकनाई अवशोषक का प्रयोग कर सकता है ? (A) चॉक (B) मिट्टी का तेल (C) पेट्रोल (D) चीनी
-
(क) निम्नलिखित में से कौन-सा विकास एक किशोर की सुव्यवस्थित विचारधारा की क्षमता को प्रदर्शित करता है ? (A) सामाजिक विकास (B) ज्ञानात्मक विकास (C) शारीरिक विकास (D) भावात्मक विकास अथवा (ख) किस आयु में बच्चे के अस्थाई दाँतों के स्थान पर स्थाई दाँत आने लगते हैं ? (A) 2 से 3 वर्ष (B) 3 से 4 वर्ष (C) 5 से 6 वर्ष (D) 8 से 10 वर्ष
[पृष्ठ 5 / Page 5]
-
How can a stain be identified? (A) By Colour and Shape (B) By Shape and Smell (C) By Colour and Smell (D) By Taste and Shape
-
Choose the incorrect pair of work activities with its examples. (A) Heavy activities : Running, Mopping (B) Moderate activities: Ironing, Cooking (C) Seasonal activities: Making pickles, Storing winter clothes (D) Light activities : Jogging, Sweeping
-
Which grease absorbent can Mayur use to remove a grease stain from his kurta? (A) Chalk (B) Kerosene Oil (C) Petrol (D) Sugar
-
(a) Which of the following development reflects an adolescent's ability to think systematically? (A) Social development (B) Cognitive development (C) Physical development (D) Emotional development OR (b) At what age does a child's temporary teeth start getting replaced by permanent teeth? (A) 2 to 3 years (B) 3 to 4 years (C) 5 to 6 years (D) 8 to 10 years
[पृष्ठ 6 / Page 6]
-
किसी अनजान धब्बे को हटाने की प्रक्रिया के निम्नलिखित चरणों को उचित क्रम में लगाइए : (i) धब्बे को ठंडे पानी में भिगोएँ । (ii) धब्बे को धूप दिखाएँ । (iii) धब्बे को उसी समय हटा लेना चाहिए जब वह ताज़ा हो । (iv) धब्बे को गर्म साबुन वाले पानी में भिगोएँ । निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : (A) (iii), (i), (iv), (ii) (B) (iv), (iii), (i), (ii) (C) (ii), (i), (iii), (iv) (D) (i), (ii), (iii), (iv)
-
सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
| सूची I (पोषक-तत्त्व) |
सूची II (स्रोत) |
| 1. विटामिन ए |
(i) दूध, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ |
| 2. प्रोटीन |
(ii) अमरूद, नींबू |
| 3. कैल्सियम |
(iii) मूँगफली, सोयाबीन |
| 4. विटामिन सी |
(iv) गाजर, पपीता |
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : (A) 1-(iv), 2-(iii), 3-(i), 4-(ii) (B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv) (C) 1-(ii), 2-(iv), 3-(iii), 4-(i) (D) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
[पृष्ठ 7 / Page 7]
-
Arrange the following steps of removing any unknown stain in a proper sequence : (i) Soak the stain in cold water. (ii) Expose the stain to sunlight. (iii) Remove the stain when fresh. (iv) Soak the stain in warm soapy water. Choose the correct option from the following: (A) (iii), (i), (iv), (ii) (B) (iv), (iii), (i), (ii) (C) (ii), (i), (iii), (iv) (D) (i), (ii), (iii), (iv)
-
Match List I with List II:
| List I (Nutrients) |
List II (Sources) |
| 1. Vitamin A |
(i) Milk, Green leafy vegetables |
| 2. Protein |
(ii) Guava, Lemon |
| 3. Calcium |
(iii) Peanuts, Soyabean |
| 4. Vitamin C |
(iv) Carrot, Papaya |
Choose the correct option from the following: (A) 1-(iv), 2-(iii), 3-(i), 4-(ii) (B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv) (C) 1-(ii), 2-(iv), 3-(iii), 4-(i) (D) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
[पृष्ठ 8 / Page 8]
-
सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
| सूची I (खेल का प्रकार) |
