CBSE CLASS 10 HINDI B QUESTION PAPER
Previous Year Question Paper HINDI B -CBSE board Class 10
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
नोट :
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 4 हैं ।
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 8 प्रश्न हैं।
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
हिन्दी (ब) / HINDI (B)
निर्धारित समय : 2 घण्टे
अधिकतम अंक : 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 8 प्रश्न हैं।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल दो खण्ड हैं - खण्ड क और खण्ड ख ।
(iii) खण्ड क में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उत्तर दीजिए ।
(iv) खण्ड ख में कुल 5 प्रश्न हैं । दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उत्तर दीजिए ।
(v) प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए यथासंभव क्रमानुसार उत्तर लिखिए ।
खण्ड क
1. निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 - 30 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4)
(क) 'मनुष्यता' कविता के आधार पर लिखिए कि पशु-प्रवृत्ति क्या है और सच्चा मनुष्य किसे कह सकते हैं। (2)
(ख) कवि ने झरने के 'झर-झर' स्वर में क्या कल्पना की है ? 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए । (2)
(ग) 'कर चले हम फ़िदा' शीर्षक कविता के आधार पर सैनिकों की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए । (2)
2. निम्नलिखित दो प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 60 - 70 शब्दों में लिखिए : (1 × 4 = 4)
(क) आज की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में मानसिक रोग से ग्रसित लोगों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है । आपके विचार से इसके कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है ? 'झेन की देन' पाठ के संदर्भ में लिखिए । (4)
(ख) 'वज़ीर अली जैसे जाँबाज़ों के कारण ही हम आज़ाद हैं' - इस कथन के पक्ष में अपने विचार 'कारतूस' एकांकी के संदर्भ में लिखिए । (4)
3. पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' के निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (2 × 3 = 6)
(क) 'समाज में रिश्तों से अधिक महत्त्व धन का है।' 'हरिहर काका' कहानी के संदर्भ में इस कथन की सत्यता सिद्ध कीजिए । (3)
(ख) यदि आपको पी.टी. मास्टर बना दिया जाए, तो आपका अपने विद्यार्थियों के प्रति व्यवहार कैसा होगा ? 'सपनों के-से दिन' पाठ के संदर्भ में लिखिए । (3)
(ग) 'रिश्तों की बुनियाद 'प्रेम' है।' इस कथन को 'टोपी शुक्ला' पाठ से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए । (3)
खण्ड ख
(लेखन)
4. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : (1 × 6 = 6)
(क) संचार साधन
• संचार के प्रमुख साधन
• संचार साधनों का जाल
• घर बैठे दूर-दराज की ख़बर मिनटों में
(ख) वर्तमान खेती में ज़हर
• दवाओं और कीटनाशकों का भरपूर उपयोग
• बंजर भूमि का फैलाव
• जैविक खेती की माँग
(ग) मित्र हो तो ऐसा
• सच्चा दोस्त कौन
• हर मुसीबत का साथी
• प्रशंसा के लायक
5.
(क) आप अंजू अनंत हैं । गाड़ियों से बढ़ते प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए । (5)
अथवा
(ख) आप शिखा/अनादि हैं । आपने एक सप्ताह पहले स्पीड पोस्ट से एक पार्सल अपने मित्र को भेजा था जो उसे अभी तक नहीं मिला है । इसकी शिकायत करते हुए पोस्टमास्टर को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए । (5)
6.
(i) (क) आप पावनी/विपुल हैं। आप 'निवासी कल्याण संघ' के सचिव हैं । आप सोसायटी में पेड़-पौधे लगाकर उसे हरा-भरा रखना चाहते हैं । इसके लिए आगामी रविवार को वृक्षारोपण समारोह का आयोजन सोसायटी में किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए । (2½)
अथवा
(ख) आप सुमिरन/परमजीत हैं । विद्यालय में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए । (2½)
(ii) (क) आप वल्लरी/तुषार हैं । आपके विद्यालय में हिन्दी-दिवस मनाया जाने वाला है । इसकी सूचना लगभग 50 शब्दों में लिखिए । (2½)
अथवा
(ख) आप रूपाली/निष्काम हैं । आप 'निवासी कल्याण संघ' के सचिव हैं । आपने सोसायटी में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की है। इसकी जानकारी के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए । (2½)
7.
(i) (क) कोई कंपनी बाज़ार में नया 'ज्योमैट्री बॉक्स' उतारना चाहती है। उसकी बिक्री के लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए । (2½)
अथवा
(ख) आप तीन कमरे वाला घर किराए पर लेना चाहते हैं । इसके लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए । (2½)
(ii) (क) प्रदूषण पर रोकथाम लगाने के लिए भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए । (2½)
अथवा
(ख) लोगों में सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने वाला एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तैयार कीजिए । (2½)
8. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए : (1 × 5 = 5)
(क) सूरज ढलने लगा । सुनसान जंगल, ... पेड़ों के पत्ते बतिया रहे थे । आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई ......
अथवा
(ख) देरी होने के कारण मैं तेज़-तेज़ चलकर विद्यालय समय पर पहुँचने का प्रयास कर रही थी कि अचानक ......
CBSE automotive Question paper
Other Important Question Paper