सूची II (उदाहरण) |
| 1. निष्क्रिय |
(i) साइकिल चलाना |
| 2. सक्रिय |
(ii) लड़कियों का गुड़ियों के साथ खेलना |
| 3. जिज्ञासापूर्ण |
(iii) खिलौनों के साथ अकेले खेलना |
| 4. प्राकृतिक |
(iv) खिलौना कार के पेंच खोलना |
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : (A) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i) (B) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv) (C) 1-(i), 2-(iv), 3-(iii), 4-(ii) (D) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
-
ऊर्जा देने वाले भोजन कौन-से पोषक तत्त्व प्रदान करते हैं ? (i) कार्बोहाइड्रेट (ii) विटामिन (iii) वसा (iv) खनिज निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : (A) (ii) और (iv) (B) (i) और (iii) (C) (i) और (iv) (D) (ii) और (iii)
[पृष्ठ 9 / Page 9]
-
Match List I with List II :
| List I (Type of Play) |
List II (Examples) |
| 1. Passive |
(i) Cycling |
| 2. Active |
(ii) Girls playing with dolls |
| 3. Exploratory |
(iii) Playing alone with toys |
| 4. Natural |
(iv) Opening up toy car screws |
Choose the correct option from the following: (A) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i) (B) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv) (C) 1-(i), 2-(iv), 3-(iii), 4-(ii) (D) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
-
Which nutrients are provided by energy giving foods? (i) Carbohydrates (ii) Vitamins (iii) Fats (iv) Minerals Choose the correct option from the following: (A) (ii) and (iv) (B) (i) and (iii) (C) (i) and (iv) (D) (ii) and (iii)
[पृष्ठ 10 / Page 10]
-
निम्नलिखित में से समय प्रबंधन के महत्त्व को पहचानिए : (i) सीमित समय अवधि में लक्ष्य पाने में सहायक है (ii) व्याकुलता बढ़ाता है (iii) फुरसत का समय नहीं देता (iv) समय की बर्बादी से बचाता है निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : (A) (ii) और (iv) (B) (i) और (iii) (C) (i) और (iv) (D) (ii) और (iii)
-
नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । अभिकथन (A) : घर की रसोई अच्छे से प्रकाशित और हवादार होनी चाहिए । कारण (R) : खिड़कियों और दरवाज़ों पर जाली नहीं होनी चाहिए । नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है । (D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
-
नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । अभिकथन (A) : किशोर अपने समवर्ती समूह/मित्रों को अत्यधिक महत्त्व देते हैं । कारण (R) : किशोरों को अपने माता-पिता से शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करना चाहिए । नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है । (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है । (D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
[पृष्ठ 11 / Page 11]
-
Identify the importance of time management from the following: (i) Helps to achieve goals in limited time period (ii) Increases nervousness (iii) Gives no time for leisure (iv) Avoids wastage of time Choose the correct option from the following: (A) (ii) and (iv) (B) (i) and (iii) (C) (i) and (iv) (D) (ii) and (iii)
-
Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). Assertion (A): Household kitchen should be well-lighted and ventilated. Reason (R): Windows and doors should not have a wire mesh. Select the most appropriate answer from the options given below : (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
-
Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). Assertion (A): Adolescents give more importance to their peer group/friends. Reason (R): Adolescents must behave courteously towards their parents. Select the most appropriate answer from the options given below : (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
[पृष्ठ 12 / Page 12]
केस स्टडी-आधारित प्रश्न
अनुच्छेद को ध्यान से पढ़िए और प्रश्न संख्या 14 से 18 तक उत्तर दीजिए ।
हम सभी प्रतिदिन विविध प्रकार के उत्पादों का प्रयोग करते हैं। उन उत्पादों में से कुछ तो घर पर बनाए जा सकते हैं, जबकि अन्य उत्पादों के लिए हमें बाज़ार जाकर उन्हें दुकान से खरीदना पड़ता है । हमारे देश में कई लोग अनजान हैं व उनमें जानकारी का अभाव है । वे उत्पादकों और दुकानदारों द्वारा दी गई जानकारी व मार्गदर्शन पर ही निर्भर रहते हैं । इन उत्पादकों व दुकानदारों में से कई जल्द-से-जल्द व ज्यादा-से-ज्यादा धन कमाने की योजना बनाते हैं चाहे यह मासूम लोगों के स्वास्थ्य व सुरक्षा की कीमत पर ही क्यों न हो । इसलिए, खाद्य उत्पाद या घरेलू सामान को खरीदने से पहले उचित मानक चिह्नों की जाँच करना महत्त्वपूर्ण है ।
-
एफ.एस.एस.ए. किस वर्ष में लागू किया गया था ? (A) 2004 (B) 1986 (C) 2010 (D) 2006
-
सूची I का मिलान सूची II से कीजिए :
| सूची I (उपभोक्ता की समस्याएँ) |
सूची II (उदाहरण) |
| 1. दोषपूर्ण वजन तथा माप |
(i) अस्पष्ट लेबल |
| 2. वस्तुओं की खराब गुणवत्ता |
(ii) टेढ़ी मापक छड़ |
| 3. भ्रामक सूचना |
(iii) त्योहारों के दौरान वस्तुओं की अनुपलब्धता |
| 4. काला बाज़ारी और जमाखोरी |
(iv) मिलावटी वस्तुएँ |
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : (A) 1-(ii), 2-(iv), 3-(i), 4-(iii) (B) 1-(i), 2-(iii), 3-(ii), 4-(iv) (C) 1-(iv), 2-(i), 3-(iii), 4-(ii) (D) 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
[पृष्ठ 13 / Page 13]
Case study-based questions
Read the passage carefully and answer questions no. 14 to 18.
All of us use a variety of products everyday. A few of these products can be made at home, while for others we have to go to the market and buy them from the shops. In our country a lot of people are ignorant and ill informed. They rely on the information and guidance provided to them by the manufacturers and shopkeepers. A number of these manufacturers and shopkeepers want to make quick and easy money even if it means at the cost of the health and safety of innocent people. Therefore, it is important to check for appropriate standard marks before buying any food products or household items.
-
In which year was the FSSA enacted ? (A) 2004 (B) 1986 (C) 2010 (D) 2006
-
Match List I with List II :
| List I (Consumer Problems) |
List II (Examples) |
| 1. Faulty weights and measures |
(i) Blurred label |
| 2. Poor quality of goods |
(ii) Bent metre rod |
| 3. Misleading information |
(iii) Shortage of goods during festivals |
| 4. Black Marketing and Hoarding |
(iv) Adulterated goods |
Choose the correct option from the following: (A) 1-(ii), 2-(iv), 3-(i), 4-(iii) (B) 1-(i), 2-(iii), 3-(ii), 4-(iv) (C) 1-(iv), 2-(i), 3-(iii), 4-(ii) (D) 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
[पृष्ठ 14 / Page 14]
-
मानकीकरण चिह्न और उत्पाद का सही युग्म कौन-सा है ? (A) आई.एस.आई. : जैम (B) वूलमार्क : रेशम (C) हॉलमार्क : आभूषण (D) एगमार्क : नमक
-
(क) निम्नलिखित में से कौन-सी मानकीकरण चिह्न की भूमिका है ? (A) वस्तुओं की क्षति बढ़ाता है (B) वस्तुओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है (C) दुकानदारों को वास्तविक छूट देता है (D) बढ़ते दामों को रोकता है अथवा (ख) निम्नलिखित में से कौन-सा एफ.एस.एस.ए.आई. का कार्य नहीं है ? (A) निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों पर छूट प्रदान करना (B) खाद्य सामग्रियों के लिए मानकों और दिशानिर्देशों को निर्धारित करना (C) खाद्य प्रयोगशालाओं के लिए प्रक्रियाएँ और दिशानिर्देशों को निर्धारित करना (D) खाद्य सेवा संचालकों और विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करना
-
निम्नलिखित में से कौन-से खाद्य-पदार्थों में आर्जीमोन की मिलावट हो सकती है ? (A) चाय पत्ती (B) हल्दी पाउडर (C) घी (D) सरसों का तेल
[पृष्ठ 15 / Page 15]
-
Which is the correct pair of standardization mark and product? (A) ISI : Jam (B) Woolmark : Silk (C) Hallmark : Jewellery (D) Agmark : Salt
-
(a) Which of the following is a role of standardization mark? (A) Increases damage of products (B) Ensures quality and safety of products (C) Offers genuine discounts to shopkeepers (D) Prevents high prices OR (b) Which of the following is not a function of FSSAI ? (A) Offering discounts on low quality food products (B) Framing standards and guidelines for food items (C) Laying down procedures and guidelines for food laboratories (D) Issuing license to food service operators and vendors
-
Which of the following food items may be adulterated with argemone ? (A) Tea leaves (B) Turmeric powder (C) Ghee (D) Mustard Oil
[पृष्ठ 16 / Page 16]
खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)
-
रसोईघर के वे कौन-से चार क्षेत्र हैं जिन्हें साप्ताहिक आधार पर साफ़ करना चाहिए ? (2 अंक)
-
(क) आरंभिक बाल्यावस्था में भावात्मक विकास की किन्हीं दो विशेषताओं की सूची बनाइए । (2 अंक) अथवा (ख) 3 से 6 वर्ष के बच्चे में दिखाई देने वाली गत्यात्मक विकास की कोई दो गतिविधियाँ बताइए । (2 अंक)
-
आपकी 70-वर्षीय नानी आपके साथ कुछ दिनों के लिए रहने आई हैं। उनके लिए आहार बनाते समय आप किन चार बातों को ध्यान में रखेंगे ? (2 अंक)
-
एक व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या में फुरसत का समय होने के कोई दो लाभ बताइए । (2 अंक)
-
केसरी दाल को अधिकतर खाद्य मिलावटी पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है । (i) इसकी मिलावट किन दो खाद्य पदार्थों में की जाती है ? (1 अंक) (ii) इसको खाने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाला कोई एक कुप्रभाव बताइए । (1 अंक)
-
एक दुकान से दूसरी दुकान की तुलना में वस्तुओं के मूल्यों में भिन्नता होने के कोई दो कारण लिखिए । (2 अंक)
-
(क) दो अभिकर्मकों के नाम बताइए जिनका प्रयोग आप अपने सफ़ेद सूती मेज़पोश पर लगे चाय के धब्बे को छुड़ाने के लिए करेंगे । (2 अंक) अथवा (ख) एक बच्चे की सफ़ेद सूती स्कूल यूनिफॉर्म पर लगे बॉल पेन के धब्बे को छुड़ाने के लिए किन दो अभिकर्मकों का प्रयोग किया जा सकता है ? (2 अंक)
[पृष्ठ 17 / Page 17]
SECTION B (Short Answer Questions)
-
Which are the four areas in the kitchen that need to be cleaned on a weekly basis? (2 marks)
-
(a) Enlist any two features of emotional development in early childhood. (2 marks) OR (b) Enumerate any two activities of motor development seen in a 3 to 6-year-old child. (2 marks)
-
Your 70-year-old grandmother has come to stay with you for a few days. Which four points will you take care of while preparing meals for her? (2 marks)
-
State any two advantages of having leisure time in the daily routine of an individual. (2 marks)
-
Kesari dal is often used as a food adulterant. (i) Which two food stuffs are adulterated with this? (1 mark) (ii) Mention any one ill effect on health after consuming it. (1 mark)
-
Write any two reasons why prices of products vary in one shop as compared to another shop. (2 marks)
-
(a) Name two reagents you will use to remove tea stains on your white cotton table cloth. (2 marks) OR (b) Which two reagents can be used to remove a ball pen stain on a white cotton school uniform of a child ? (2 marks)
[पृष्ठ 18 / Page 18]
-
एक आवासीय समिति में रहने वाले लोगों ने अनुभव किया कि उनके इलाके में आने वाला एक फल और सब्ज़ी विक्रेता उन्हें धोखा दे रहा है । वह कौन-से छह ग़लत तरीकों को अपनाकर उन्हें ठग रहा होगा ? (3 अंक)
-
(क) ज़ैनब ने अपनी नौकरी को रात्रि की पाली से सुबह की पाली में बदल लिया है। इस नई कार्य अवधि में आपने उसे समय योजना बनाने का सुझाव दिया है। उसे समय योजना बनाने के विभिन्न चरण समझाइए । (3 अंक) अथवा (ख) श्रीमती और श्री कुमार को अपनी बेटी की जन्मदिन पार्टी में आए मेहमानों के लिए भोजन तैयार करना और परोसना है। उन्हें कोई तीन तरीके सुझाइए जिससे वे अपने कार्य को सरल कर सकें । (3 अंक)
-
(क) दाग-धब्बे से क्या अभिप्राय है ? दागों की पाँच श्रेणियों के नाम लिखिए । (3 अंक) अथवा (ख) दाग-धब्बों को साफ़ करते समय रखी जाने वाली किन्हीं तीन सावधानियों को सूचीबद्ध कीजिए । (3 अंक)
-
एक बच्चे की वृद्धि एवं विकास में खेल कैसे महत्त्वपूर्ण है, इसके तीन कारण देकर वर्णन कीजिए । (3 अंक)
खण्ड ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
-
15-वर्षीय यशलीन आग-बबूला हो गई जब उसके माता-पिता ने पार्टी में जाने की अनुमति नहीं दी । किशोरों में इस प्रकार के व्यवहार के कौन-से चार कारण हो सकते हैं ? (4 अंक)
-
सार्थक एक परियोजना पर पिछले छह महीने से कार्य कर रहा है तथा अब उसे आगे बढ़ाने में उसकी दिलचस्पी और उत्साह कम हो रहा है । (1+1+2=4 अंक) (i) पहचानिए कि वह किस प्रकार की थकान का अनुभव कर रहा है। (ii) इस प्रकार की थकान का कोई एक कारण दीजिए । (iii) इस थकान को कम करने के उसे कोई दो सुझाव दीजिए ।
[पृष्ठ 19 / Page 19]
-
Residents of a housing society experienced that a fruit and vegetable seller coming to their locality is deceiving them. Which six malpractices may he be using to cheat them? (3 marks)
-
(a) Zainab switched her job from night shift to morning shift. You have advised her to make a time plan for the new work timings. Explain to her the various steps of making a time plan. (3 marks) OR (b) Mrs. and Mr. Kumar have to prepare and serve food to guests coming for their daughter's birthday party. Suggest to them any three ways by which they can simplify their work. (3 marks)
-
(a) What is meant by a stain? Name the five categories of stains. (3 marks) OR (b) List any three precautions which should be taken while removing stains. (3 marks)
-
Describe how play is important for a child's growth and development, by giving three reasons. (3 marks)
SECTION C (Long Answer Questions)
-
15-year-old Yashleen got very angry when her parents refused to give her permission for going to a party. What could be the four reasons for such behaviour in adolescents? (4 marks)
-
Sarthak has been working on a project for the past six months and is now losing interest and motivation to pursue it further. (1+1+2=4 marks) (i) Identify the type of fatigue he is experiencing. (ii) Predict any one reason of this type of fatigue. (iii) Advise him any two ways of reducing this fatigue.
[पृष्ठ 20 / Page 20]
-
(क) खाद्य स्वच्छता में भोजन की तैयारी, पकाने व परोसने की सफ़ाई सम्मिलित है । (2+2=4 अंक) (i) इस संबंध में, दो कारण दीजिए कि भोजन पकाने के बर्तनों की सफ़ाई क्यों महत्त्वपूर्ण है । (ii) ताज़े और पैकेज्ड भोज्य पदार्थ को खरीदते समय खाद्य स्वच्छता बनाए रखने के लिए आप कौन-सी दो बातों का ध्यान रखेंगे ? अथवा (ख) रसोईघर की स्वच्छता बनाए रखना हमें विभिन्न रोगों से बचाने के लिए आवश्यक है । इस संदर्भ में, निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए कोई दो सुझाव दीजिए : (i) शेफ़ की व्यक्तिगत स्वच्छता (ii) फ्रिज में भोजन भंडारण के दौरान स्वच्छता
-
"भोजन नियोजन प्रक्रिया में रसोईघर में बचे हुए भोज्य पदार्थों का सृजनात्मक रूप से प्रयोग करने की कुशलता होना आवश्यक है ।" (3+1=4 अंक) (i) उपर्युक्त कथन के समर्थन में, भोजन नियोजन के कोई अन्य तीन महत्त्व स्पष्ट कीजिए । (ii) रात के बचे हुए चावल को अगले दिन प्रयोग करने के कोई दो तरीके बताइए ।
-
आपकी बहन ने एक रेशमी स्कार्फ़ खरीदा है । रेशम एक कोमल प्राकृतिक तन्तु है इसलिए इसका सावधानीपूर्वक रखरखाव आवश्यक है। (4+1=5 अंक) (i) रेशमी स्कार्फ़ का उचित भंडारण करने के लिए उसे चार सुझाव दीजिए । (ii) स्कार्फ़ में चमक व कड़ापन लाने के लिए उसे कौन-से परिसज्जा एजेंट का प्रयोग करना चाहिए ?
[पृष्ठ 21 / Page 21]
-
(a) Food hygiene includes cleanliness in preparation, cooking and serving food. (2+2=4 marks) (i) In this regard, give two reasons why cleanliness of cooking utensils is essential. (ii) Which two points will you consider while selecting fresh and packaged food to maintain food hygiene? OR (b) Maintaining kitchen hygiene is essential to protect ourselves from various diseases. In reference to this, suggest any two ways for each of the following: (i) Personal hygiene of a chef (ii) Hygiene during food storage in a fridge
-
"Ability to creatively use leftover food items in the kitchen is important in the meal planning process." (3+1=4 marks) (i) In support of the above statement, explain any other three importance of meal planning. (ii) Provide any two ways of utilising leftover rice the next day.
-
Your sister has purchased a silk scarf. Silk is a delicate natural fibre so it needs careful handling. (4+1=5 marks) (i) Recommend to her four tips for the proper storage of the silk scarf. (ii) Which finishing agent should she use to bring shine and a crisp look in the scarf?
[पृष्ठ 22 / Page 22]
-
(क) आफताब एक मछुआरा है जो अपनी पत्नी और दो स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ तटीय क्षेत्र में रहता है। इस स्थिति के आधार पर, निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (2+2+1=5 अंक) (i) वे कौन-से दो कारक हैं जो उसके परिवार की भोजन योजना को प्रभावित करेंगे ? (ii) उसके परिवार को अपने बच्चों के टिफिन के लिए भोजन चुनते समय किन दो बिंदुओं पर विचार करना चाहिए ? (iii) एक कम लागत वाला पौष्टिक आहार सुझाइए जिसे यह परिवार अपने आहार में शामिल कर सकता है । अथवा (ख) आपकी माँ ने ढेर सारे सूखे मेवे डालकर कद्दू का हलवा बनाया है । (i) इस व्यंजन में पाए जाने वाले किन्हीं दो खाद्य समूहों की पहचान कीजिए । (ii) उपर्युक्त खाद्य समूहों में से प्रत्येक द्वारा प्रदान किए गए किसी एक पोषक तत्त्व को लिखिए । (iii) इस व्यंजन में कौन-सा खाद्य समूह उपस्थित नहीं है ?
[पृष्ठ 23 / Page 23]
-
(a) Aftab is a fisherman residing in a coastal area with his wife and two school-going children. Based on this situation, answer the following questions: (2+2+1=5 marks) (i) What are the two factors that will affect his family's meal planning? (ii) Which two points should his family consider while selecting food for their children's tiffin ? (iii) Suggest a low cost nutritious food that this family can include in their diet. OR (b) Your mother has cooked pumpkin halwa with lots of dry fruits added in it. (i) Identify any two food groups found in this dish. (ii) Write any one nutrient provided by each of the above food groups. (iii) Which food group is not present in this dish ?